Japan PM Decrease Salary of Her Cabinet: जापान के मंत्री इस प्रस्ताव की जल्द से जल्द समीक्षा करेंगे और इस समीक्षा के बाद ये प्रस्ताव लागू करने के लिए संसद में पेश कर दिया जाएगा. जापानी पीएम ताकाइची की यह पहल प्रशासनिक और वित्तीय सुधार को आगे बढ़ाने की व्यापक योजना का हिस्सा है.
Japan: जापान की नई प्रधानमंत्री साने ताकाइजी संसद में एक बहुत ही असाधारण प्रस्ताव लाने जा रही है. इस नए प्रस्ताव के मुताबिक वो अपने और अपने मंत्रिमंडल के वेतन में कटौती करने जा रही हैं. जापान टाइम्स के मुताबिक मंगलवार को इस प्रस्ताव पर संबंधित मंत्रियों की बैठक में चर्चा किए जाने की बात की जा रही है.
जापानी पीएम अपने इस फैसले से सार्वजनिक सेवक वेतन कानून में संशोधन को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं. इस प्रस्ताव के मुताबिक प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों को उनके सांसदों के वेतन के अलावा मौजूदा समय में दिए जाने वाले अतिरिक्त भत्ते भी बंद कर दिए जाएंगे. मंगलवार को जापान के मंत्री इस प्रस्ताव की जल्द से जल्द समीक्षा करेंगे और इस समीक्षा के बाद ये प्रस्ताव लागू करने के लिए संसद में पेश कर दिया जाएगा. जापानी पीएम ताकाइची की यह पहल प्रशासनिक और वित्तीय सुधार को आगे बढ़ाने की व्यापक योजना का हिस्सा है. ताकाइची, जो मंत्रियों के वेतन में कमी की लंबे समय से समर्थक रही हैं, ने अक्टूबर में अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बदलाव का वादा किया था. द जपान टाइम्स से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, मैं कानून में संशोधन पर काम करूंगी ताकि को विधायकों के वेतन से अधिक वेतन न मिले. पीएम सहित पूरे मंत्रिमंडल की 12.94 जापानी येन का भुगतान मौजूदा नियमों के तहत जापानी सांसदों को मासिक 12.94 लाख जापानी येन का भुगतान किया जाता है. प्रधानमंत्री को अतिरिक्त 11.42 लाख जापानी येन मिलते हैं, जबकि मंत्रिमंडल के मंत्रियों को 4.89 लाख जापानी येन के भत्ते मिलते हैं. हालांकि, लागत-कटौती के उपाय पहले से ही लागू हैं. प्रधानमंत्री स्वेच्छा से अतिरिक्त वेतन का 30 प्रतिशत वापस कर देते हैं और मंत्रियों द्वारा 20 प्रतिशत वापस किया जाता है जिससे उनके भत्ते क्रमशः लगभग 3.90 लाख जापानी येन और 1.10 लाख जापानी येन तक कम हो जाते हैं, मुख्य मंत्रिमंडल सचिव मिनोरू किहारा ने पुष्टि की. सभी तरह के एक्स्ट्रा पेमेंट रोक दिए जाएंगे रिपोर्ट के अनुसार, इस बदलाव से एक्स्ट्रा पेमेंट फिलहाल के लिए ऑफिशियली रोक दिए जाएंगे. जापान इनोवेशन पार्टी जो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की गठबंधन सहयोगी है, ने इस कदम का जोरदार समर्थन किया है. जेआईपी के सह-नेता फुमिताके फुजिता ने ताकाइची के सुधार एजेंडे की प्रशंसा करते हुए कहा, यह एक शानदार पहल है. हालांकि, सभी ने इस प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया है. डेमोक्रेटिक पार्टी फॉर द पीपल के नेता युइचिरो तमाकी ने इस उपाय को डिफ्लेशनरी मानसिकता का एक प्रतीक बताया. घरेलू आय बढ़ाने के प्रयासों के बीच, जो प्रस्ताव के प्रभाव को लेकर आंतरिक विभाजन का संकेत देता है. इसके समय पर सवाल उठाते हुए एक मौजूदा मंत्रिमंडल सदस्य ने स्वीकार किया कि इसमें मेरी भावनाएं भी मिश्रित हैं. यह भी पढ़ेंः अगर ताइवान पर हमला किया तो जापान से जंग लड़ाेगे....PM साने ताकाइची की खुली धमकी
Sanae Takaichi Cabinet Minister Pay Reduction Administrative Reform Japan Fiscal Reform Japan Ministerial Compensation Japan Japan Innovation Party Liberal Democratic Party Japan जापान पीएम सनाए ताकाइची
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सीएम योगी जाएंगे जापान और सिंगापुर, मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा का मकसद भी जान लीजिएUP CM Yogi will in Japan-Singapore: मुख्यमंत्री विदेशी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें उत्तर प्रदेश में आने का न्यौता देंगे। उनकी यात्रा का इंवेस्ट यूपी खाका खींच रहा है। उनके जाने से पहले इंवेस्ट यूपी की पांच सदस्यीय टीम इन दोनों देशों का दौरा...
Read more »
Japan Tsunami Alert: जापान में 6.7 मैग्नीट्यड का भूकंप, जारी हुई सुनामी की वॉर्निंग- समंदर से रहें दूरJapan Tsunami Warning: अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे के मुताबिक जापान के उत्तरी तट पर 6.7 मैग्नीट्यूड तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. इसके तुरंत बाद इवाते प्रांत में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है.
Read more »
सीएम योगी क्यों जा रहे हैं जापान और सिंगापुर? जानें क्या है मुख्यमंत्री की राज्य को लेकर योजनाWhy is CM Yogi going to Japan and Singapore? Learn about the Chief Minister's plans for the state सीएम योगी क्यों जा रहे हैं जापान और सिंगापुर? जानें क्या है मुख्यमंत्री की राज्य को लेकर योजना
Read more »
જાપાનમાં શક્તિશાળી ભૂકંપથી ધરતી ધ્રુજી, સુનામીની ચેતવણી કરવામાં આવી જાહેર, લોકોમાં ભયJapan Tsunami Warning: જાપાનમાં એક શક્તિશાળી ભૂકંપ આવ્યો. રવિવારે સાંજે સ્થાનિક સમય મુજબ ઉત્તર જાપાનના દરિયાકાંઠે એક શક્તિશાળી ભૂકંપ આવ્યો. એવું કહેવામાં આવી રહ્યું છે કે આ ભૂકંપ ઇવાતે પ્રીફેક્ચરમાં વ્યાપક વિનાશ લાવી શકે છે.
Read more »
Japan Earthquake issued Tsunami warning: ভয়ংকর ভূকম্পন, তীব্র আতঙ্ক! স্তব্ধ জনজীবনে জারি সুনামির সতর্কতা... উত্তাল সমুদ্র ফিরিয়ে দিচ্ছে দুঃস্বপ্নের স্মৃতি...Japan issues tsunami advisory after six point two six magnitude earthquake
Read more »
