Jansatta Editorial: उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग से भारी नुकसान, सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत

Huge Loss News

Jansatta Editorial: उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग से भारी नुकसान, सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत
Forest FireUttarakhandGovernment
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 94 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 63%

पिछले कई दिनों से वहां आग पर काबू पाने के लिए हेलिकाप्टर के प्रयोग सहित कई अन्य उपाय आजमाए जा रहे हैं। जाहिर है, फिलहाल सबसे पहली प्राथमिकता जंगल क्षेत्रों में लगी आग को फैलने से रोकना और बुझाना है, ताकि नुकसान का दायरा कम किया जा सके।

उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग से हर वर्ष भारी नुकसान होता है। मगर लगातार ऐसी घटना के बावजूद सरकार और संबंधित महकमों को इस बात की सुध लेने की जरूरत नहीं लगती कि इसे रोकने के लिए क्या इंतजाम किए जाएं। जंगल में आग लगने से बचाव की फिक्र में औपचारिक तौर पर जो कदम उठाए जाते हैं, उसकी हकीकत इसी से समझी जा सकती है कि इस वर्ष फिर नैनीताल के आसपास के जंगल में लगी आग की वजह से बड़े क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ। पिछले कई दिनों से वहां आग पर काबू पाने के लिए हेलिकाप्टर के प्रयोग सहित कई अन्य उपाय आजमाए जा रहे हैं। जाहिर है, फिलहाल सबसे पहली प्राथमिकता जंगल क्षेत्रों में लगी आग को फैलने से रोकना और बुझाना है, ताकि नुकसान का दायरा कम किया जा सके। इसलिए यह देखने की जरूरत है कि पहाड़ी इलाकों में स्थानीय जरूरतों के अनुकूल किस तरीके से आग को बुझाया जा सकता है। मगर इतना तय है कि जिन इलाकों में जंगल धधक रहे हैं, उनमें वन संरक्षण के लिए तैनात कर्मचारियों ने शायद अपनी ड्यूटी ठीक से निभाई होती तो समस्या को गंभीर शक्ल लेने से रोका जा सकता था। Also Readपटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, पांच महिलाओं समेत सात की मौत, तीन की हालत नाजुक सवाल है कि धधकते जंगलों के संकट की जिम्मेदारी तय करना कब संभव हो सकेगा! फिलहाल आग बुझाने के काम में लापरवाही बरतने के आरोप में दस वनकर्मियों के निलंबन के साथ कुल सत्रह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। माना जाता है कि जलवायु में बढ़ते तापमान और पर्यावरण असंतुलन की वजह से दुनिया भर के जंगलों में आग लग जाती है और उसमें व्यापक पैमाने पर जानमाल का नुकसान होता है। मगर इसके समांतर वनाग्नि की कुछ घटनाएं ऐसी भी हैं, जिनमें वन संरक्षण की ड्यूटी में तैनात कर्मचारी और अधिकारियों ने सही समय पर आग से बचाव के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाया। यह भी खबर आई कि वहां कुछ उत्पाती तत्त्वों को जंगल में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इससे यह पता चलता है कि जंगल में आग लगने की घटनाएं केवल प्राकृतिक ही नहीं है, बल्कि इसमें कुछ अपराधी तत्त्व भी शामिल हैं। जाहिर है, वनाग्नि की घटनाओं से निपटने के लिए सरकार को सभी चिह्नित पहलुओं के मद्देनजर ठोस कदम उठाने की जरूरत है।.

उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग से हर वर्ष भारी नुकसान होता है। मगर लगातार ऐसी घटना के बावजूद सरकार और संबंधित महकमों को इस बात की सुध लेने की जरूरत नहीं लगती कि इसे रोकने के लिए क्या इंतजाम किए जाएं। जंगल में आग लगने से बचाव की फिक्र में औपचारिक तौर पर जो कदम उठाए जाते हैं, उसकी हकीकत इसी से समझी जा सकती है कि इस वर्ष फिर नैनीताल के आसपास के जंगल में लगी आग की वजह से बड़े क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ। पिछले कई दिनों से वहां आग पर काबू पाने के लिए हेलिकाप्टर के प्रयोग सहित कई अन्य उपाय आजमाए जा रहे हैं। जाहिर है, फिलहाल सबसे पहली प्राथमिकता जंगल क्षेत्रों में लगी आग को फैलने से रोकना और बुझाना है, ताकि नुकसान का दायरा कम किया जा सके। इसलिए यह देखने की जरूरत है कि पहाड़ी इलाकों में स्थानीय जरूरतों के अनुकूल किस तरीके से आग को बुझाया जा सकता है। मगर इतना तय है कि जिन इलाकों में जंगल धधक रहे हैं, उनमें वन संरक्षण के लिए तैनात कर्मचारियों ने शायद अपनी ड्यूटी ठीक से निभाई होती तो समस्या को गंभीर शक्ल लेने से रोका जा सकता था। Also Readपटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, पांच महिलाओं समेत सात की मौत, तीन की हालत नाजुक सवाल है कि धधकते जंगलों के संकट की जिम्मेदारी तय करना कब संभव हो सकेगा! फिलहाल आग बुझाने के काम में लापरवाही बरतने के आरोप में दस वनकर्मियों के निलंबन के साथ कुल सत्रह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। माना जाता है कि जलवायु में बढ़ते तापमान और पर्यावरण असंतुलन की वजह से दुनिया भर के जंगलों में आग लग जाती है और उसमें व्यापक पैमाने पर जानमाल का नुकसान होता है। मगर इसके समांतर वनाग्नि की कुछ घटनाएं ऐसी भी हैं, जिनमें वन संरक्षण की ड्यूटी में तैनात कर्मचारी और अधिकारियों ने सही समय पर आग से बचाव के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाया। यह भी खबर आई कि वहां कुछ उत्पाती तत्त्वों को जंगल में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इससे यह पता चलता है कि जंगल में आग लगने की घटनाएं केवल प्राकृतिक ही नहीं है, बल्कि इसमें कुछ अपराधी तत्त्व भी शामिल हैं। जाहिर है, वनाग्नि की घटनाओं से निपटने के लिए सरकार को सभी चिह्नित पहलुओं के मद्देनजर ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

Forest Fire Uttarakhand Government Needs Take Concrete Steps Nature Helicopters Climate Change Rising Temperatures Environmental Imbalance Across World

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Forest Fire: पिछले साल की तुलना में बढ़ीं वनाग्नि की घटनाएं, आने वाले दिन और चुनौतीपूर्ण होने की आशंकाForest Fire: पिछले साल की तुलना में बढ़ीं वनाग्नि की घटनाएं, आने वाले दिन और चुनौतीपूर्ण होने की आशंकाउत्तराखंड के कुमाऊं के जंगलों में लगी आग थमने का नाम नहीं ले रही है।
Read more »

DNA: नैनीताल में जलते जंगलों की On The Spot इंवेस्टिगेशनDNA: नैनीताल में जलते जंगलों की On The Spot इंवेस्टिगेशनउत्तराखंड के जंगलों में आग इतनी तेजी से फैल रही है कि एयरफोर्स और NDRF को आग बुझाने के लिए उतारना Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Uttarakhand Forest Fire: धधक रहे नैनीताल के जंगल, आखिर क्यों भयावह होती जा रही आग?Uttarakhand Forest Fire: धधक रहे नैनीताल के जंगल, आखिर क्यों भयावह होती जा रही आग?Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड के नैनीताल के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है. इस आग को बुझाने की Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड में कब थमेगी तबाही! जानिए क्यों दहक रहे हैं जंगल?Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड में कब थमेगी तबाही! जानिए क्यों दहक रहे हैं जंगल?Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग को बुझाने का काम जारी है. वन विभाग के Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

उत्तराखंड में क्यों नहीं थम रहा है जंगलों का धधकनाउत्तराखंड में क्यों नहीं थम रहा है जंगलों का धधकनाउत्तराखंड जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए एनडीआरएफ़ और एयरफ़ोर्स तक की मदद ले रही है लेकिन आग काबू में नहीं आ रही है.
Read more »

उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, धामी सरकार को लगाई फटकारउत्तराखंड के जंगलों में लगी आग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, धामी सरकार को लगाई फटकारUttarakhand Forest Fire Latest Hindi News: उत्तराखंड के जंगलों में आग धधक रही है। सरकार बुझाने में जुटी हुई है, लेकिन पूरी तरह से अभी तक आग नहीं बुझ पाई है। वहीं, बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में सुनवाई हुई।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:41:08