KGMU धर्मांतरण केस में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे आरोपी डॉक्टर रमीज मलिक की साजिशें सामने आ रही हैं. पुलिस रिमांड पर लिए गए रमीज की 18 दिन की फरारी और करीब 250 कॉल्स ने जांच एजेंसियों को चौंका दिया है. STF अब एक बड़े नेटवर्क की तलाश में जुट गई है.
उत्तर प्रदेश के KGMU धर्मांतरण मामले में लखनऊ पुलिस और STF की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है. आरोपी डॉक्टर रमीज मलिक को पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है. रिमांड के दौरान पुलिस उन तमाम ठिकानों पर भी जाने की तैयारी में है, जहां रमीज के संपर्क और नेटवर्क जुड़े होने की बात सामने आई है.
और पढ़ेंजांच एजेंसियों के मुताबिक, पूछताछ में रमीज की साजिशों से जुड़े कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. खुलासा हुआ है कि गिरफ्तारी से पहले 18 दिनों तक फरार रहने के दौरान रमीज लगातार पुलिस से बचता रहा और मदद के लिए अपने संपर्कों से गुहार लगाता रहा. STF की जांच में सामने आया है कि फरारी के दौरान रमीज ने करीब 250 फोन कॉल किए. इन कॉल्स की डिटेल अब जांच एजेंसी के हाथ लग चुकी है. इन्हीं कॉल रिकॉर्ड के आधार पर कई नए कनेक्शन सामने आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है. पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि फरार रहते हुए रमीज ने एरा मेडिकल कॉलेज से जुड़े डॉक्टरों को सात कॉल किए थे. यहां से दिल्ली ब्लास्ट केस में गिरफ्तार आरोपी परवेज ने पढ़ाई की थी. Advertisement दर्ज किए जाएंगे डॉक्टरों और कर्मचारियों के बयानइस कड़ी ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है. STF ने किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पैथोलॉजी और CCM विभाग के HOD को नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है. दोनों विभागों से जुड़े डॉक्टरों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे. इसके साथ ही संबंधित स्टाफ के मोबाइल नंबर और कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं.यह भी पढ़ें: KGMU धर्मांतरण केस: 'छांगुर बाबा' से भी गहरा है डॉक्टर रमीज का 'रहस्य', मिले ये अहम सबूतकब्जे में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की 160 पेज की रिपोर्टधर्मांतरण और यौन शोषण मामले में जेल भेजे जा चुके डॉक्टर रमीज के आगरा कनेक्शन पर भी STF की नजर है. आगरा में सक्रिय व्हाट्सएप ग्रुप 'इस्लामिक मेडिकोज' की जांच जारी है. ग्रुप के एडमिन और सदस्यों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है. जांच एजेंसी ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की 160 पन्नों की रिपोर्ट अपने कब्जे में ले ली है. आगरा मेडिकल कॉलेज में मिले थे परवेज और रमीजवहीं विशाखा कमेटी की 150 पन्नों की रिपोर्ट का भी अध्ययन शुरू कर दिया गया है. इन रिपोर्टों में सामने आए बिंदुओं के आधार पर सबूत जुटाए जा रहे हैं. यह भी सामने आया है कि लखनऊ के बाद परवेज ने आगरा के मेडिकल कॉलेज में MD में दाखिला लिया था. उसी दौरान आगरा में MBBS कर रहे रमीज से उसकी मुलाकात हुई थी. Advertisement 'इस्लामिक मेडिकोज' नाम से बनाया था व्हाट्सएप ग्रुपइसके बाद में दोनों ने 'इस्लामिक मेडिकोज' नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया, जिसके जरिए धर्मांतरण और देश विरोधी साजिशों को अंजाम देने का आरोप है. फरारी के दौरान रमीज ने न सिर्फ कानूनी मदद के लिए कॉल किए, बल्कि कई लोगों से पैसे भी मांगे. उसने गिरफ्तारी से बचने के तरीके पूछे और लाखों रुपए की मांग तक कर डाली. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Doctor Ramiz Conversion Case Uttar Pradesh Police UP Religious Conversion Racket UP ATS Bharatiya Nyaya Sanhita Uttar Pradesh Prohibition Of Unlawful Religious C उत्तर प्रदेश पुलिस धर्मांतरण धर्म परिवर्तन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
KGMU में STF एक दिन पहले कैंपस पहुंची: फैक्ट फाइंडिंग टीम के दस्तावेज जब्त, कैंपस में कल तहरी भोज का कार्यक...KGMU campus STF investigation document seizure. Follows Rameez Malik case probe. Latest Updates.
Read more »
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, 2 दिन में 6 माओवादी ढेर, AK-47 समेत 6 हथियार बरामदबीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ चल रहा बड़ा ऑपरेशन दूसरे दिन भी जारी रहा. रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो और माओवादी ढेर कर दिए गए. इसके साथ ही इस ऑपरेशन में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है. यहां STF, DRG और कोबरा कमांडो सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.
Read more »
निजी अस्पताल में इलाज से मरीज में फैला इंफेक्शन: KGMU के डॉक्टरों ने बचाई जान, परिजनों ने मुख्यमंत्री पोर्ट...Lucknow private clinic negligence leads to patient infection. KGMU doctors save leg. Follow Latest Updates.
Read more »
डॉ. रमीजुद्दीन का 'आगरा कनेक्शन' खंगालेगी STF, 'इस्लामिक मेडिकोज' वॉट्सएप ग्रुप के एडमिन रडार परकिंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी मतांतरण मामले में एसटीएफ ने फिर से जांच शुरू कर दी है। टीम पैथोलॉजी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के एचओडी को नोटिस जारी कर बयान दर्ज करेगी। एसटीएफ डॉ.
Read more »
KGMU Conversion Case: कौन थे आरोपी रमीजुद्दीन के मददगार? एसटीएफ ने नए सिरे से शुरू की जांच, खंगालेगी आगरा कनेक्शनKGMU Conversion Case: केजीएमयू (KGMU) में धर्मांतरण मामले में एसटीएफ ने नए सिरे से जांच शुरू की है. जांच एजेंसी जल्द ही पैथोलॉजी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के HOD के बयान दर्ज करेगी.
Read more »
KGMU के तहरी भोज में पहुंचे कई भाजपा नेता: सरस्वती मंदिर प्रांगण में हुआ आयोजन, कुलपति सहित डॉक्टरों ने किय...KGMU Tehri Bhoj event Saraswati Mandir Havan-Poojan. Follow KGMU latest updates. KGMU में सोमवार को तहरी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में डॉक्टर समेत तमाम स्टाफ भी मौजूद रहे।
Read more »
