IPL Live Cricket Score, KKR vs RR Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।
KKR vs RR: राजस्थान ने कोलकाता को दो विकेट से हराया, बटलर ने ठोका शतक ","category":{"title":" Cricket News ","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}IPL Live Cricket Score, KKR vs RR Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2024 का 31वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच ईडेन गार्डन्स के बीच खेला जा रहा है। संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान को 224 रनों का लक्ष्य थमाया है। राजस्थान को सातवां झटका 178 रन के स्कोर पर लगा। सुनील नरेन ने रोवमैन पॉवेल को अपना शिकार बनाया। वह 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ट्रेंट बोल्ट उतरे हैं। राजस्थान के बल्लेबाजों को कोलकाता के गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ संघर्ष करते देखा जा रहा है। टीम को एक अच्छी साझेदारी की जरूरत है। फिलहाल क्रीज पर जोस बटलर और रोवमैन पॉवेल मौजूद हैं। टीम को जीत के लिए 21 गेंदों में 41 रन की जरूरत है। राजस्थान की पारी का 13वां ओवर फेंक रहे वरुण चक्रवर्ती घातक गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लगातार दो गेंदों पर दो बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। पहले स्पिनर ने अश्विन को आउट किया, इसके बाद अगली ही गेंद पर शिमरोन हेटमायर को कैच आउट कराया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। राजस्थान का चौथा विकेट भी गिर गया। सुनील नरेन ने ध्रुव जुरेल को आते ही पवेलियन भेज दिया। वह सिर्फ दो रन बना सके। राजस्थान का बल्लेबाजी क्रम अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। है। टीम को संघर्ष करते देखा जा रहा है। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रविचंद्रन अश्विन उतरे हैं। वहीं, उनका साथ देने के लिए जोस बटलर मौजूद हैं। टीम को जीत के लिए 68 गेंदों में 123 रनों की जरूरत है। राजस्थान को तीसरा झटका रियान पराग के रूप में लगा। उन्हें हर्षित राणा ने अपना शिकार बनाया। बल्लेबाज ने इस मैच में 242.
85 के स्ट्राइक रेट से 34 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए। तीसरे विकेट के लिए बटलर और रियान के बीच 50 रन की साझेदारी हुई। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ध्रुव जुरेल उतरे हैं।राजस्थान की पारी का पॉवरप्ले समाप्त हो चुका है। टीम का स्कोर 76/2 है। यशस्वी जायसवाल 19 और संजू सैमसन 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल जोस बटलर 21 रन और रियान पराग 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम को जीत के लिए 81 गेंदों में 141 रनों की जरूरत है।राजस्थान को दूसरा झटका 47 रन के स्कोर पर लगा। हर्षित राणा ने कप्तान संजू सैमसन को शिकार बनाया। उन्होंने आठ गेंदों में 12 रन बनाए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रियान पराग उतरे हैं।राजस्थान को पहला झटका यशस्वी जायसवाल को रूप में लगा। उन्हें वैभव अरोड़ा ने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर वेंकटेश अय्यर के हाथों कैच कराया। सलामी बल्लेबाज तीन चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाने में कामयाब हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए संजू सैमसन उतरे हैं। दो ओवर के बाद टीम का स्कोर 23/1 है।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने राजस्थान के खिलाफ सुनील नरेन की तूफानी पारी के बदौलत 20 ओवर में छह विकेट खोकर 223 रन बनाए। इस मैच में केकेआर की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। सलामी बल्लेबाजी के लिए आए फिल सॉल्ट सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें आवेश खान ने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर निशाना बनाया। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए अंगकृष रघुवंशी ने दूसरे विकेट के लिए नरेन के साथ 85 रन की साझेदारी निभाई। युवा बल्लेबाज ने राजस्थान के खिलाफ पांच चौकों की मदद से 30 रन बनाए। इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने 11, आंद्रे रसेल ने 13 और वेंकटेश अय्यर ने आठ रन बनाए। इस मैच में सुनील नरेन ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने करियर का पहला शतक लगाया। यह उनके आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक है। स्टार ऑलराउंडर ने 56 गेंदों में 13 चौकों और छह छक्कों की मदद से 109 रन बनाए। उन्हों ट्रेंट बोल्ट ने 18वें ओवर में बोल्ड किया। इस मैच में रिंकू सिंह 20 और रमनदीप सिंह एक रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के लिए आवेश खान और कुलदीप सेन ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली।कोलकाता को पांचवां झटका ट्रेंट बोल्ट ने दिया। उन्होंने सुनील नरेन को शिकार बनाया। वह शतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौटे। इस दौरान नरेन ने 56 गेंदों का सामना किया और 109 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके और छह छक्के निकले। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए वेंकटेश अय्यर आए हैं।हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारीon amarujala.com. Get live Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more.सभी नौकरियों के बारे में जानने के लिए अभी डाउनलोड करें अमर उजाला ऐप
KKR RR राजस्थान कोलकाता बटलर शतक
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2024 Points Table: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को तीन विकेट से हराया, चेक करें अपडेटेड पॉइंट्स टेबलIPL 2024 Points Table: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को तीन विकेट से हराया.आखिरी ओवर में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिला.
Read more »
कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपरजाएंट्स को हरायाकोलकाता नाइट राइडर्स ने सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट की नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से लखनऊ सुपरजाएंट्स (एलएसजी) को आठ विकेट से हराया।
Read more »
KKR vs RR Playing 11: संजू के रजवाड़े या कोलकाता के नाइट्स में से कौन मारेगा बाजी? जानें क्या है दोनों टीमों की प्लेइंग 11KKR vs RR Playing 11 16 April: 16 अप्रैल यानी मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में टेबल टॉपर्स राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच जंग होने वाली है।
Read more »
KKR vs RR, IPL 2024 Live Streaming: कोलकाता वर्सेस राजस्थान का आईपीएल मैच आज, जानें कैसे देखें ऑनलाइन फ्री में मैचIPL 2024 KKR vs RR Live Cricket Score Streaming & Telecast Online Today Match: जानें कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच को लाइव कब और कैसे देखा जा सकता है।
Read more »
