केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। भैयादूज पर हिमालय की वादियों में आध्यात्मिक मेले जैसा माहौल रहा। केदारनाथ में सुबह 8:30 बजे बाबा केदार की पंचमुखी डोली को मंदिर से बाहर लाया गया। यमुनोत्री में मां यमुना की डोली खरसाली गांव लाई गई। मुख्यमंत्री धामी ने शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित करने की बात कही...
जागरण टीम, गढ़वाल। हिमालय की शीतल वादियों में गुरुवार को भैयादूज पर पूरा दिन आध्यात्मिक मेले जैसा माहौल रहा और आस्था के उत्साह व उल्लास की गर्माहट घुली रही। बर्फ से ढलकी चोटियों के बीच गूंजते हर-हर महादेव और जय मां यमुना के स्वर ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया। विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। दोनों धाम में कपाट बंद होने के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। चारों ओर भक्ति और भावनाओं का अनोखा समागम दिखाई दिया। समुद्रतल से 11,657 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम के कपाट बंद करने की प्रक्रिया सुबह पांच बजे शुरू हुई। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा.
हरीश गौड़ ने बताया कि यज्ञ आदि के बाद मुख्य पुजारी बागेश लिंग, आचार्यों और वेदपाठियों ने स्वयंभू शिवलिंग को शृंगारमुक्त कर स्थानीय पुष्प, पुष्प, बेल पत्र, भस्म आदि से समाधिस्थ किया। इसके बाद गर्भगृह में समाधि पूजा संपन्न हुई और फिर गर्भगृह व सभामंडप में स्थित छोटे मंदिरों के कपाट बंद किए गए। अनुराधा नक्षत्र में सुबह 8:30 बजे बाबा केदार की पंचमुखी डोली को मंदिर से बाहर लाया गया और सेना के बैंड की धुनों के बीच मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। इसके साथ ही वातावरण बाबा के जयघोष से गूंज उठा। मंदिर की तीन परिक्रमा करने के बाद डोली यात्रा रात्रि प्रवास के लिए रामपुर पहुंची। हजारों की संख्या में श्रद्धालु डोली के साथ पैदल रवाना हुए। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह भंडारे आयोजित किए गए। 24 अक्टूबर को डोली गुप्तकाशी स्थित विश्वनाथ मंदिर और 25 अक्टूबर को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी। अब आने वाले छह महीने तक बाबा यहीं दर्शन देंगे। इस बार केदारनाथ धाम के कपाट दो मई को खोले गए थे। इस अवसर पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण व ऋषि प्रसाद सती, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, जिलाधिकारी प्रतीक जैन, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे, केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी समेत बड़ी संख्या में भक्त व अधिकारी मौजूद रहे। शीतकालीन यात्रा को किया जाएगा प्रोत्साहित: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा केदार के कपाट बंद होने के अवसर पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप भव्य और दिव्य केदारपुरी का निर्माण हुआ है। चारधाम यात्रा में इस वर्ष रिकार्ड 50 लाख श्रद्धालु पहुंचे हैं। धामों के कपाट बंद के बाद शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित किया जाएगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देश में चारधाम यात्रा का सफल संचालन हुआ है। कपाट खुलने से लेकर बंद होने तक 17 लाख 68 हजार 795 तीर्थ यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं।
Yamunotri Closure Char Dham Yatra Winter Pilgrimage Hindu Shrines Uttarakhand Tourism Kedarnath Temple Yamunotri Temple Spiritual Tourism Pilgrimage Season Rudraprayag News Rudraprayag Latest News Rudraprayag News In Hindi Rudraprayag Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Kedarnath Dham: भैयादूज पर बंद होंगे बाबा केदार के कपाट, आज पंचमुखी डोली को मंदिर में किया जाएगा विराजमानकेदारनाथ धाम के कपाट भैयादूज पर बंद हो जाएंगे। आज पंचमुखी डोली को मंदिर में विराजमान किया जाएगा। कपाट बंद होने की तैयारी चल रही है और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। वे बाबा केदार के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। यह एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान...
Read more »
केदारनाथ के कल बंद होंगे कपाट, DM ने बताई पूरी तैयारी, किए गए हैं प्रशासनिक इंतजामKedarnath Kapat Close News: केदारनाथ के कपाट गुरुवार को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियों को पूरा कराया गया है।
Read more »
Kedarnath Door Close: आज बंद हो जाएंगे केदारनाथ धाम के कपाट, छह माह के लिए सूनी हो जाएगी केदारघाटीकेदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने वाले हैं। पंचमुखी भोगमूर्ति को डोली में विराजमान किया गया है। कपाट बंद होने के बाद डोली ओंकारेश्वर मंदिर जाएगी, जहां छह महीने तक पूजा होगी। गौरीकुंड में मां गौरा माई और यमुनोत्री धाम के कपाट भी बंद होंगे। गंगोत्री धाम से गंगाजल कलश पशुपतिनाथ के लिए रवाना...
Read more »
Kedarnath Dham Yatra: बंद हुए केदरा बाबा के कपाट, अब कहां होंगे दर्शनKedarnath Dham Yatra: उत्तराखंड के पवित्र केदारनाथ धाम में गुरुवार 23 अक्टूबर को भावनाओं का अनोखा संगम देखने को मिला. भाई दूज के शुभ अवसर पर सुबह करीब 8:30 बजे भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए
Read more »
Kedarnath Temple: बंद हुए बाबा केदारनाथ के कपाट, जानिए समाधि पूजा का महत्वकेदारनाथ धाम Kedarnath Winter Closure के कपाट भाई दूज के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। बाबा केदार की पंचमुखी भोगमूर्ति को अब छह महीने के लिए ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ ले जाया गया है। कपाट बंद होने से पहले 'समाधि पूजा' की जाती है, तो आइए इस विशेष अनुष्ठान के बारे में जानते...
Read more »
Kedarnath Door Closed: केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, सीएम धामी ने पहुंचकर कीं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामनाभाई दूज के पावन अवसर पर आज (23 अक्टूबर) सुबह 8:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धाम पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की.
Read more »
