Kedarnath: शीतकाल के लिए समाधिस्थ हुए बाबा केदारनाथ, अब छह माह देवता संभालेंगे पूजा का जिम्मा, जानें ये कहानी

Kedarnath Dham News

Kedarnath: शीतकाल के लिए समाधिस्थ हुए बाबा केदारनाथ, अब छह माह देवता संभालेंगे पूजा का जिम्मा, जानें ये कहानी
KedarnathWinter WorshipLci
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 36 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 35%
  • Publisher: 51%

केदारनाथ मंदिर के कपाट बृहस्पतिवार को शीतकाल के लिए बंद हो गए। इसी के साथ बाबा केदारनाथ छह माह के लिए समाधिस्त हो गए हैं। इस दौरान मंदिर की पूजा का जिम्मा देवता संभालेंगे।

केदारनाथ मंदिर के कपाट बृहस्पतिवार को शीतकाल के लिए बंद हो गए। इसी के साथ बाबा केदारनाथ छह माह के लिए समाधिस्त हो गए हैं। इस दौरान मंदिर की पूजा का जिम्मा देवता संभालेंगे। केदारनाथ के स्वयंभू शिवलिंग को समाधिस्त करने की प्रक्रिया अनूठी है जो वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दो घंटे तक मंदिर के गर्भगृह में आयोजित हुई। इस दौरान गर्भगृह में कुछ ही आचार्य ब्राह्मण व केदारसभा के लोग मौजूद रहे। मंदिर के कपाट बंद होने की पूर्व संध्या पर बुधवार रात दस बजे से बृहस्पतिवार तड़के तीन बजे तक देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद प्रातः चार बजे से केदारनाथ की समाधि पूजा शुरू हुईं जिस दौरान श्रद्धालुओं का गर्भगृह में प्रवेश वर्जित रहा। केदारसभा के अध्यक्ष पंडित राजकुमार तिवारी, महामंत्री अंकित सेमवाल, पुजारी बागेश लिंग, बीकेटीसी के सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल, धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला और रोशन लाल त्रिवेदी की मौजूदगी में भगवान केदार को समाधि दी गई। गर्भगृह को शीतकाल के लिए बंद कर दिया गया इस दौरान केदारनाथ स्वयंभू लिंग को घी, श्वेत वस्त्र, बागंबर, स्थानीय अनाज , कुमजा व बुकला के फूल , ब्रह्म कमल, फूल पत्ते, भस्म और रुद्राक्ष से ढका गया। प्रातः छह बजे भगवान की समाधि पूजा संपन्न हुई। बाबा केदार के समाधिस्त होने के बाद गर्भगृह में मौजूद सभी लोग सभामंडप में पहुंचे और गर्भगृह को शीतकाल के लिए बंद कर दिया गया। बाबा केदार के स्वयंभू लिंग को समाधिस्त करने की यह धार्मिक प्रक्रिया बेहद कठिन होती है और विभिन्न वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूर्ण की जाती है। पंडित अंकित सेमवाल के अनुसार धार्मिक मान्यता है कि शीतकाल के छह माह तक केदारनाथ मंदिर की पूजा का जिम्मा देवता संभालते हैं। मंदिर में छह माह मानवों द्वारा और छह माह देवताओं द्वारा पूजा की प्राचीन परंपरा का आज भी निर्वहन किया जाता है। रामपुर पहुंची केदारबाबा की पंचमुखी डोली बाबा केदार की चल विग्रह पंचमुखी डोली बृहस्पतिवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे रामपुर पहुंची। यहां स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थयात्रियों ने बाबा की डोली के दर्शन कर पुष्पवर्षा की। बाबा की डोली यहां रात्रि प्रवास करेगी। रात को महिला मंगल दल की ओर से भजन कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंंगी। डोली के साथ बीकेटीसी के डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल, पंचगाई समिति से धर्मेंद्र तिवारी और केदारसभा की ओर से महामंत्री अंकित सेमवाल चल रहे हैं। गौरीकुंड में गौरी माई मंदिर के कपाट हुए बंद गुप्तकाशी। केदारनाथ धाम के प्रवेश द्वार गौरीकुंड में स्थित गौरी मंदिर के कपाट बृहस्पतिवार को प्रात: आठ बजे विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गौरी माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। गौरी मंदिर के मठापति संपूर्णानंद गोस्वामी ने बताया कि मंदिर के कपाट बंद होने से पहले गौरी माता की विशेष पूजा आयोजित हुई। तड़के से ही मंदिर में पूजा चल रही थी। सुबह आठ बजे विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं। अब छह माह तक गौरी माता की पूजा-अर्चना गौरी गांव में संपन्न होगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान कुसुम देवी, विजयराम गोस्वामी, रामचंद्र गोस्वामी, अनूप, धीरेंद्र गोस्वामी आदि मौजूद रहे। पुलिस, तीर्थ पुरोहित और व्यापारियों ने आयोजित किए भंडारे केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के मौके पर तीर्थपुरोहित और व्यापारियों की ओर से भंडारे आयोजित किए गए। केदारनाथ मंदिर क्षेत्र में आठ भंडारे आयोजित किए गए थे। केदारसभा के अध्यक्ष पंडित राजकुमार तिवारी के निर्देशन में भंडारे आयोजित किए गए। हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा पुलिस चौकी केदारनाथ की ओर से बेस कैंप स्थित पुलिस चौकी के समीप श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। पुलिस बल ने केदारनाथ की पंचमुखी डोली का स्वागत करने के साथ ही पैदल चल रहे तीर्थयात्रियों को भंडारे में भोजन कराया। ये भी पढ़ें.

..Haridwar: उधमसिंह नगर में हत्या, पहचान मिटाने के लिए श्यामपुर में डीजल से जलाया शव, प्रेमी सहित दो गिरफ्तार केदारनाथ में कपाट बंद होने की इस तरह रही प्रक्रिया रात 10 बजे- केदारनाथ स्वयंभू लिंग का जलाभिषेक हुआ शुरू। तड़के 3 बजे- केदारनाथ गर्भगृह में श्रद्धालुओं का प्रवेश रोका गया। प्रात: 4 बजे- केदारनाथ की समाधि पूजा हुई शुरू। प्रात: 6 बजे- समाधि पूजा संपन्न होने के बाद मंदिर गर्भगृह के कपाट हुए बंद। ये भी पढे़ं...Haridwar: उधमसिंह नगर में हत्या, पहचान मिटाने के लिए श्यामपुर में डीजल से जलाया शव, प्रेमी सहित दो गिरफ्तार प्रात: 8:20 बजे- केदार बाबा की चल विग्रह पंचमुखी डोली मंदिर परिसर में पहुंची। प्रात: 8:30 बजे- केदारनाथ मंदिर का दक्षिण द्वार बंद हुआ शीतकाल के लिए केदारनाथ के कपाट बंद हुए।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Kedarnath Winter Worship Lci City Special केदारनाथ मंदिर

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

केदारनाथ के कल बंद होंगे कपाट, DM ने बताई पूरी तैयारी, किए गए हैं प्रशासनिक इंतजामकेदारनाथ के कल बंद होंगे कपाट, DM ने बताई पूरी तैयारी, किए गए हैं प्रशासनिक इंतजामKedarnath Kapat Close News: केदारनाथ के कपाट गुरुवार को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियों को पूरा कराया गया है।
Read more »

Kedarnath Dham Yatra: बंद हुए केदरा बाबा के कपाट, अब कहां होंगे दर्शनKedarnath Dham Yatra: बंद हुए केदरा बाबा के कपाट, अब कहां होंगे दर्शनKedarnath Dham Yatra: उत्तराखंड के पवित्र केदारनाथ धाम में गुरुवार 23 अक्टूबर को भावनाओं का अनोखा संगम देखने को मिला. भाई दूज के शुभ अवसर पर सुबह करीब 8:30 बजे भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए
Read more »

Kedarnath Temple: बंद हुए बाबा केदारनाथ के कपाट, जानिए समाधि पूजा का महत्वKedarnath Temple: बंद हुए बाबा केदारनाथ के कपाट, जानिए समाधि पूजा का महत्वकेदारनाथ धाम Kedarnath Winter Closure के कपाट भाई दूज के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। बाबा केदार की पंचमुखी भोगमूर्ति को अब छह महीने के लिए ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ ले जाया गया है। कपाट बंद होने से पहले 'समाधि पूजा' की जाती है, तो आइए इस विशेष अनुष्ठान के बारे में जानते...
Read more »

Kedarnath Door Close: आस्था के रंग में रंगा हिमालय, जयकारों से गूंजा वातावरण; तस्‍वीरेंKedarnath Door Close: आस्था के रंग में रंगा हिमालय, जयकारों से गूंजा वातावरण; तस्‍वीरेंकेदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। भैयादूज पर हिमालय की वादियों में आध्यात्मिक मेले जैसा माहौल रहा। केदारनाथ में सुबह 8:30 बजे बाबा केदार की पंचमुखी डोली को मंदिर से बाहर लाया गया। यमुनोत्री में मां यमुना की डोली खरसाली गांव लाई गई। मुख्यमंत्री धामी ने शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित करने की बात कही...
Read more »

Kedarnath Yatra 2025: आस्था के उत्साह से खिले कारोबारियों के चेहरे, आंकड़ा देख नहीं होगा यकीनKedarnath Yatra 2025: आस्था के उत्साह से खिले कारोबारियों के चेहरे, आंकड़ा देख नहीं होगा यकीनकेदारघाटी में इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। केदारनाथ यात्रा से परिवहन और होटल व्यवसाय में लगभग 608.
Read more »

KedarNath Yatra 2025: कपाट बंद होना केवल परंपरा नहीं, देवभूमि की आत्मा का दर्शनKedarNath Yatra 2025: कपाट बंद होना केवल परंपरा नहीं, देवभूमि की आत्मा का दर्शनउत्तराखंड में मंदिरों के कपाट बंद होना केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि देवभूमि की आत्मा का दर्शन है। सर्दियों में बर्फबारी के कारण कपाट बंद किए जाते हैं, जो ध्यान और आत्मचिंतन का समय होता है। यह परंपरा उत्तराखंड की संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और प्रकृति और आध्यात्मिकता के संगम को दर्शाती है। यह अनुभव हर किसी को आकर्षित करता...
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:46:08