JJM Ghotala: राजस्थान के नए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास एक्शन में, जेजेएम घोटाला में 140 अफसरों को थमाई चार्ज

Rajasthan New Chief Secretary News

JJM Ghotala: राजस्थान के नए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास एक्शन में, जेजेएम घोटाला में 140 अफसरों को थमाई चार्ज
IAS V. SrinivasIas V Srinivas Jaipur NewsIas V Srinivas Rajasthan Chief Secretary
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 96 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 51%

जल जीवन मिशन घोटाले में राजस्थान सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नए मुख्य सचिव वी.

जयपुर: राजस्थान में हुए जल जीवन मिशन घोटाले में पहली बार सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। हजारों करोड़ रुपए के इस घोटाले में कई ठेकेदार और पूर्व मंत्री गिरफ्तार हो चुके हैं। पूर्व मंत्री महेश जोशी पिछले कई महीनों से जेल में बंद हैं। प्रदेश में नए मुख्य सचिव वी.

श्रीनिवास के आने के बाद उन्होंने इस घोटाले से जुड़ी फाइलों को खंगालने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि जल जीवन मिशन घोटाले में जो भी अधिकारी लिप्त रहे हैं या जिनकी कार्यप्रणाली संदिग्ध रही। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। मुख्य सचिव के निर्देश के बाद विभाग के अधिकारी हरकत में आए और 140 अधिकारियों कर्मचारियों को चार्जशीट थमाई।पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाईराजस्थान में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक ही विभाग के 140 अधिकारियों कर्मचारियों को एक साथ चार्जशीट थमाई गई है। चार्जशीट देने के लिए जलदाय विभाग में बाकायदा दो दिन का शिविर लगाया गया। इन शिविरों में संदिग्ध अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलाकर उन्हें चार्जशीट दी गई। जिन अधिकारियों कर्मचारियों को चार्जशीट दी गई। उनके मोबाइल फोन शिविर के दौरान स्विच ऑफ करा दिए गए ताकि वे किसी रसूखदार व्यक्ति की एप्रोच लगाने का प्रयास भी नहीं कर सके। जयपुर ग्रामीण, कोतपूतली-बहरोड़, दौसा, अलवर , नीमकाथाना और झुंझुनूं के एडिशनल चीफ इंजीनियर, अधीक्षण अभियंता और एक्सईएन स्तर के अधिकारियों को चार्जशीट दी गई। बड़े अधिकारी भी शामिलजिन्हें चार्जशीट दी गई। उनमें 15 एक्सईएन, 40 एईएन और 50 जेईएन शामिल हैं। 35 अन्य बड़े अधिकारी शामिल हैं। अधिकारियों को दी गई चार्जशीट की प्रति तुरंत कार्मिक विभाग के भेजने के निर्देश भी दिए गए ताकि उनके खिलाफ अग्रिम एक्शन लिया जा सके। चार्जशीट में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अहम सवालों के जवाब मांगे गए हैं। हालांकि पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत ने भी दोषी और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए थे लेकिन 50 से ज्यादा चार्जशीट फाइल नहीं हो सकी। ऐसे में नए मुख्य सचिव ने तुरंत चार्जशीट थमाने और उसकी प्रति कार्मिक विभाग को भेज कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे। करोड़ों रुपए का एडवांस भुगतानजल जीवन मिशन के तहत अलग अलग कार्यों के लिए विभिन्न फर्मों को ठेके पर कार्य दिए गए थे। कई फर्मों को बिना काम किए ही एडवांस में करोड़ों रुपए का भुगतान कर दिया गया था। भुगतान किए जाने वाली फर्मों में कई ऐसी फर्में भी शामिल थी जो ब्लैक लिस्टेड थी। उन फर्मों ने कोई काम भी नहीं किया और कागजों में कार्य होना दर्शा दिया गया था।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

IAS V. Srinivas Ias V Srinivas Jaipur News Ias V Srinivas Rajasthan Chief Secretary Rajasthan Chief Secretary Ias V Srinivas Jjm Scam JJM Ghotala जल जीवन मिशन घोटाला जल जीवन मिशन घोटाला राजस्थान वी. श्रीनिवास

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

RGPV घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व कुलगुरु और रजिस्ट्रार को करोड़ों की चपत, संपत्ति हुई कुर्कRGPV घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व कुलगुरु और रजिस्ट्रार को करोड़ों की चपत, संपत्ति हुई कुर्कED Action In RGPV Ghotala: भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) के पूर्व कुलपति और रजिस्ट्रार की 10.77 करोड़ रुपये की संपत्ति ईडी ने कुर्क की। यह कार्रवाई 19.
Read more »

फिर सलाखों के पीछे पहुंचे गहलोत के मंत्री रहे डॉ. महेश जोशी, जयपुर सेंट्रल जेल में बीती रात, पढ़ें क्या आज मिलेगी राहत?फिर सलाखों के पीछे पहुंचे गहलोत के मंत्री रहे डॉ. महेश जोशी, जयपुर सेंट्रल जेल में बीती रात, पढ़ें क्या आज मिलेगी राहत?JJM Scam: जल जीवन मिशन घोटाले में ईडी द्वारा गिरफ्तार डॉ.
Read more »

Uttarakhand: भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कड़ा रुख, सात अफसर हुए निलंबितUttarakhand: भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कड़ा रुख, सात अफसर हुए निलंबितUttarakhand: भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कड़ा रुख, सात अफसर हुए निलंबित Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami action against Haridwar Bhoomi Ghotala राज्य | उत्तराखंड
Read more »

Jaipur|JJM घोटाले में ACB की री-एंटी, 700 करोड़ के 101 टैंडरों की करेगी जांचJaipur|JJM घोटाले में ACB की री-एंटी, 700 करोड़ के 101 टैंडरों की करेगी जांचJaipur News: जल जीवन मिशन घोटाले में ईडी (ED) की कार्रवाई के बाद अब एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भी दोबारा एंट्री कर ली है. ACB अब 700 करोड़ रुपये से अधिक के 101 टेंडरों की जांच करेगी.
Read more »

Jodhpur| JJM 262 करोड़ का प्रोजेक्ट, लोहे की जगह डाले गए प्लास्टिक के पाइपJodhpur| JJM 262 करोड़ का प्रोजेक्ट, लोहे की जगह डाले गए प्लास्टिक के पाइपJodhpur News: जोधपुर में साल 2022 में जल जीवन मिशन के तहत देवानिया-नाथडाऊ प्रोजेक्ट शुरू हुआ था, जिसमें लोहे की जगह प्लास्टिक के पाइप डाल दिए गए.
Read more »

140 एकड़ कैंपस, 270 फीट ऊंचा शिखर... अयोध्या के राम मंदिर से भी बड़ा बन रहा बिहार का 'अंकोरवाट टेंपल', विरा...140 एकड़ कैंपस, 270 फीट ऊंचा शिखर... अयोध्या के राम मंदिर से भी बड़ा बन रहा बिहार का 'अंकोरवाट टेंपल', विरा...Viraat Ramayan Mandir : बिहार के पूर्वी चंपारण के कैथवलिया में बन रहा विराट रामायण मंदिर विश्व का सबसे बड़ा भगवान राम और रामायण केंद्रित मंदिर होगा. यह मंदिर अयोध्या के राम मंदिर से तीन गुना बड़ा और कंबोडिया के अंकोरवाट से ऊंचाई में दोगुना होगा. जानकार कहते हैं कि यह बिहार को वैश्विक धार्मिक पर्यटन का नया केंद्र बनाएगा.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:28:25