Lucknow private clinic negligence leads to patient infection. KGMU doctors save leg. Follow Latest Updates.
KGMU के डॉक्टरों ने बचाई जान, परिजनों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायतहालत बिगड़ने पर मरीज को लेकर परिवार के सदस्य KGMU पहुंचे। यहां के इलाज से पैर बचाया जा सका। लखनऊ के दुबग्गा स्थित एक निजी क्लिनिक के डॉक्टर की लापरवाही से सड़क हादसे में घायल महिला के पैर कटने की नौबत आ गई। आरोप है कि क्लिनिक का डॉक्टर पैर टूटने के बाद भी सिर्फ मरहम पट्टी कर इलाज करता रहा। एक्सरे तक नहीं कराया। इससे हड्डी में संक्रमण फैला औदुबग्गा के फरीदीपुर निवासी भगवाई देई कुछ दिन पहले सड़क हादसे में जख्मी हो गई थीं। परिवारीजन उन्हें नजदीकी निजी क्लिनिक लेकर पहुंचे। बेटे सूरज का आरोप है कि क्लीनिक में डॉक्टर लगातार मरहम पट्टी करता रहा, लेकिन एक्सरे नहीं कराया, जबकि पैर टूट हुआ था।समय रहते जांच न होने से हड्डी में संक्रमण फैल गया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिवारीजन उसे KGMU के आर्थोपेडिक विभाग ले गए। वहां जांच में पैर टूटने और उसमें पस पड़ने की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन की सलाह दी, जिस पर परिवारीजन राजी हुए। ऑपरेशन के बाद महिला का पैर कटने से बच गया।बेटे सूरज ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर निजी क्लिनिक संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच सीएमओ को सौंपी गई है। नर्सिंग होम के नोडल अधिकारी डॉ.
एपी सिंह ने बताया कि क्लीनिक संचालक का बयान दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों के बयान और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।पंजाब में कोहरे का कहरबाड़मेर में 20 जनवरी को बारिश का अलर्टकोहरे में ठिठुरते पहुंचे परिक्षा केंद्र,चेकिंग कर प्रवेशछत्तीसगढ़ के उत्तर-मध्य क्षेत्र में शीतलहर का अलर्ट
Lucknow News Medical Negligence Private Clinic Patient Saved Doctor Negligence Lucknow Accident Medical Treatment
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
KGMU के सामने हनुमान चालीसा पाठ टला: VHP ने आह्वान किया था, पुलिस मुस्तैद देख प्लान बदला, GPO पहुंच नारेबाज...VHP protest at KGMU Lucknow changed plans. Follow updates on VHPs demands and Lucknow news.
Read more »
फ्रैक्चर का इलाज कराने पहुंचे मरीज की अचानक हालत बिगड़ी: परिजनों का आरोप- निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने मौत के...Lucknow private hospital patient death allegation. Follow latest updates on alleged medical negligence and referral to KGMU after patients demise on Dainik Bhaskar.
Read more »
डॉ. रमीज की गिरफ्तारी के बावजूद KGMU का माहौल गर्म: कैंपस में पुलिस का सख्त पहरा, फैकल्टी इंचार्ज के बाद HO...KGMU Lucknow campus security heightened after Ramiz arrest. HOD Dr. Suresh Babu faces action. Follow latest updates on Dainik Bhaskar.
Read more »
KGMU में STF एक दिन पहले कैंपस पहुंची: फैक्ट फाइंडिंग टीम के दस्तावेज जब्त, कैंपस में कल तहरी भोज का कार्यक...KGMU campus STF investigation document seizure. Follows Rameez Malik case probe. Latest Updates.
Read more »
