Eighth Central Pay Commission उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था के महामंत्री ओंकार नाथ तिवारी तथा उपाध्यक्ष गोपी कृष्ण श्रीवास्तव ने पेंशन राशिकरण की कटौती अवधि के पुनर्स्थापन विषयक प्रकरण आठवें वेतन आयोग को संदर्भित किए जाने पर असंतोष व्यक्त किया है। गौरतलब है कि सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को पेंशन राशिकरण के तहत पेंशन की 40 प्रतिशत धनराशि...
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ: पेंशन राशिकरण की अवधि कितनी हो यह प्रकरण आठवें केंद्रीय वित्त आयोग को भेजा जाएगा। केंद्रीय वित्त आयोग के निर्णय पर केंद्र सरकार जो भी निर्णय लेगी राज्य सरकार उसे मानेगी। यह संस्तुतियां शासन द्वारा राशिकरण कटौती अवधि पर सुनवाई करने के लिए गठित वित्त विभाग की समिति ने की है। गौरतलब है कि दो हजार से अधिक पेंशनर्स ने पेंशन राशिकरण की कटौती 15 साल से कम किए जाने के लिए हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर कर रखा है। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि समिति का मत यह है कि राज्य सरकार द्वारा इसे आठवें केंद्रीय वेतन आयोग को भेज दिया जाए। वेतन आयोग की संस्तुतियों पर केंद्र सरकार का जो निर्णय लिया जाए उसी के आधार पर प्रदेश सरकार का निर्णय लेना उचित रहेगा। इस बीच वर्तमान व्यवस्था यथावत रहेगी। जिसके आधार पर पेंशन राशिकरण कटौती की अवधि कम किए जाने से संबंधित प्रकरणों को निस्तारित किए जाने की संस्तुति की गई है। आदेश में निदेशक पेंशन को निर्देशित किया गया है कि वह मुख्य स्थायी अधिवक्ता उच्च न्यायालय से संपर्क कर राशिकरण के पुनर्स्थापन के संबंध में दायर समस्त रिट याचिकाओं में जरूरी कार्यवाही करें। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था के महामंत्री ओंकार नाथ तिवारी तथा उपाध्यक्ष गोपी कृष्ण श्रीवास्तव ने पेंशन राशिकरण की कटौती अवधि के पुनर्स्थापन विषयक प्रकरण आठवें वेतन आयोग को संदर्भित किए जाने पर असंतोष व्यक्त किया है। गौरतलब है कि सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को पेंशन राशिकरण के तहत पेंशन की 40 प्रतिशत धनराशि राज्य सरकार एकमुश्त देती है। इस धनराशि की वसूली राज्य सरकार 15 साल तक हर महीने किश्तों के रूप में कटौती करके की जाती है। पेंशनरों का तर्क है कि राशिकरण की जो धनराशि एकमुश्त उन्हें दी जाती है उसकी भरपाई दस वर्ष 11 महीने की कटौती से हो जाती है। सरकार चार वर्ष एक महीने अतिरिक्त धनराशि कटौती के माध्यम से ले रही है। आठवां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होने की उम्मीद है, जिसके बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन, भत्ते और पेंशन में संशोधन किया जाएगा। इस आयोग की घोषणा कैबिनेट ने कर दी है, लेकिन अभी इसके अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति और कार्यक्षेत्र तय होना बाकी है। इसका मुख्य उद्देश्य मुद्रास्फीति के प्रभाव को कम करना और सरकारी कर्मचारियों को उचित मुआवज़ा सुनिश्चित करना है। इसके लागू होने की प्रस्तावित तिथि एक जनवरी 2026 है। इसके लागू होने से लगभग 50 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। आयोग के सुझावों में वेतन वृद्धि, नए भत्ते और पेंशन में संशोधन शामिल हो सकते हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि फिटमेंट फैक्टर 1.
83 से 2.46 के बीच रह सकता है। आयोग के औपचारिक गठन के बाद यह अपनी कार्यदिशा के अनुसार काम शुरू करेगा। सिफारिशें आने के बाद ही पता चलेगा कि न्यूनतम बेसिक सैलरी कितनी बढ़ सकती है।
Lucknow News Lucknow Latest News Lucknow News In Hindi Lucknow Samachar Eighth Central Pay Commission Eighth Central Pay Commission Pension Commutation Deduction UP Government UP News Lucknow आठवां केंद्रीय वेतन आयोग पेंशन राशिकरण कटौती Uttar Pradesh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
7th Pay Commission: કેન્દ્રીય કર્મચારીઓને ક્યારે મળશે મોંઘવારી ભથ્થું? સામે આવી મોટી જાણકારીDearness allowance news: કેન્દ્ર સરકારના કર્મચારીઓ અને પેન્શનરો મોંઘવારી ભથ્થાની જાહેરાતમાં વિલંબથી પરેશાન છે. કર્મચારી યુનિયને નાણામંત્રી નિર્મલા સીતારમણ પાસે હસ્તક્ષેપ કરી અને તહેવારની સિઝન પહેલા સમય પર આદેશ જારી કરવાનો આગ્રહ કર્યો છે.
Read more »
West Bengal Assembly Election 2026: ছাব্বিশের ভোট নিয়ে বড় ঘোষণা কমিশনের, পোস্টাল ব্যালট গোনা শেষ না হলে EVM-এ হাত নয়...National election commission has decided that EVM count will start once all the postal ballot counting will be over
Read more »
8th Pay Commission: ಸರ್ಕಾರಿ ನೌಕರರ ಮೂಲ ವೇತನದಲ್ಲಿ ಭಾರೀ ಬದಲಾವಣೆ.. ಕೇಂದ್ರ ಸರ್ಕಾರದಿಂದ ಮಹತ್ವದ ನಿರ್ಧಾರ8th pay commission Basic salary increase: 8ನೇ ವೇತನ ಆಯೋಗದ ರಚನೆಯನ್ನು ಕೇಂದ್ರ ಸಚಿವೆ ಅಶ್ವಿನಿ ವೈಷ್ಣವ್ ಅವರು ಘೋಷಿಸಿದ್ದಾರೆ.
Read more »
8வது ஊதியக்குழு பீகார் தேர்தலுக்கு முன் அமைக்கப்படுமா? ஊழியர்களுக்கு அரசின் பரிசு8th Pay Commission Formation: மத்திய அரசு ஊழியர்களுக்கு முக்கிய செய்தி. 8வது ஊதியக்குழுவின் உருவாக்கம் பற்றிய செய்தி கிடைத்துள்ளது. அதை பற்றி இந்த பதிவில் காணலாம்.
Read more »
Medicines fail quality test: Pan 40-PAN D জাল! জাল অ্যানিমিয়ার ইঞ্জেকশনও! গুণগন মানে ফেইল ১২২ জরুরি ওষুধ....Central and state drug control issues advisory 122 medicines fail quality test and 6 medicines are fake
Read more »
Gifts From Modi Govt: দীপাবলির আগেই দেশবাসীকে মোদী সরকারের জবর জবর তিন বর! টাকা উপচে পড়বে দেশবাসীর পকেটে, এবং...Diwali Gifts From Modi Ahead Of Diwali Central Govt Employees Awaiting THESE 3 Gifts From Modi Govt gst 8th pay Commission and
Read more »
