जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है। 2015 में भारत के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत हुई थी।
इसके बाद प्रधानमंत्री ने 2022 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कर्नाटक के मैसुरु में योग आसन किए। यहां मई 2023 को विधानसभा चुनाव हुए।इसी तरह प्रधानमंत्री ने 2015 में नई दिल्ली, 2017 में लखनऊ, 2018 में देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शिविर में शिरकत की थी। हालांकि इन अधिकांश राज्यों में विधानसभा चुनाव पहले हो चुके थे। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने 2023 में न्यूयार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल हुए थे। पीएम मोदी ने गुरुवार को साफ कर दिया है कि जल्द ही जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्ज मिल सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जारी हैं। पीएम ने कहा कि सबको बांटने वाली दीवार अनुच्छेद 370 हटा दी गई है और प्रदेश में सभी को समान अवसर और अधिकार मिल रहे हैं। गुरुवार को श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ये बातें कहीं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर.
.. पीएम का जम्मू-कश्मीर से पुराना लगाव प्रधानमंत्री का जम्मू-कश्मीर से पुराना लगाव रहा है। उनका यह पिछले 11 वर्षों में जम्मू-कश्मीर का 25वां दौरा है। मौजूदा वर्ष में यह उनका चौथा दौरा है। इससे पहले वह पारंपरिक त्योहारों और सियासी गतिविधियों के लिए प्रदेश के दौरे पर आ चुके हैं। भाजपा ने चुनाव की तैयारियां भी की तेज जम्मू-कश्मीर नवंबर 2014 में अंतिम विधानसभा चुनाव हुए थे। इसके बाद से विभिन्न कारणों से चुनाव लटकते रहे। सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद आगामी सितंबर तक यहां विधानसभा चुनाव करवाने को कहा गया है। इसके लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हाल ही में जम्मू में हुई प्रदेश भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में पार्टी कैडर को लोगों के बीच जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाने और संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया है। पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजों को ध्यान में रखते हुए भाजपा उन विधानसभा क्षेत्रों में अधिक ध्यान केंद्रित कर रही है, यहां उसका वोट प्रतिशत कम हुआ है। कश्मीर केंद्रित विधानसभा क्षेत्रों में भी अपने समर्थक दलों के साथ भाजपा वोट प्रतिशत बढ़ाने के लक्ष्य पर काम कर रही है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कश्मीर केंद्रित संसदीय सीटों पर अपनी पार्टी, जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कान्फ्रेंस की पार्टी को समर्थन दिया था। हालांकि ये दल नतीजों में कुछ खास नहीं कर पाए थे। ये घटनाक्रम ध्यान देने योग्य भाजपा ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के लिए केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीनगर पहुंचे प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर को 3300 करोड़ रुपये की सौगात दी भाजपा कैडर को लोगों के बीच संपर्क कार्यक्रमों को बढ़ाने पर जोर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंकने के निर्देश
Pm Modi Kashmir Visit Yoga Day Celebration Pm Modi Latest News Pm Modi Schedule Pm Modi Modi Jammu Kashmir Narendra Modi Jammu News In Hindi Latest Jammu News In Hindi Jammu Hindi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले शेयर मार्केट में जबरदस्त उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा सेंसेक्सलोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले शेयर मार्केट में जबरदस्त उछाल आया है। हालांकि एग्जिट पोल आने के बाद इसकी संभावना पहले से ही जताई जा रही थी।
Read more »
हरियाणा में कैसे गिरा बीजेपी का ग्राफ? समझिए किन मुद्दों ने बिगाड़ा BJP का खेलLok Sabha Chunav Results 2024: हरियाणा में लोकसभा चुनाव के कुछ महीनों में ही विधानसभा के चुनाव हैं और उससे पहले बीजेपी को यहां कई बड़े झटके लग चुके हैं।
Read more »
20 जून को श्रीनगर जाएंगे पीएम मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जम्मू-कश्मीर के डल झील के Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
पीएम मोदी 20 और 21 जून को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर , अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में होंगे शामिलप्रधानमंत्री 21 जून को विश्व योग दिवस के मौके पर एसकेसीसी में सुबह साढ़े छह बजे सामूहिक योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
Read more »
कश्मीर में योग दिवस पर पीएम मोदी करेंगे योग, जानें क्या बन रहा है संयोगजम्मू कश्मीर में बीजेपी ने सबसे अच्छा प्रदर्शन 2014 के विधानसभा चुनाव में किया था.उस चुनाव में उसने 87 में से 25 सीटों पर जीत हासिल की थी.इसके बाद बीजेपी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने गठबंधन सरकार बनाई थी. यह सरकार करीब तीन साल तक चली थी.
Read more »
पीएम मोदी श्रीनगर में करेंगे योगआज 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार कश्मीर में योग Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
