Sonakshi Sinha Father Shatrughan Sinha: सोनाक्षी सिन्हा की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं. शत्रुघ्न सिन्हा गिले-शिकवे भुलाकर पत्नी पूनम के साथ दामाद जहीर इकबाल और उनके परिवार से मिले. सोनाक्षी के मामा पहलाज निहलानी ने पहले ही कहा था- 'शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी से ज्यादा वक्त नाराज नहीं रह सकते.
नई दिल्ली: शत्रुघ्न सिन्हा बेटी सोनाक्षी सिन्हा की हल्दी सेरेमनी में पत्नी पूनम सिन्हा के साथ पहुंचे. दामाद जहीर इकबाल ने उनका स्वागत किया. सोनाक्षी के ‘मामा’ पहलाज निहलानी ने संकेत दिए थे कि वे शत्रुघ्न सिन्हा बेटी के वेडिंग प्लान न बताने से कुछ नाराज थे, जिसके बाद सवाल उठने लगे कि वे सोनाक्षी की शादी में पहुंचेंगे या नहीं? मगर जैसी उम्मीद थी, वैसा ही हुआ.
शत्रुघ्न सिन्हा ने आखिरकार शादी में परिवार की मौजूदगी पर बयान दिया है. शत्रुघ्न सिन्हा ने जूम को दिए इंटरव्यू में तमाम अफवाहों को खामोश करते हुए कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है और वे उनकी शादी पर उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचेंगे. दिग्गज एक्टर बोले, ‘मुझे बताएं कि यह किसकी जिंदगी है? यह सिर्फ मेरी बेटी सोनाक्षी की जिंदगी है, जिन पर मुझे बहुत गर्व है. बेटी ने मुझे अपनी ताकत का स्तंभ बताया है. मैं शादी पर मौजूद रहूंगा. मुझे क्यों नहीं होना चाहिए?’ पहलाज निहलानी सिन्हा परिवार के करीबी हैं. उन्होंने बीते दिनों संकेत दिए थे कि शत्रुघ्न सिन्हा कुछ नाराज हैं. उन्होंने कहा था कि सोनाक्षी उनकी लाडली हैं, इसलिए ज्यादा वक्त तक नाराज नहीं रहेंगे. शत्रुघ्न सिन्हा की तरह सोनाक्षी भी अपनी पसंद की शादी कर रही हैं, बल्कि शॉटगन शादी के बाद भी एक मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार की गिरफ्त में रहे थे, जिनकी सूरत सोनाक्षी सिन्हा से काफी मिलती है. शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बायोग्राफी ‘एनीथिंग बट खामोश’ में मुस्लिम एक्ट्रेस के साथ अपने अफेयर के बारे में विस्तार से बताया था. जब सोनाक्षी सिन्हा ने 2010 में ‘दबंग’ से डेब्यू किया, तो लोग रीना रॉय के साथ उनके नैन-नक्श में समानताएं देखकर हैरान रह गए थे. गौरतलब है कि रीना रॉय का बचपन में नाम सायरा अली था, जिनकी मां शारदा अली ने सादिक अली से तलाक के बाद बेटी का नाम रूपा रॉय रख दिया था. फिल्म ‘जरूरत’ के प्रोड्यूसर ने उनका नाम रूपा रॉय से बदलकर रीना रॉय कर दिया था. ‘फर्स्ट पोस्ट’ ने जब रीना रॉय से पूछा कि शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी की सूरत उनसे इतनी ज्यादा क्यों मिलती है, तो उन्होंने कहा था, ‘वही न, यह जिंदगी के इत्तेफाक होते हैं. जीतू जी की मां और मेरी मां जड़वां बहनें लगती हैं.’ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सोनाक्षी ने शत्रुघ्न सिन्हा को वेडिंग प्लान के बारे में बताया नहीं था, सिर्फ उनसे शादी की अनुमति ली थी. दिग्गज एक्टर ने अब बेटी की पसंद की तारीफ की है और कहा है, ‘मैं सिर्फ उनकी ताकत का स्तंभ ही नहीं हूं, बल्कि उनका असली कवच भी हूं.’
Sonakshi Sinha Wedding Zaheer Iqbal Shatrughan Sinha Sonakshi Sinha Husband Sonakshi Sinha News Sonakshi Sinha Wedding Date Sonakshi Sinha Mother Sonakshi Sinha Father Sonakshi Sinha Reena Roy Sonakshi Sinha Movies Shatrughan Sinha Love Story सोनाक्षी सिन्हा शत्रुघ्न सिन्हा सोनाक्षी सिन्हा की शादी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
23 जून को शादी करेंगी सोनाक्षी सिन्हा: जहीर इकबाल के साथ लेंगी सात फेरे, शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में ह...Bollywood Actress Sonakshi Sinha Wedding Date And Venue Details Update - बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को मुंबई में अपने पार्टनर और बॉलीवुड एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं।
Read more »
सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरों पर आया पिता शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन, बोले- मैं भी उतना ही...सोनाक्षी सिन्हा की बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की खबरों पर पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने रिएक्शन दिया है.
Read more »
शादी से 1 हफ्ते पहले ससुराल पहुंचीं सोनाक्षी, ससुर संग दिया पोज, ननद ने दिखाई झलकबॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक्टर जहीर इकबाल से 23 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं.
Read more »
शादी से 1 हफ्ते पहले ससुराल पहुंचीं सोनाक्षी, ससुर संग दिया पोज, ननद ने दिखाई झलकबॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक्टर जहीर इकबाल से 23 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं.
Read more »
सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल से शादी से नाराज हैं मां और भाई? परिवार ने किया अनफॉलोसोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी से एक्ट्रेस का परिवार नाराज है, हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी की मां पूनम और भाई लव ने उन्हें सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है.
Read more »
सोनाक्षी सिन्हा की शादी से पहले होने वाले दामाद जहीर इकबाल संग दिखे शत्रुघ्न सिन्हा, पैपराजी के सामने ये कही बात23 जून को सोनाक्षी सिन्हा की शादी से पहले जहीर इकबाल ससुरजी शत्रुघ्न सिन्हा के साथ स्पॉट किया गया है.
Read more »
