US Vice President in India: अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस भारत की धरती पर कदम रख चुके हैं. यह दौरा उनके लिए बेहद खास है. इसकी वजह से हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए गए टैरिफ ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में हलचल पैदा कर दी है.
US Vice President JD Vance india Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर शुरू हुई टैरिफ वॉर ने दुनिया की अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख दिया है. अमेरिका ने भारत पर 26 फीसदी रेसिप्रोकल टैक्स लगाने की घोषणा की हे.
ट्रंप की इस घोषणा के बीच उनके सबसे खास प्रतिनिधि अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस भारत के दौरे पर हैं. उनके साथ भारतीय मूल की पत्नी उषा चिलुकुरी अपने तीन बच्चें के साथ देश आई हैं. वेंस का दौरा भारत के लिए अहम मौका है. Advertisment जेडी वेंस इस दौरे पर पीएम नरेंद्र मोदी से कई मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं. इसमें सबसे अहम चीन, अमेरिका के बीच टैरिफ वॉर है. चीन के 125 फीसदी टैरिफ के जवाब में अमेरिका ने चीन के आयात पर 245 प्रतिशत तक का टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. इसके बाद से दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर चरम पर है. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमेरिका का विकल्प तलाशने में जुट चुके हैं. वे पूर्वी एशियाई देशों वियतनाम, मलेशिया और कंबोडिया का दौरा कर रहे हैं. भारत को 90 दिनों की मोहलत दी है हालांकि अन्य देशों के मुकाबले अमेरिका ने टैरिफ के मामले में भारत को 90 दिनों की मोहलत दी है. दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार, तकनीक और जलवायु परिवर्तन जैसे अहम मुद्दों पर सहयोग लगातार आगे बढ़ रहा है. एशिया-प्रशांत क्षेत्र में चीन तेजी से सक्रिय हो रहा है. इसे देखते हुए अमेरिका भारत के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना चाहता है. इस मामले में वेंस का दौरा कई मायनों में काफी अहम माना जा रहा है. टैरिफ पर कुछ राहत का आश्वासन हासिल हो सके भारत का प्रयास होगा कि टैरिफ में उसे अधिक रियायत मिले. भारत का प्रयास होगा कि ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ पर कुछ राहत हासिल की जा सके. इस मुलाकात के दौरान टैरिफ पर कुछ राहत का आश्वासन मिल सके. इसके अलावा दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर होगा. प्रवासी भारतीय के मामले पर भी जोर होगा. चीन के ट्रेड वॉर के बीच कई भारतीय कंपनियां भारत में निवेश का मौके तलाशने में जुटी हैं. इस लिस्ट में ट्रंप के करीबी दोस्त एलन मस्क की कंपनी टेस्ला का नाम भी जुड़ा है. अगर भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय समझौता होता है तो दोनों देशों के बीच बात बन सकती है. भारत बड़ा विकल्प चीन की ताकत को ट्रंप को कुलचने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं. ऐसे में भारत उनके लिए बड़ा विकल्प बनकर उभरा है. अमेरिका के साथ समझौते के हालात में अमेरिकी बाजार में भारतीय प्रोडक्ट्स की पहुंच बढ़ सकती है. अमेरिकी कंपनियां चीन की जगह भारत का रुख करेंगी. चीन के बदले भारत अमेरिकी कंपनियों के लिए मैन्युफैक्चरिंग हब सकता है. इस तरह से भारत में निवेश को बढ़ावा मिलेगा. रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Trump का यूृ-टर्न, उपराष्ट्रपति की पत्नी उषा वेंस नहीं करेंगी ग्रीनलैंड का दौरा; अचानक अमेरिका ने क्यों लिया ये फैसला?Usha Vance हाल ही में ट्रंप प्रशासन ने एलान किया था कि उप राष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस ग्रीनलैंड का दौरा करने वाली हैं। हालांकि अब ट्रंप प्रशासन ने उषा वेंस के दौरे को रद कर दिया है। उषा वेंस के साथ जेडी वेंस भी ग्रीनलैंड का दौरा करने वाले थे। ग्रीनलैंड के लोगों ने इस फैसला का विरोध किया...
Read more »
Trump Tariff War: ट्रंप का बड़ा फैसला, Smartphone, Laptop और Chips पर टैरिफ में छूट, भारत को भी राहतTrump On Tariff: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग को बड़ी राहत देते हुए कई उत्पादों से टैरिफ हटाने का फैसला किया है
Read more »
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आएंगे भारत, क्या होगी बातअमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस 21 अप्रैल से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आएंगे.
Read more »
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कल आ रहे दिल्ली, क्या जेडी वेंस का भारत दौरा ट्रंप के टैरिफ से देगा राहत?अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भारत दौरे पर आ रहे हैं। वे दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे, जहां व्यापार और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा होगी। वेंस परिवार जयपुर और आगरा भी जाएगा, जहां वे ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग...
Read more »
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पत्नी और बच्चों के साथ पहुंचे भारत, PM मोदी से आज करेंगे मुलाकातअमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस चार दिवसीय यात्रा के लिए भारत पहुंच चुके हैं। जेडी वेंस के साथ उनकी पत्नी वेंस उषा वेंस उनके बच्चे और अमेरिकी प्रशासन के अन्य वरिष्ठ सदस्य भी आए हैं। वो आज पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगे। अमेरिका का उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह जेडी वेंस का पहला आधिकारिक भारत दौरा है। यह यात्रा 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक...
Read more »
JD Vance India Visit: जेडी वेंस का भारत दौरा, Tariff समेत कई अहम मुद्दों पर वार्ता जानें ,10 UPDATESJD Vance India Visit: अमेरीकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का भारत दौरा, टैरिफ समेत कई अहम मुद्दों पर वार्ता जानें 10 बड़े UPDATES अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 21 अप्रैल को भारत के चार दिन के दौरे पर आ रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी उषा वेंस और तीनों बच्चे भी इस ट्रिप पर आएंगे। वे इटली का दौरा कर भारत आ रहे हैं। सोमवार सुबह 10 बजे जेडी वेंस दिल्ली के...
Read more »
