Jammu Kashmir By Election: जम्मू-कश्मीर उपचुनाव में नेशनल कांफ्रेंस के अंदर भारी मतभेद... सांसद ने प्रचार से किया इनकार

Jammu Kashmir News News

Jammu Kashmir By Election: जम्मू-कश्मीर उपचुनाव में नेशनल कांफ्रेंस के अंदर भारी मतभेद... सांसद ने प्रचार से किया इनकार
Jammu Kashmir Samacharजम्मू कश्मीर न्यूज़जम्मू कश्मीर समाचार
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 172 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 103%
  • Publisher: 51%

Jammu Kashmir Assembly By Election: जम्मू कश्मीर में 11 नवंबर को होने वाले नगरोटा और बडगाम विधानसभा सीटों के उपचुनाव ने केंद्र शासित प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। इन उपचुनावों ने सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ-साथ नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन के भीतर तनाव को भी उजागर कर दिया...

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में 11 नवंबर को होने वाले नगरोटा और बडगाम विधानसभा सीट ों के उपचुनाव ने केंद्र शासित प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। इन उपचुनावों ने सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ-साथ नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन के भीतर तनाव को भी उजागर कर दिया है। बडगाम से ताल्लुक रखने वाले श्रीनगर से नेशनल कॉन्फ्रेंस के लोकसभा सदस्य आगा रूहुल्लाह ने कहा है कि वह पार्टी उम्मीदवार आगा महमूद के लिए प्रचार नहीं करेंगे। जो कि उनके चेरे भाई भी हैं। सांसद आगा रूहुल्लाह की क्या डिमांड?नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा रूहुल्लाह मांग कर रहे हैं कि उनकी पार्टी बडगाम सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा करने से पहले आरक्षण पर रिपोर्ट सार्वजनिक करे। यह सीट जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बडगाम सीट से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। दरअसल उमर ने दो विधानसभा सीटों बडगाम और गांदरबल से चुनाव लड़ा था। बडगाम से उमर के इस्तीफा देने के चलते लोग नाराज हैं।सरकार की नीतियों की तीखी आलोचनारूहुल्लाह ने जम्मू-कश्मीर में अपनी पार्टी की सरकार की नीतियों की तीखी आलोचना की है। जिसने इसी महीने एक साल पूरा किया है। उन्होंने आरक्षण नीति में सुधार की मांग करने वाले प्रदर्शनों का भी समर्थन किया है। उनका कहना है कि यह नीति 'ओपन मेरिट' के खिलाफ है और इसमें भारी गड़बड़ी है। आगा महमूद के लिए प्रचार से इनकारहाल ही में जब आगा महमूद ने मीडिया से कहा कि रूहुल्लाह उनके लिए प्रचार करेंगे, तो सांसद ने जवाब दिया कि मेरी वफादारी मेरी अंतरात्मा और सिद्धांतों के प्रति है। मैं अपने परिवार के बड़ों का सम्मान करता हूं, लेकिन मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि वे मेरी लड़ाई को कम न आंकें। अगर वे इसे समझ नहीं सकते और इसमें शामिल नहीं हो सकते, तो कम से कम मुझे और मेरे संघर्ष को इस स्तर तक न घसीटें।उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने किया कटाक्षजम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने रूहुल्लाह पर कटाक्ष करते हुए मीडियाकर्मियों से कहा कि मैं सिर्फ एक आगा साहब को जानता हूं, जो बडगाम से पार्टी के उम्मीदवार हैं और उनका नाम आगा महमूद है। वह पार्टी के आदमी हैं। मेरे नेता वही हैं जो पार्टी और उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व का सम्मान करते हैं। उनकी टिप्पणियों के जवाब में रूहुल्लाह के कई समर्थकों ने चौधरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उनसे माफी मांगने की मांग की।बडगाम में कौन पड़ेगा भारी?दरअसल बडगाम में मुख्य मुकाबला नेशनल कॉन्फ्रेंस के महमूद और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के मुंतजिर और अवामी इत्तेहाद पार्टी के नजीर खान के बीच है। पीडीपी नेशनल कॉन्फ्रेंस के खिलाफ लोगों के गुस्से और रूहुल्लाह के अपनी ही पार्टी के खिलाफ रुख का फायदा उठाना चाहती है। खान इस निर्वाचन क्षेत्र में सुन्नी वोटों पर निर्भर हैं। दो राजनीतिक रूप से कमजोर चेहरे आम आदमी पार्टी की दीबा खान और एक निर्दलीय उम्मीदवार जिबरान डार भी चुनाव लड़ रहे हैं।नगरोट में किसके बीच मुकाबला?जम्मू के नगरोटा निर्वाचन क्षेत्र में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच इस सीट को लेकर मतभेद था। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कांग्रेस को अपना उम्मीदवार उतारने का सुझाव दिया था, लेकिन राष्ट्रीय पार्टी ने इनकार कर दिया। पिछले विधानसभा चुनाव में विधायक देविंदर सिंह राणा के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। अब बीजेपी ने राणा की बेटी देवयानी को मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला नेशनल कॉन्फ्रेंस की शमीम बेगम से होगा। कांग्रेस ने क्यों नहीं उतारा उम्मीदवार?इस सीट पर कांग्रेस का उम्मीदवार पिछले चुनाव में तीसरे स्थान पर था। उनका कहना है कि वह नगरोटा से कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी ताकि बीजेपी यह सीट न जीत सके। इससे पहले राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने चार सीटों में से एक सुरक्षित सीट की मांग की थी। लेकिन नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कांग्रेस को चौथी असुरक्षित सीट की पेशकश की, जिसे कांग्रेस ने अस्वीकार कर दिया। इससे दोनों गठबंधन सहयोगियों के बीच की खाई और चौड़ी हो गई।.

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में 11 नवंबर को होने वाले नगरोटा और बडगाम विधानसभा सीटों के उपचुनाव ने केंद्र शासित प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। इन उपचुनावों ने सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ-साथ नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन के भीतर तनाव को भी उजागर कर दिया है। बडगाम से ताल्लुक रखने वाले श्रीनगर से नेशनल कॉन्फ्रेंस के लोकसभा सदस्य आगा रूहुल्लाह ने कहा है कि वह पार्टी उम्मीदवार आगा महमूद के लिए प्रचार नहीं करेंगे। जो कि उनके चेरे भाई भी हैं। सांसद आगा रूहुल्लाह की क्या डिमांड?नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा रूहुल्लाह मांग कर रहे हैं कि उनकी पार्टी बडगाम सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा करने से पहले आरक्षण पर रिपोर्ट सार्वजनिक करे। यह सीट जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बडगाम सीट से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। दरअसल उमर ने दो विधानसभा सीटों बडगाम और गांदरबल से चुनाव लड़ा था। बडगाम से उमर के इस्तीफा देने के चलते लोग नाराज हैं।सरकार की नीतियों की तीखी आलोचनारूहुल्लाह ने जम्मू-कश्मीर में अपनी पार्टी की सरकार की नीतियों की तीखी आलोचना की है। जिसने इसी महीने एक साल पूरा किया है। उन्होंने आरक्षण नीति में सुधार की मांग करने वाले प्रदर्शनों का भी समर्थन किया है। उनका कहना है कि यह नीति 'ओपन मेरिट' के खिलाफ है और इसमें भारी गड़बड़ी है। आगा महमूद के लिए प्रचार से इनकारहाल ही में जब आगा महमूद ने मीडिया से कहा कि रूहुल्लाह उनके लिए प्रचार करेंगे, तो सांसद ने जवाब दिया कि मेरी वफादारी मेरी अंतरात्मा और सिद्धांतों के प्रति है। मैं अपने परिवार के बड़ों का सम्मान करता हूं, लेकिन मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि वे मेरी लड़ाई को कम न आंकें। अगर वे इसे समझ नहीं सकते और इसमें शामिल नहीं हो सकते, तो कम से कम मुझे और मेरे संघर्ष को इस स्तर तक न घसीटें।उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने किया कटाक्षजम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने रूहुल्लाह पर कटाक्ष करते हुए मीडियाकर्मियों से कहा कि मैं सिर्फ एक आगा साहब को जानता हूं, जो बडगाम से पार्टी के उम्मीदवार हैं और उनका नाम आगा महमूद है। वह पार्टी के आदमी हैं। मेरे नेता वही हैं जो पार्टी और उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व का सम्मान करते हैं। उनकी टिप्पणियों के जवाब में रूहुल्लाह के कई समर्थकों ने चौधरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उनसे माफी मांगने की मांग की।बडगाम में कौन पड़ेगा भारी?दरअसल बडगाम में मुख्य मुकाबला नेशनल कॉन्फ्रेंस के महमूद और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के मुंतजिर और अवामी इत्तेहाद पार्टी के नजीर खान के बीच है। पीडीपी नेशनल कॉन्फ्रेंस के खिलाफ लोगों के गुस्से और रूहुल्लाह के अपनी ही पार्टी के खिलाफ रुख का फायदा उठाना चाहती है। खान इस निर्वाचन क्षेत्र में सुन्नी वोटों पर निर्भर हैं। दो राजनीतिक रूप से कमजोर चेहरे आम आदमी पार्टी की दीबा खान और एक निर्दलीय उम्मीदवार जिबरान डार भी चुनाव लड़ रहे हैं।नगरोट में किसके बीच मुकाबला?जम्मू के नगरोटा निर्वाचन क्षेत्र में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच इस सीट को लेकर मतभेद था। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कांग्रेस को अपना उम्मीदवार उतारने का सुझाव दिया था, लेकिन राष्ट्रीय पार्टी ने इनकार कर दिया। पिछले विधानसभा चुनाव में विधायक देविंदर सिंह राणा के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। अब बीजेपी ने राणा की बेटी देवयानी को मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला नेशनल कॉन्फ्रेंस की शमीम बेगम से होगा। कांग्रेस ने क्यों नहीं उतारा उम्मीदवार?इस सीट पर कांग्रेस का उम्मीदवार पिछले चुनाव में तीसरे स्थान पर था। उनका कहना है कि वह नगरोटा से कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी ताकि बीजेपी यह सीट न जीत सके। इससे पहले राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने चार सीटों में से एक सुरक्षित सीट की मांग की थी। लेकिन नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कांग्रेस को चौथी असुरक्षित सीट की पेशकश की, जिसे कांग्रेस ने अस्वीकार कर दिया। इससे दोनों गठबंधन सहयोगियों के बीच की खाई और चौड़ी हो गई।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Jammu Kashmir Samachar जम्मू कश्मीर न्यूज़ जम्मू कश्मीर समाचार जम्मू कश्मीर विधानसभा उपचुनाव जम्मू कश्मीर विधानसभा उपचुनाव न्यूज़ Jammu Kashmir By Election News Jammu Kashmir By Election उमर अब्दुल्ला बडगाम विधानसभा सीट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bihar Election 2025: नामांकन के बाद RJD उम्मीदवार सतेंद्र साहा गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?Bihar Election 2025: नामांकन के बाद RJD उम्मीदवार सतेंद्र साहा गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?Bihar Election 2025: RJD candidate Sasaram Satyendra Saha arrested who is 2st phase election candidate Bihar Election 2025: नामांकन के बाद RJD उम्मीदवार गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?
Read more »

DNA: मुस्लिम लड़की ने हिंदू टीचर को लगाया गले, कट्टरपंथियों को आया गुस्सा; बलात्कार से लेकर मारने तक की दे दी धमकीDNA: मुस्लिम लड़की ने हिंदू टीचर को लगाया गले, कट्टरपंथियों को आया गुस्सा; बलात्कार से लेकर मारने तक की दे दी धमकीJammu-Kashmir: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में एक नाबालिग लड़की के साथ एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. लड़की ने अपने शिक्षक विपिन शर्मा को गले लगाया, जिससे कट्टरपंथियों को आपत्ति हुई. उन्होंने लड़की का वीडियो वायरल किया और लड़की को धमकी देना शुरू कर दिया.
Read more »

टीचर को गले लगाया... कट्टरपंथियों ने धमकाया, नाबालिग छात्रा ने भावुक होकर सुनाई आपबीतीटीचर को गले लगाया... कट्टरपंथियों ने धमकाया, नाबालिग छात्रा ने भावुक होकर सुनाई आपबीतीJammu Kashmir news: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में एक नाबालिग लड़की (Anantnag school girl) ने स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्साह में अपने शिक्षक विपिन शर्मा को गले लगा लिया उसके बाद कट्टरपंथियों ने उसका जीना हराम कर दिया. उसे रेप करने की धमकी दी गई.
Read more »

कौन जीत रहा जम्मू-कश्मीर विधानसभा उपचुनाव की जंग? बड़गाम में फैमिली फाइट, नागरोटा में दो महिलाओं में मुकाबलाकौन जीत रहा जम्मू-कश्मीर विधानसभा उपचुनाव की जंग? बड़गाम में फैमिली फाइट, नागरोटा में दो महिलाओं में मुकाबलाJammu Kashmir by Elections: प्रमुख दलों ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जिनमें निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं. बडगाम में 6 और नगरोटा में 4 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.
Read more »

Bihar Election 2025: महागठबंधन में नहीं बनी सीटों पर बात, अब 12 सीटों पर होगी फ्रेंडली फाइटBihar Election 2025: महागठबंधन में नहीं बनी सीटों पर बात, अब 12 सीटों पर होगी फ्रेंडली फाइटBihar Election 2025: Mahagathbandhan friendly fight to be held on 12 seats in assembly elections
Read more »

Sovan Chattopadhyay: বেহালা পশ্চিমে শোভনের নামে পোস্টার! জেলবন্দী পার্থর সিটে কি এবার বিধায়ক শোভন? জল্পনা বাড়াচ্ছে...Sovan Chattopadhyay: বেহালা পশ্চিমে শোভনের নামে পোস্টার! জেলবন্দী পার্থর সিটে কি এবার বিধায়ক শোভন? জল্পনা বাড়াচ্ছে...In Behala West posters are being circulated in the name of Sovan Chattopadhyay before 2026 assembly election
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:26:02