Jodhpur Central Jail: लॉरेंस बिश्नोई से लेकर सलमान खान तक... अब वांगचुक हैं इसमें; जोधपुर जेल या अभेद्य किला

Sonam Wangchuk Arrest News

Jodhpur Central Jail: लॉरेंस बिश्नोई से लेकर सलमान खान तक... अब वांगचुक हैं इसमें; जोधपुर जेल या अभेद्य किला
Sonam Wangchuk NsaJodhpur Central Jail NewsHigh Security Prison India
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 121 sec. here
  • 21 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 111%
  • Publisher: 51%

लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आने के साथ जोधपुर सेंट्रल जेल दुनिया भर में सुर्खियों में है। सोनम वांगचुक को शुक्रवार की शाम को जोधपुर सेंट्रल जेल लाया गया। इसके बाद शनिवार को

लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आने के साथ जोधपुर सेंट्रल जेल दुनिया भर में सुर्खियों में है। सोनम वांगचुक को शुक्रवार की शाम को जोधपुर सेंट्रल जेल लाया गया। इसके बाद शनिवार को जेल के बाहर वांगचुक के समर्थन में लोग जुटने शुरू हो गए। इसे देखते हुए जेल के भीतर और बाहर सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है। जेल के बाहर करीब 100 मीटर पर बैरिकेडिंग की गई है। जोधपुर सेंट्रल जेल पहले भी कई बार हाई प्रोफाइल कैदियों को लेकर सुर्खियों में रही है। पूरे देश में तिहाड़ जेल के बाद सबसे सुरक्षित जेल जोधपुर को माना जाता है। जोधपुर सेंट्रल जेल रातानाडा इलाके में स्थित है और 20 फीट ऊंची दीवारों से घिरी है। जेल में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा है, दीवारों के ऊपर कंटीले तार लगे हैं जिनमें करंट रहता है जिसके चलते इसे अभेद माना जाता है। जेल के बाहर मुख्य द्वार पर सुरक्षा जांच होती है। इसके बाद जेल में प्रवेश करने के दौरान आरएसी के जवानों के द्वारा सुरक्षा जांच की जाती है। वहीं सामान की जांच स्कैनर की मदद से की जाती है। उसके बाद मुख्य जेल के दोनों गेट खोलकर कैदी को अंदर लिया जाता है। जेल के भीतर की सुरक्षा भी सख्त है, जेल में जगह-जगह वॉच टावर भी लगाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Rajasthan: जोधपुर जेल में बंद सोनम वांगचुक के समर्थन में शख्स ने की नारेबाजी, पुलिस ने किया गिरफ्तार लद्दाख के सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को 26 सितंबर को जोधपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। आज सुबह सवा दस बजे उनके समर्थन में एक युवक तिरंगा लिए जोधपुर सेंट्रल जेल के बाहर पहुंच गया। भारत माता की जय के नारे लगाने लगा। युवक ने अपना नाम विजयपाल बताया। वह चूरू जिले के सुजानगढ़ का रहने वाला है। उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जोधपुर की सेंट्रल जेल में जम्मू कश्मीर के अलगाववादियों के अलावा बब्बर खालसा से जुड़े आतंकियों को भी रखा गया था। जोधपुर में पकड़ी गई आतंकियों की स्लीपर सेल के आरोपियों को भी इसी जेल में रखा गया। वहीं, इस जेल में भंवरी देवी अपहरण और हत्या के मामले में तत्कालीन कांग्रेस के मंत्री महिपाल मदेरणा सहित बड़े राजनेता भी रह चुके हैं। साल 2017 में लॉरेंस बिश्नोई को जोधपुर के सेंट्रल जेल में ही कैद किया गया था। हालांकि फिलहाल लॉरेंस बिश्नोई साबरमती जेल में कैद है। वहीं, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान भी काला हिरण शिकार मामले में 2018 में जोधपुर सेंट्रल जेल में कैदी रह चुके हैं। सलमान को यहां कैदी नंबर 106 का बिल्ला दिया गया था। अभी इसी जेल में आसाराम बापू कैद है, वह दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। आसाराम फिलहाल जमानत पर बाहर है। यह भी पढ़ें- Leh Violence: वांगचुक गिरफ्तार, NSA लगाया; राजस्थान की जोधपुर जेल में शिफ्ट, प्रदर्शनकारियों को उकसाने का आरोप.

लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आने के साथ जोधपुर सेंट्रल जेल दुनिया भर में सुर्खियों में है। सोनम वांगचुक को शुक्रवार की शाम को जोधपुर सेंट्रल जेल लाया गया। इसके बाद शनिवार को जेल के बाहर वांगचुक के समर्थन में लोग जुटने शुरू हो गए। इसे देखते हुए जेल के भीतर और बाहर सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है। जेल के बाहर करीब 100 मीटर पर बैरिकेडिंग की गई है। जोधपुर सेंट्रल जेल पहले भी कई बार हाई प्रोफाइल कैदियों को लेकर सुर्खियों में रही है। पूरे देश में तिहाड़ जेल के बाद सबसे सुरक्षित जेल जोधपुर को माना जाता है। जोधपुर सेंट्रल जेल रातानाडा इलाके में स्थित है और 20 फीट ऊंची दीवारों से घिरी है। जेल में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा है, दीवारों के ऊपर कंटीले तार लगे हैं जिनमें करंट रहता है जिसके चलते इसे अभेद माना जाता है। जेल के बाहर मुख्य द्वार पर सुरक्षा जांच होती है। इसके बाद जेल में प्रवेश करने के दौरान आरएसी के जवानों के द्वारा सुरक्षा जांच की जाती है। वहीं सामान की जांच स्कैनर की मदद से की जाती है। उसके बाद मुख्य जेल के दोनों गेट खोलकर कैदी को अंदर लिया जाता है। जेल के भीतर की सुरक्षा भी सख्त है, जेल में जगह-जगह वॉच टावर भी लगाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Rajasthan: जोधपुर जेल में बंद सोनम वांगचुक के समर्थन में शख्स ने की नारेबाजी, पुलिस ने किया गिरफ्तार लद्दाख के सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को 26 सितंबर को जोधपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। आज सुबह सवा दस बजे उनके समर्थन में एक युवक तिरंगा लिए जोधपुर सेंट्रल जेल के बाहर पहुंच गया। भारत माता की जय के नारे लगाने लगा। युवक ने अपना नाम विजयपाल बताया। वह चूरू जिले के सुजानगढ़ का रहने वाला है। उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जोधपुर की सेंट्रल जेल में जम्मू कश्मीर के अलगाववादियों के अलावा बब्बर खालसा से जुड़े आतंकियों को भी रखा गया था। जोधपुर में पकड़ी गई आतंकियों की स्लीपर सेल के आरोपियों को भी इसी जेल में रखा गया। वहीं, इस जेल में भंवरी देवी अपहरण और हत्या के मामले में तत्कालीन कांग्रेस के मंत्री महिपाल मदेरणा सहित बड़े राजनेता भी रह चुके हैं। साल 2017 में लॉरेंस बिश्नोई को जोधपुर के सेंट्रल जेल में ही कैद किया गया था। हालांकि फिलहाल लॉरेंस बिश्नोई साबरमती जेल में कैद है। वहीं, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान भी काला हिरण शिकार मामले में 2018 में जोधपुर सेंट्रल जेल में कैदी रह चुके हैं। सलमान को यहां कैदी नंबर 106 का बिल्ला दिया गया था। अभी इसी जेल में आसाराम बापू कैद है, वह दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। आसाराम फिलहाल जमानत पर बाहर है। यह भी पढ़ें- Leh Violence: वांगचुक गिरफ्तार, NSA लगाया; राजस्थान की जोधपुर जेल में शिफ्ट, प्रदर्शनकारियों को उकसाने का आरोप

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Sonam Wangchuk Nsa Jodhpur Central Jail News High Security Prison India Sonam Wangchuk Protest Leh Violence News Sonam Wangchuk Support Jaipur News In Hindi Latest Jaipur News In Hindi Jaipur Hindi Samachar सोनम वांगचुक गिरफ्तारी जोधपुर सेंट्रल जेल सोनम वांगचुक एनएसए जोधपुर जेल सुरक्षा जोधपुर जेल हाई प्रोफाइल कैदी लेह हिंसा सोनम वांगचुक जोधपुर जेल ताजा खबर जोधपुर जेल में सोनम वांगचुक

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Medicines fail quality test: Pan 40-PAN D জাল! জাল অ্যানিমিয়ার ইঞ্জেকশনও! গুণগন মানে ফেইল ১২২ জরুরি ওষুধ....Medicines fail quality test: Pan 40-PAN D জাল! জাল অ্যানিমিয়ার ইঞ্জেকশনও! গুণগন মানে ফেইল ১২২ জরুরি ওষুধ....Central and state drug control issues advisory 122 medicines fail quality test and 6 medicines are fake
Read more »

Puja by Subhas Chandra Bose: ব্রিটিশের সঙ্গে যুদ্ধ করে টাকা ছাড়াই মায়ের পুজো করলেন সুভাষ! ১০০ বছর আগের অনন্য পুজো...Puja by Subhas Chandra Bose: ব্রিটিশের সঙ্গে যুদ্ধ করে টাকা ছাড়াই মায়ের পুজো করলেন সুভাষ! ১০০ বছর আগের অনন্য পুজো...Subhas Chandra Bose arranged durga puja fighting against British in Mandalay Jail Burma now Myanmar 100 yrs old glorious history
Read more »

Gifts From Modi Govt: দীপাবলির আগেই দেশবাসীকে মোদী সরকারের জবর জবর তিন বর! টাকা উপচে পড়বে দেশবাসীর পকেটে, এবং...Gifts From Modi Govt: দীপাবলির আগেই দেশবাসীকে মোদী সরকারের জবর জবর তিন বর! টাকা উপচে পড়বে দেশবাসীর পকেটে, এবং...Diwali Gifts From Modi Ahead Of Diwali Central Govt Employees Awaiting THESE 3 Gifts From Modi Govt gst 8th pay Commission and
Read more »

Sonam Wangchuk News: सोनम वांगचुक को जोधपुर सेंट्रल जेल ही क्यों लाया गया? लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान से क...Sonam Wangchuk News: सोनम वांगचुक को जोधपुर सेंट्रल जेल ही क्यों लाया गया? लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान से क...Sonam Wangchuck in Jodhpur Central Jail: लद्दाख को राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची के विस्तार की मांग को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन के दो दिन बाद शुक्रवार को जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. हिंसक प्रदर्शन में चार लोगों की मौत हो गई थी और 90 अन्य घायल हो गए थे.
Read more »

Eighth Central Pay Commission: आठवां केंद्रीय वेतन आयोग तय करेगा पेंशन राशिकरण कटौती की अवधिEighth Central Pay Commission: आठवां केंद्रीय वेतन आयोग तय करेगा पेंशन राशिकरण कटौती की अवधिEighth Central Pay Commission उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था के महामंत्री ओंकार नाथ तिवारी तथा उपाध्यक्ष गोपी कृष्ण श्रीवास्तव ने पेंशन राशिकरण की कटौती अवधि के पुनर्स्थापन विषयक प्रकरण आठवें वेतन आयोग को संदर्भित किए जाने पर असंतोष व्यक्त किया है। गौरतलब है कि सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को पेंशन राशिकरण के तहत पेंशन की 40 प्रतिशत धनराशि...
Read more »

जेल में अखिलेश दुबे की तबीयत बिगड़ी...सीने में दर्द उठा: कड़ी सुरक्षा में अस्पताल लाया गया; पीड़ित बोले-जमानत ...जेल में अखिलेश दुबे की तबीयत बिगड़ी...सीने में दर्द उठा: कड़ी सुरक्षा में अस्पताल लाया गया; पीड़ित बोले-जमानत ...Akhilesh Dubey, who is lodged in Kanpur jail, experienced chest pain. He was sent from the jail for a cardiology examination after experiencing chest pain. Akhilesh Dubey does not have any heart-related ailments and has now been to the TB hospital for examination.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:05:29