फिर सलाखों के पीछे पहुंचे गहलोत के मंत्री रहे डॉ. महेश जोशी, जयपुर सेंट्रल जेल में बीती रात, पढ़ें क्या आज मिलेगी राहत?

Rajasthan News News

फिर सलाखों के पीछे पहुंचे गहलोत के मंत्री रहे डॉ. महेश जोशी, जयपुर सेंट्रल जेल में बीती रात, पढ़ें क्या आज मिलेगी राहत?
Jal Jeevan MissionJjm ScamDr Mahesh Joshi
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 73 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 51%

JJM Scam: जल जीवन मिशन घोटाले में ईडी द्वारा गिरफ्तार डॉ.

जयपुर: जल जीवन मिशन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से गिरफ्तार किए गए डॉ. महेश जोशी को आखिर जेल जाना पड़ गया। बीते दिनों 24 अप्रैल को ईडी ने डॉ. महेश जोशी को गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेश करके उन्हें चार दिन के रिमांड पर लिया। 28 अप्रैल को रिमांड पूरा हुआ और उसी दिन डॉ.

महेश जोशी की पत्नी कौशल देवी का निधन हो गया था। ऐसे में डॉ. जोशी के वकील ने कोर्ट के सामने विशेष अपील रखी। आग्रह किया कि पत्नी कौशल के अंतिम संस्कार करने और हिंदू रीति रिवाज निभाने के लिए 12 दिनों की पैरोल दी जाए। कोर्ट ने मामूली राहत देते हुए चार दिन की अंतरिम जमानत दे दी। पैरोल की अवधि पूरी होने पर गुरुवार 1 मई की शाम को डॉ. जोशी ने जयपुर सेंट्रल जेल जाकर खुद को सरेंडर किया। इसके बाद उन्हें जेल में रख लिया गया। गुरुवार की रात डॉ. जोशी ने जयपुर सेंट्रल जेल में बिताई।आज होगा जमानत याचिका पर फैसलाहिंदू समाज में किसी इंसान की मृत्यु होने के पश्चात कई तरह की धार्मिक क्रियाएं की जाती है। इन अंतिम क्रियाओं में परिवार के नजदीकी सदस्य मौजूद रहते हैं। चूंकि जेजेएम घोटाले के आरोपी डॉ. महेश जोशी पत्नी का निधन हुआ है और पिछले दिनों कोर्ट ने सिर्फ चार दिन की पैरोल दी। डॉ. जोशी के वकील की ओर से एक और प्रार्थना पत्र ईडी कोर्ट के समक्ष पेश किया। इसमें 9 दिन की और पैरोल मांगी गई है। गुरुवार को इसकी सुनवाई हुई लेकिन कोर्ट ने कोई फैसला नहीं सुनाया। आज शुक्रवार को कोर्ट इस याचिका पर अपना फैसला सुनाएगा।डॉ. जोशी के वकील ने दी यह दलीलडॉ. महेश जोशी के वकील दीपक चौहान ने कहा कि जोशी को अपनी पत्नी के निधन से जुड़े तमाम रीति-रिवाज निभाने हैं। दुख की इस घड़ी में बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में महेश जोशी का घर पर मौजूद होना जरूरी है। एडवोकेट चौहान ने कहा कि डॉ. जोशी की पत्नी स्वर्गीय कौशल जोशी 13वीं के दिन और उससे पहले अन्य कई रीति-रिवाज महेश जोशी के हाथों ही संपन्न होने हैं। ऐसे में उन्हें 9 दिन की अंतरिम जमानत और दी जाए।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Jal Jeevan Mission Jjm Scam Dr Mahesh Joshi Mahesh Joshi जल जीवन मिशन घोटाला महेश जोशी को जेल राजस्थान समाचार डॉक्टर महेश जोशी जयपुर सेंट्रल जेल

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Nalanda News: प्रकृति बरपा रही कहर, बिजली की कड़कड़ाहट से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहरामNalanda News: प्रकृति बरपा रही कहर, बिजली की कड़कड़ाहट से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहरामNalanda News: बिहार के नालंदा में बीती रात हुई तूफानी बारिश में बिजली की कड़कड़ाहट से एक महिला की अचानक मौत हो गई है, जिससे परिवार को कोहराम मचा हुआ है.
Read more »

कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार है किचन में मौजूद ये देसी चीजकब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार है किचन में मौजूद ये देसी चीजConstipation Home Remedies: क्या आप भी कब्ज की समस्या से रहते हैं परेशान, तो घी के साथ कर लें इस चीज का सेवन झट से मिलेगी राहत.
Read more »

अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस का भारत दौरा, क्या ट्रंप के टैरिफ से मिलेगी राहत?अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस का भारत दौरा, क्या ट्रंप के टैरिफ से मिलेगी राहत?US Vice President in India: अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस भारत की धरती पर कदम रख चुके हैं. यह दौरा उनके लिए बेहद खास है. इसकी वजह से हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए गए टैरिफ ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में हलचल पैदा कर दी है.
Read more »

Rajasthan Congress को बड़ा झटका, ED ने पूर्व मंत्री Mahesh Joshi को किया ArrestRajasthan Congress को बड़ा झटका, ED ने पूर्व मंत्री Mahesh Joshi को किया ArrestRajasthan EX Minister Mahesh Joshi: राजस्थान कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री महेश जोशी को 900 करोड़ के घोटाले से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. महेश जोशी राजस्थान की पिछली गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री थे. उनके टर्म में जल जीवन मिशन में 900 करोड़ के घोटाले का आरोप है.
Read more »

Mahesh Joshi: 'मेरी बीवी मरणासन्न पर है' ED की कार्रवाई पर महेश जोशी का छलका दर्द, जानिएMahesh Joshi: 'मेरी बीवी मरणासन्न पर है' ED की कार्रवाई पर महेश जोशी का छलका दर्द, जानिएजयपुर में पूर्व मंत्री महेश जोशी को ईडी ने गिरफ्तार किया। जोशी ने जल जीवन मिशन घोटाले से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी बीमार हैं, फिर भी ईडी ने गिरफ्तार किया। अशोक गहलोत और टीकाराम जूली ने ईडी की कार्रवाई को गलत बताया है। गहलोत ने ईडी को भाजपा का एक्सटॉर्शन डिपार्टमेंट कहा। जानते हैं इस घोटाले में महेश जोशी सहित तमाम कांग्रेसी नेताओं...
Read more »

राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी की पत्नी का निधन, ED ने चार दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में किया था अरेस्टराजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी की पत्नी का निधन, ED ने चार दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में किया था अरेस्टराजस्थान के पूर्व मंत्री रहे महेश जोशी पर जल जीवन मिशन अभियान में घोटाले करने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज है। इसी सिलसिले में महेश जोशी ईडी की हिरासत में थे और दूसरी तरफ उनकी पत्नी कौशल जोशी ने दम तोड़ दिया। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहीं कौशल जोशी ने जयपुर के अस्पताल में आखिरी सांस...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 11:28:41