KGF फेम हरीश राय का 55 की उम्र में निधन, कैंसर जूझ रहे थे एक्टर, इलाज के नहीं थे पैसे

Harish Rai News

KGF फेम हरीश राय का 55 की उम्र में निधन, कैंसर जूझ रहे थे एक्टर, इलाज के नहीं थे पैसे
Kannada Actor Harish RaiHarish Rai DeathHarish Rai Passes Away
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 124 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 102%
  • Publisher: 63%

यश स्टारर केजीएफ फेम एक्टर हरीश राय का निधन हो गया है. वो लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. आखिरकार एक्टर जिंदगी की जंग हार गए. उनके निधन पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने भी शोक जताया है. वहीं फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है.

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हरीश राय का गुरुवार को निधन हो गया. वह 55 वर्ष के थे. हरीश लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे. उनकी मृत्यु की खबर से कन्नड़ फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. खुद कर्नाटक के डिप्टी चीफ मिनिस्टर डीके शिव कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये खबर दी, साथ ही उन्होंने शोक भी जताया.

कर्नाटक डिप्टी सीएम ने जताया शोकशिव कुमार ने X पर पोस्ट शेयर कर अपनी संवेदनाए जाहिर कीं. शिव ने बताया कि हरीश का अचानक इस दुनिया को अलविदा कह चले जाना इंडस्ट्री के लिए कितनी बड़ी क्षति है. हरीश की फोटो के साथ वो लिखते हैं,''कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध खलनायक हरीश राय के निधन की खबर बेहद दुखद है. हरीश राय कैंसर से पीड़ित थे, और उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है. उन्होंने ओम, हलोयम, केजीएफ और केजीएफ 2 जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय कर सबका दिल जीत लिया था. हरीश राय की आत्मा को शांति मिले और ईश्वर उनके परिवार व करीबियों को इस दुख को सहने की शक्ति दे.''ಕನ್ನಡದ ಚಿತ್ರರಂಗದ ಖ್ಯಾತ ಖಳನಟರಾದ ಹರೀಶ್‌ ರಾಯ್‌ ಅವರು ನಿಧನರಾಗಿರುವುದು ಅತ್ಯಂತ ದುಃಖಕರ ಸಂಗತಿಯಾಗಿದೆ. ಕ್ಯಾನ್ಸರ್‌ನಿಂದ ಬಳಲುತ್ತಿದ್ದ ಹರೀಶ್ ರಾಯ್ ಅವರ ನಿಧನದಿಂದ ಚಿತ್ರರಂಗ ಬಡವಾಗಿದೆ.ಓಂ, ಹಲೋಯಮ ಸೇರಿದಂತೆ ಕೆಜಿಎಫ್ ಮತ್ತು ಕೆಜಿಎಫ್ 2 ಸಿನಿಮಾಗಳಲ್ಲಿ ಹರೀಶ್ ರಾಯ್ ಅವರು ಅದ್ಭುತವಾಗಿ ನಟಿಸಿ ಎಲ್ಲರ ಗಮನಸೆಳೆದಿದ್ದರು. ಹರೀಶ್… pic.twitter.com/Q86Ot36Nub— DK Shivakumar November 6, 2025फैंस के बीच शोक की लहर Advertisement हरीश राय ने अपने लंबे करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था और दर्शकों के बीच अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते थे. उन्होंने टीवी और थिएटर में भी शानदार काम किया. फिल्म जगत के साथ-साथ उनके चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कई सितारों ने कहा कि हरीश राय जैसे कलाकार बहुत कम होते हैं, जिन्होंने सादगी और अभिनय दोनों को एक साथ जिया.रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरीश राय कुछ समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था. उनके निधन से कन्नड़ सिनेमा ने एक प्रतिभाशाली कलाकार को खो दिया है, जिन्होंने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई. वो साउथ सुपरस्टार यश की केजीएफ 1 के ओपनिंग सीन में दिखाई दिए थे. हालांकि उनका किरदार बहुत छोटा-सा था लेकिन उनकी छाप फैंस के दिलों पर अमिट है.केजीएफ की शूटिंग के दौरान झेली थी तकलीफहरीश ने एक इंटरव्यू में बताया था कि केजीएफ की शूटिंग के दौरान गले के कैंसर से पीड़ित थे. वो लगातार ट्रीटमेंट ले रहे थे, जिससे उनके गले में भी सूजन हो गई थी. उन्होंने जानबूझकर दाढ़ी वाला गेटअप लिया था ताकि उस सूजन को छुपा सकें.हरीश राय ने यूट्यूबर गोपी गौडरु से बात करते हुए कहा था कि,“परिस्थितियां इंसान को महान भी बना सकती हैं और उससे सब कुछ छीन भी सकती हैं. किस्मत से कोई नहीं बच सकता. मैं पिछले तीन साल से कैंसर से पीड़ित हूं. केजीएफ फिल्म में मैंने लंबी दाढ़ी रखी थी ताकि इस बीमारी की वजह से गर्दन में आई सूजन को छिपा सकूं. मैंने सर्जरी इसलिए टाल दी क्योंकि शुरुआत में मेरे पास पैसे नहीं थे. मैं इंतजार करता रहा कि फिल्में रिलीज हों, ताकि कुछ पैसे मिल सकें. लेकिन अब मैं कैंसर के चौथे स्टेज में हूं और हालत लगातार बिगड़ती जा रही है.”---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Kannada Actor Harish Rai Harish Rai Death Harish Rai Passes Away KGF Actor Harish Rai Kannada Film Industry Kannada Cinema News Harish Rai Cancer Harish Rai Obituary Om Movie Actor KGF 2 Actor South Indian Actor News Kannada Actor Death Indian Film Industry Loss Harish Rai Tribute

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बेरियाट्रिक सर्जरी के बाद वेट लॉस प्रोसेस थोड़ा आसान हुआ, 105 किलो वजन घटाने बाद मेरा एक्टिंग करियर चमकने लगाबेरियाट्रिक सर्जरी के बाद वेट लॉस प्रोसेस थोड़ा आसान हुआ, 105 किलो वजन घटाने बाद मेरा एक्टिंग करियर चमकने लगा160 किलो के व्यक्ति का वजन घटकर अगर 55 किलो हो जाए तो ये बदलाव किसी को भी चौंका देगा। अभिनेता श्रीप्रसन्ना वडिवेलु ने 105 किलो वजन घटाकर सबको हैरान कर दिया।
Read more »

वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कसी नकेल: पंजाब-हरियाणा में पराली जलाने वालों से वसूला गया 55.75 लाख का जुर्मानावायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कसी नकेल: पंजाब-हरियाणा में पराली जलाने वालों से वसूला गया 55.75 लाख का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट ने वायु प्रदूषण को गंभीरता से लेते हुए पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने वालों पर 55.
Read more »

डीएलसी कैंपेन 4.0 के पहले चार दिनों में 55 लाख से अधिक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट हुए जेनरेटडीएलसी कैंपेन 4.0 के पहले चार दिनों में 55 लाख से अधिक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट हुए जेनरेटडीएलसी कैंपेन 4.0 के पहले चार दिनों में 55 लाख से अधिक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट हुए जेनरेट
Read more »

KGF Actor: కేజీఎఫ్ నటుడు కన్నుమూత..క్యాన్సర్‌తో ఆస్పత్రిలో చికిత్స..వైద్యం కోసం చేతిలో డబ్బు లేక..!KGF Actor: కేజీఎఫ్ నటుడు కన్నుమూత..క్యాన్సర్‌తో ఆస్పత్రిలో చికిత్స..వైద్యం కోసం చేతిలో డబ్బు లేక..!KGF Harish Rai Passed Away: క్యాన్సర్‌తో పోరాడుతున్న ప్రముఖ కన్నడ నటుడు హరీష్ రాయ్ గురువారం కన్నుమూశారు. ఆయన క్యాన్సర్‌తో పోరాడుతూ బెంగళూరులోని కిద్వాయ్ ఆసుపత్రిలో తుది శ్వాస విడిచారు. కేజీఎఫ్‌లో చాచా పాత్రలో నటించిన హరీశ్ రాయ్ దేశవ్యాప్తంగా గొప్ప పేరు తెచ్చుకున్నారు.
Read more »

कन्नड़ अभिनेता हरीश राय का कैंसर से निधन, KGF में निभाई थी अहम भूमिकाकन्नड़ अभिनेता हरीश राय का कैंसर से निधन, KGF में निभाई थी अहम भूमिकाकन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हरीश राय का कैंसर से निधन हो गया है। उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म KGF में रॉकी के चाचा की भूमिका निभाकर लोकप्रियता हासिल की थी। हरीश राय लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में खुलकर बात की थी। उनकी मृत्यु से फिल्म जगत में शोक की लहर है।
Read more »

Harish Rai: नहीं रहे रॉकी भाई के चाचा, 'KGF' फेम एक्टर हरीश राय का निधन; अंतिम समय की हालत देख हो जाएंगे हैरानHarish Rai: नहीं रहे रॉकी भाई के चाचा, 'KGF' फेम एक्टर हरीश राय का निधन; अंतिम समय की हालत देख हो जाएंगे हैरानकन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक से अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने वाले अभिनेता हरीश राय अब इस दुनिया में नहीं रहे। 63 वर्षीय हरीश लंबे समय से गले के कैंसर से जूझ
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:50:23