Japan Tsunami Warning: अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे के मुताबिक जापान के उत्तरी तट पर 6.7 मैग्नीट्यूड तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. इसके तुरंत बाद इवाते प्रांत में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है.
Japan Tsunami Warning : एशियाई देश जापान के उत्तरी तट पर रविवार दोपहर एक 6.7 तीव्रता का भूकंप मसहूस किया गया. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे के मुताबिक इसकी तीव्रता 6.8 रही, जिसके बाद समुद्र तटों पर हलचल मच गई और इवाते प्रांत के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई.
यह भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक शाम 5 बजकर 3 मिनट पर इवाते के पास समुद्र में आया. इसके बाद जापान मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस भूकंप से एक मीटर ऊंची सुनामी लहरें उठ सकती हैं. प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे तटीय इलाकों से दूर रहें, क्योंकि सुनामी की लहरें तुरंत पहुंच सकती हैं. जापान के नेशनल ब्रॉडकास्टर NHK ने बताया कि समुद्र में छोटी सुनामी लहरें पहले ही दर्ज की जा चुकी हैं. हालांकि शुरुआती लाइव वीडियो में समुद्र अपेक्षाकृत शांत दिखाई दे रहा था, लेकिन बाद में लहरें बढ़ने की आशंका बढ़ने लगी. यह इलाका भूकंपों को लेकर बेहद संवेदनशील माना जाता है, क्योंकि 2011 में आए 9.0 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप और सुनामी ने यहां भारी तबाही मचाई थी. उस हादसे में करीब 18,500 लोग मारे गए या लापता हुए थे और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र में भी गंभीर रेडिएशन का खतरा पैदा हो गया था. इसे जापान में द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सबसे बड़ी आपदा कहा गया. आपको बता दे कि जापान दुनिया के सबसे भूकंपीय रूप से सक्रिय देशों में से एक है. यह ‘रिंग ऑफ फायर’ नाम के इलाके पर में स्थित है, जहां भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियां आम हैं. लगभग 12.5 करोड़ आबादी वाला जापान हर साल करीब 1,500 भूकंप झेलता है, जिनमें से ज्यादातर हल्के होते हैं.
जापान सुनामी चेतावनी Japan Earthquake Tsunami Alert Japan Iwate Earthquake Ring Of Fire Japan Japan Natural Disaster Fukushima Disaster
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
தமிழகத்தில் இன்று 9 மாவட்டங்களில் கனமழை பெய்யும் - வானிலை மையம் எச்சரிக்கை!Tn Weather Alert: தமிழகத்தில் கடந்த சில நாட்களாக மழை பெய்து வரும் நிலையில், இன்று (நவம்பர் 07) நாமக்கல், திருச்சி, திண்டுக்கல் உட்பட 9 மாவட்டங்களில் கனமழை பெய்ய வாய்ப்பிருப்பதற்கான எச்சரிக்கை விடுக்கப்பட்டிருக்கிறது.
Read more »
தமிழகத்தில் இன்று.. 9 மாவட்டங்களில் கனமழை - வானிலை மையம் எச்சரிக்கை!Tn Weather Alert: தமிழகத்தில் கடந்த சில நாட்களாக மழை பெய்து வரும் நிலையில், இன்று (நவம்பர் 07) நாமக்கல், திருச்சி, திண்டுக்கல் உட்பட 9 மாவட்டங்களில் கனமழை பெய்ய வாய்ப்பிருப்பதற்கான எச்சரிக்கை விடுக்கப்பட்டிருக்கிறது.
Read more »
Jammu And Kashmir: Alert Troops Thwart LoC Infiltration In Kupwara; Two Terrorists Neutralised In Operation PimpleSecurity forces neutralised two terrorists in a fierce encounter during an infiltration bid in Kupwaras Keran sector. The Chinar Corps confirms a search operation is underway.
Read more »
दिन और रात के तापमान में 22 डिग्री का फर्क: रात में गर्म कंबल का सहारा तो दिन में चल रहे हैं पंखेनागौर में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है मौसम विभाग के अनुसार रात का पारा यहां 6.7 डिग्री तक गिर गया जब की दिन का पारा अभी भी 29 डिग्री पर बना हुआ है। तापमान में आई गिरावट और बढ़ी सर्दी का
Read more »
तमिलनाडु के ऊटी में ओस जमी, MP में शीतलहर: राजस्थान-झारखंड समेत 5 राज्यों के 30 जिलों में पारा 10° से नीचे;...IMD Weather Update; Mumbai Rainfall Snowfall Cold Wave Alert Himachal Uttarakhand Jammu Kashmir| MP Rajasthan
Read more »
जापान में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, तेज झटकों के बाद सुनामी की चेतावनी, तबाही की आशंका से दहशतजापान की मौसम एजेंसी ने बताया कि रविवार को इवाते प्रान्त में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने प्रान्त के पूर्वी तट के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है।
Read more »
