KGMU के तहरी भोज में पहुंचे कई भाजपा नेता: सरस्वती मंदिर प्रांगण में हुआ आयोजन, कुलपति सहित डॉक्टरों ने किय...

KGMU News

KGMU के तहरी भोज में पहुंचे कई भाजपा नेता: सरस्वती मंदिर प्रांगण में हुआ आयोजन, कुलपति सहित डॉक्टरों ने किय...
Tehri BhojSaraswati MandirHavan Poojan
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 58%
  • Publisher: 51%

KGMU Tehri Bhoj event Saraswati Mandir Havan-Poojan. Follow KGMU latest updates. KGMU में सोमवार को तहरी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में डॉक्टर समेत तमाम स्टाफ भी मौजूद रहे।

KGMU में सोमवार को तहरी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैंपस में प्रशासनिक भवन के नजदीक सरस्वती मंदिर में पहले पूजन और हवन हुआ। इसके बाद प्रसाद वितरण के साथ तहरी भोज का भी आगाज हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में डॉक्टर समेत तमाम स्टाफ भी मौजूद रहे।तहरी भोज में मेयर सुषमा खर्कवाल को आना था, पर राजधानी के बाहर होने के कारण वो इसमें शामिल नहीं हुई। पर इसके अलावा कई बड़े भाजपा नेता शामिल हुए। इनमें पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, एमएलसी रामचंद्र प्रधान और एमएलए नीरज बोरा, योगेश शुक्ल शामिल रहे।दैनिक भास्कर से बातचीत में तहरी भोज के आयोजन को लेकर कुलपति प्रो.

सोनिया नित्यानंद ने कहा कि पहली बार इस तरह के तहरी भोज का आयोजन किया गया है। बीते कई दिनों में कैंपस के डॉक्टर, नर्सिंग समेत तमाम स्टाफ और एम्प्लॉई विवाद के चलते परेशान थे। पर आज पूरा KGMU परिवार इस तहरी भोज में शामिल हुआ है। पहले पूजन और हवन हुआ और फिर सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। संकट के घड़ी में हम सब एक थे और बाहर के जिन लोगों ने कैंपस के माहौल को डिस्टर्ब किया था, उनके खिलाफ भी सभी एकजुट है और ऐसे ही आगे भी मरीजों की सेवा और इलाज करते रहेंगे।महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और प्रतीक यादव के तलाक के सवाल के जवाब में डॉ.सोनिया नित्यानंद ने कहा कि ये उनका आपस का मामला है। निजी रिश्तों पर मेरा कमेंट करना ठीक नहीं होगा पर मेरा ये मानना है कि एक प्रोफेशनल महिला का घर में भी रोल होता है। पर इस मामले में मेरा बोलना ठीक नहीं।KGMU में 9 जनवरी को हुई घटना को लेकर डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि कुलपति चैम्बर में जो तोड़फोड़ हुई वो अपर्णा यादव ने नहीं उनके साथ आई भीड़ ने की थी। उनके साथ आए ग्रुप ने ही सब उपद्रव और हंगामा किया था।तहरी भोज के दौरान बड़ी संख्या में डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टॉफ, कर्मचारी संगठन सहित अन्य स्टाफ जुटे। सुबह से ही प्रशासनिक भवन के बाहर स्टाफ की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। धूप में तहरी भोज के दौरान कई दिनों बाद डॉक्टर और स्टॉफ ठहाके लगाते भी दिखे। पैथोलॉजी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर के साथ यौन शोषण और धर्मांतरण के प्रयास का मामला सामने आने के बाद से ही कैंपस का माहौल बदला-बदला सा नजर आ रहा था। इस दौरान कई बार हिन्दूवादी संगठनों ने कैंपस के प्रशासनिक भवन का घेराव कर जमकर नारेबाजी भी की थी।जयपुर में अचानक बदला मौसम, बादल छाएभिंड में कुछ दिनों में बारिश के आसारकोटा में सर्दी का असर कम

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Tehri Bhoj Saraswati Mandir Havan Poojan BJP Leaders Lucknow News Kaushal Kishore Ramchandra Pradhan

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लखनऊ KGMU तोड़फोड़ केस: FIR न होने पर डॉक्टरों ने दिया अल्टीमेटम, OPD बंद करने का ऐलानलखनऊ KGMU तोड़फोड़ केस: FIR न होने पर डॉक्टरों ने दिया अल्टीमेटम, OPD बंद करने का ऐलानKGMU Lucknow Protest: लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में महिला अधिकारियों के साथ अभद्रता और तोड़फोड़ की घटना के बाद शिक्षकों, डॉक्टरों और कर्मचारियों में आक्रोश है।
Read more »

फ्रैक्चर का इलाज कराने पहुंचे मरीज की अचानक हालत बिगड़ी: परिजनों का आरोप- निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने मौत के...फ्रैक्चर का इलाज कराने पहुंचे मरीज की अचानक हालत बिगड़ी: परिजनों का आरोप- निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने मौत के...Lucknow private hospital patient death allegation. Follow latest updates on alleged medical negligence and referral to KGMU after patients demise on Dainik Bhaskar.
Read more »

KGMU में STF एक दिन पहले कैंपस पहुंची: फैक्ट फाइंडिंग टीम के दस्तावेज जब्त, कैंपस में कल तहरी भोज का कार्यक...KGMU में STF एक दिन पहले कैंपस पहुंची: फैक्ट फाइंडिंग टीम के दस्तावेज जब्त, कैंपस में कल तहरी भोज का कार्यक...KGMU campus STF investigation document seizure. Follows Rameez Malik case probe. Latest Updates.
Read more »

निजी अस्पताल में इलाज से मरीज में फैला इंफेक्शन: KGMU के डॉक्टरों ने बचाई जान, परिजनों ने मुख्यमंत्री पोर्ट...निजी अस्पताल में इलाज से मरीज में फैला इंफेक्शन: KGMU के डॉक्टरों ने बचाई जान, परिजनों ने मुख्यमंत्री पोर्ट...Lucknow private clinic negligence leads to patient infection. KGMU doctors save leg. Follow Latest Updates.
Read more »

KGMU Conversion Case: कौन थे आरोपी रमीजुद्दीन के मददगार? एसटीएफ ने नए सिरे से शुरू की जांच, खंगालेगी आगरा कनेक्शनKGMU Conversion Case: कौन थे आरोपी रमीजुद्दीन के मददगार? एसटीएफ ने नए सिरे से शुरू की जांच, खंगालेगी आगरा कनेक्शनKGMU Conversion Case: केजीएमयू (KGMU) में धर्मांतरण मामले में एसटीएफ ने नए सिरे से जांच शुरू की है. जांच एजेंसी जल्द ही पैथोलॉजी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के HOD के बयान दर्ज करेगी.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:37:57