उत्तराखंड में क्यों नहीं थम रहा है जंगलों का धधकना

United States News News

उत्तराखंड में क्यों नहीं थम रहा है जंगलों का धधकना
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 304 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 125%
  • Publisher: 51%

उत्तराखंड जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए एनडीआरएफ़ और एयरफ़ोर्स तक की मदद ले रही है लेकिन आग काबू में नहीं आ रही है.

65 साल की सावित्री देवी घर के पास रखे घास के ढेर को बचाने के लिए दौड़ीं लेकिन इस कोशिश में बुरी तरह झुलस गईं. उन्हें पहले ज़िला अस्पताल और फिर एम्स ऋषिकेश लाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. सावित्री देवी समेत जंगलों की आग अब तक राज्य में पांच लोगों की जान ले चुकी है और चार लोग घायल हुए हैं.

छह मई की शाम तक तक जंगल में आग लगने की कुल 930 घटनाएं दर्ज की गईं जिनसे 1196 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है. बागेश्वर, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी समेत कई जगहों में धुएं से विज़िबिलिटी कम हो गई है. . राज्य सरकार जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए एनडीआरएफ़ और एयरफ़ोर्स तक की मदद ले रही है लेकिन जंगलों का धधकना कम नहीं हो रहा है.पिछले दिनों सोशल मीडिया पर उत्तराखंड का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें पीछे धधकते जंगल के आगे खड़े होकर दो युवक दावा कर रहे हैं कि उन्होंने यह आग लगाई है और उनका काम आग से खेलना है. यह वीडियो चमोली के गैरसैंण इलाके का था. चमोली के डीएफ़ओ सर्वेश दुबे ने बीबीसी को बताया कि उन युवकों ने गैरसैंण की जंगी वन पंचायत के जंगल में आग लगाई और अपनी बहादुरी दिखाने के लिए वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दिया.वीडियो वायरल होने के बाद चमोली के एक रेंजर ने जंगल को पहचान लिया क्योंकि उन्होंने ही उस आग पर नियंत्रण किया था. 18 अप्रैल की इस घटना के मामले में एफ़आईआर दो दिन पहले ही दर्ज की गई थी जिसके बाद अभियुक्तों की गिरफ़्तारी की गई. दुबे कहते हैं कि अगर यह आग बुझाई न जाती तो इससे जान-माल का बहुत ज़्यादा नुक़सान हो सकता था. कितना नुक़सान हुआ, इसका अभी आकलन किया जा रहा है. चमोली के एसपी सर्वेश पंवार ने बीबीसी को बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद चमोली में निर्माण कार्य में मज़दूर के रूप में काम कर रहे इन युवकों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि वन कानून के अलावा इन युवकों पर सार्वजनिक संपत्ति को नुक़सान पहुंचाने का भी मामला दर्ज किया गया है, जिसमें 7 साल से ज़्यादा तक की सज़ा मिल सकती है. बता दें कि एक नवंबर, 2023 से अब तक 383 वन अपराध के मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से 60 के ख़िलाफ़ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है. उत्तराखंड वन विभाग के अनुसार वनाग्नि के 95 फ़ीसदी मामलों के लिए मानवीय हस्तक्षेप ज़िम्मेदार होता है, चाहे आग जानबूझकर लगाई जाए या लापरवाही इसकी वजह हो.राज्य की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सोमवार को सचिवालय में एक उच्च स्तरीय बैठक की. बैठक के बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि जंगल की आग के नियंत्रण में लापरवाही बरतने पर अल्मोड़ा वन प्रभाग में रेंज अधिकारी, जोरासी को प्रभागीय कार्यालय स्तर पर सम्बद्ध किया गया है. उन्होंने वन अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. बैठक के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया कि फॉरेस्ट एक्ट, वाइल्ड लाइफ़ एक्ट के साथ पब्लिक प्राइवेट प्रॉपर्टी डैमेज रिकवरी एक्ट के तहत भी कार्यवाही की जाएगी. जो लोग बार-बार इस प्रकार की घटनाओं में लिप्त पाए जाते हैं उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी तथा दोषियों की सम्पति भी ज़ब्त करने की कार्यवाही की जाएगी.के इंचार्ज अपर प्रमुख वन संरक्षक निशान्त वर्मा ने बताया कि वन विभाग के मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी नामित कर दिया गया है तथा ऐसे सभी अधिकारी अपनी तैनाती के स्थान के लिए निकल गए हैं. जिलाधिकारियों द्वारा खेतों में चारे आदि को जलाने तथा शहरी क्षेत्रों पर ठोस कचरे को जलाने पर पूरी तरह से प्रतिबन्ध का आदेश पारित कर दिया गया है. वन विभाग में कार्यरत लगभग 4000 फायर वाचर्स की इन्शोरेन्स की कार्यवाही शुरू कर दी गई है. वर्मा ने बतााया कि वनाग्नि से सर्वाधिक प्रभावित पौड़ी और अल्मोड़ा जिलों में एनडीआरएफ़ की भी मदद ली जाएगी. सोमवार को पौड़ी में एयरफ़ोर्स के हैलिकॉप्टर से वनाग्नि प्रभावित इलाकों में पानी का छिड़काव किया गया. इसके अलावा आईआईटी रूड़की के साथ क्लाउड सीडिंग के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा रहा है.उत्तराखंड में फिर सुनाई देने लगी 'पहाड़ी बनाम बाहरी' की गूंज, क्या बीजेपी की बढ़ेगी चिंता?उत्तराखंड में हर साल सैकड़ों हेक्टेयर जंगल जल जाते हैं. बीते 10 साल के वन विभाग के आंकड़े बताते हैं कि वनाग्नि की सबसे ज़्यादा घटनाएं और नुक़्सान 2021 में हुआ था. उस साल वनाग्नि कि 2813 घटनाओं में कुल 3943.88 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ. 2021 में वनाग्नि से 10 साल में सबसे ज़्यादा, आठ लोगों की मौत हो गई थी और तीन घायल हुए थे. इसके बाद 2022 में 2186 वनाग्नि की घटनाओं में 3425.5 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ और 2 लोगों की मौत हुई जबकि 7 घायल हो गए. 2018 में वनाग्नि की कुल घटनाएं तो 2150 हुईं लेकिन इनसे नुक़्सान सबसे ज़़्यादा 4480.04 हेक्टेयर वन क्षेत्र का हुआ. इस साल 6 लोग घायल हुए. 2016 में आग लगने की 2074 घटनाएं हुईं और इनमें 4433.75 हेक्टेयर वन क्षेत्र का नुक़सान हुआ. 2016 में 6 लोग मारे गए थे और 31 घायल हो गए थे. पिछले साल, 2023 में, वनाग्नि की 773 घटनाएं हुई थीं और इससे 933.55 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ था. वनाग्नि में 3 लोगों की मौत हो गई थी और तीन घायल हुए थे. इनके उलट 2020 में कोविड-19 की वजह से लगे लॉकडाउन से वनों को सीधा लाभ मिलता दिखा. उस साल वनाग्नि की घटनाएं रिकॉर्ड कम, मात्र 135 हुईं और उनसे सिर्फ़ 172.69 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ. हालांकि उस साल भी 2 लोगों की मौत हो गई थी और एक घायल हुआ था.वन विभाग के पूर्व प्रमुख श्रीकांत चंदोला कहते हैं, "सभी दिक्कतों के लिए तो मानवीय हस्तक्षेप ही ज़िम्मेदार है. गंगा-यमुना गंदी हो रही हैं और उन्हें इंसान ही गंदा कर रहे हैं क्या वह साफ़ हो गईं? वैसे जंगलों में लगने वाली आग, ज़्यादातर लापरवाही की वजह से लगती हैं." चंदोला कहते हैं कि पर्यावरण और वन हमारी प्राथमिकताओं में सबसे नीचे हैं. बजट का सिर्फ़ एक फ़ीसदी इन्हें मिलता है. फ़ायर सीज़न में भी वनकर्मियों की चुनाव में ड्यूटी लगाने की ख़बरों का ज़िक़्र करते हुए वह कहते हैं कि चुनावों की तारीखें तय करते हुए किसी ने इस बारे में सोचा तक नहीं होगा. क्या हैलिकॉप्टर से आग बुझाने, क्लाउड सीडिंग से बारिश करवाने जैसे नए उपायों से वनाग्नि को रोका जा सकता है? चंदोला कहते हैं, नहीं. इसकी सीमा है और अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी यह बहुत सफल नहीं है. गर्मी और ख़ुश्की लगातार बढ़ रही है और इसकी वजह से आग लगने-भड़कने की घटनाएं भी.जंगलों की आग को रोकना है तो धरती को गर्म होने से रोकना होगा, नई-नई गाड़ियों के लिए रेस को रोकना होगा.केदारनाथ त्रासदी के 10 साल: वो ख़ौफ़नाक रात जब चारों तरफ़ छा गई थी तबाहीराधिका खेड़ा और शेखर सुमन हुए बीजेपी में शामिलहीरामंडी: संजय लीला भंसाली की नई सिरीज़ पर लाहौर के कुछ लोग ग़ुस्से में क्यों? हरदीप सिंह निज्जर हत्या मामले में कनाडा में गिरफ़्तार तीन भारतीय युवकों के परिवारवाले क्या कह रहे हैं?लोकसभा चुनाव 2024: शिवहर में आनंद मोहन की पत्नी लवली का दाँव चलेगा या लालू यादव की रणनीति करेगी काम? तीसरे चरण का मतदान: अमित शाह, दिग्विजय, ज्योतिरादित्य से लेकर डिंपल यादव और शिवराज सिंह हैं मैदान मेंइसराइल और हमास के बीच क्यों नहीं हो पाई डील, ग़ज़ा में सीज़फ़ायर की क्या थीं शर्तेंलोकसभा चुनाव 2024: शिवहर में आनंद मोहन की पत्नी लवली का दाँव चलेगा या लालू यादव की रणनीति करेगी काम?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Video: नरक की आग की तरह धधक रहे उत्तराखंड के जंलग, कर्णप्रयाग से सामने आया खौफनाक वीडियोVideo: नरक की आग की तरह धधक रहे उत्तराखंड के जंलग, कर्णप्रयाग से सामने आया खौफनाक वीडियोKarnprayag Forest Fire Video: गर्मी का मौसम शुरू होते ही उत्तराखंड के कई इलाकों में जंगलों में आग Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Video: नैनीताल के जंगलों में लगी नरक जैसी आग, टूरिस्ट सावधान, आग बुझाने में जुटे सेना के हेलीकॉप्टरVideo: नैनीताल के जंगलों में लगी नरक जैसी आग, टूरिस्ट सावधान, आग बुझाने में जुटे सेना के हेलीकॉप्टरUttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड के नैनीताल के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है. आग बुझाने का जिम्मा Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Forest Fire: पिछले साल की तुलना में बढ़ीं वनाग्नि की घटनाएं, आने वाले दिन और चुनौतीपूर्ण होने की आशंकाForest Fire: पिछले साल की तुलना में बढ़ीं वनाग्नि की घटनाएं, आने वाले दिन और चुनौतीपूर्ण होने की आशंकाउत्तराखंड के कुमाऊं के जंगलों में लगी आग थमने का नाम नहीं ले रही है।
Read more »

बिहार लोकसभा चुनाव: हर पांचवा उम्मीदवार यादव, फिर भी दबदबा किसी और का हीबिहार में कुल उम्मीदवारों में विभिन्न जातियों की रिलेटिव हिस्सेदारी की तुलना से पता चलता है कि यादवों का उतना अधिक प्रतिनिधित्व नहीं है जितना डेटा के मुताबिक लग रहा है।
Read more »

Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड में कब थमेगी तबाही! जानिए क्यों दहक रहे हैं जंगल?Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड में कब थमेगी तबाही! जानिए क्यों दहक रहे हैं जंगल?Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग को बुझाने का काम जारी है. वन विभाग के Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Lok Sabha Elections : पंजाब में दल-बदल बन रहा बड़ा चुनावी मुद्दा, वफादारी बदलने वालों की पहली बार भरमारLok Sabha Elections : पंजाब में दल-बदल बन रहा बड़ा चुनावी मुद्दा, वफादारी बदलने वालों की पहली बार भरमारसुनाम ऊधम सिंह वाला। नेताओं का दल बदलना नई बात नहीं है, लेकिन पंजाब में पहली बार इतनी संख्या में नेताओं का दल बदल देखने को मिल रहा है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:20:41