प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने कोयला के अवैध खनन मामले में झारखंड और पश्चिम बंगाल के 44 ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी में 14 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, जेवरात, सोने और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। ईडी ने बताया कि यह छापेमारी अवैध कोयला तस्करी के मामले में दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है, जिससे पता चलता है कि सीमा पर एक बड़ा सिंडिकेट सक्रिय...
राज्य ब्यूरो, रांची। कोयला के अवैध तरीके से खनन, परिवहन, भंडारण एवं बिक्री मामले में छानबीन कर रही ईडी की शुक्रवार से जारी छापेमारी शनिवार को पूरी हो गई। झारखंड व पश्चिम बंगाल के 44 ठिकानों पर ईडी ने एक साथ छापेमारी की है। छापेमारी में ईडी को 14 करोड़ रुपये से अधिक के नकदी, जेवरात व सोने, आपत्तिजनक दस्तावेज की बरामदगी हुई है। इनमें कोयला सिंडिकेट से जुड़ी कई प्रापर्टी डीड और जमीन की बिक्री व खरीद से जुड़े एग्रीमेंट मिले हैं। ईडी ने छापेमारी में बड़ी संख्या में डिजिटल साक्ष्य, खातों से संबंधित बुक्स आदि भी मिले हैं। इसका ईडी सत्यापन कर रही है। ईडी ने झारखंड में 20 जगहों पर छापेमारी की है। ये छापेमारी धनबाद में दुमका में हुई हैं। जहां छापेमारी हुई है, उनमें मुख्य रूप से कोयला कारोबारी लाल बहादुर सिंह, अनिल गोयल, संजय खेमका, अमर मंडल व उनकी कंपनियों से जुड़े लोगों के ठिकाने शामिल हैं। ईडी ने पश्चिम बंगाल में 24 जगहों पर एक साथ छापेमारी की है। ये ठिकाने दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा व कोलकाता में हैं। पश्चिम बंगाल में नरेंद्र खरका, कृष्ण मुरारी कयाल, युधिष्ठिर घोष, राजकिशोर यादव, लोकेश सिंह, चिन्मय मंडल, नीरद बरन मंडल व दूसरों से जुड़े कई घरों, कार्यालयों, अवैध टोल कलेक्शन बूथों व प्लांटों में तलाशी ली गई। सीआरपीएफ जवानों के साथ ईडी के 100 से अधिक अधिकारी इस छापेमारी अभियान में शामिल रहे। ईडी की यह जांच व छापेमारी पश्चिम बंगाल व झारखंड पुलिस के माध्यम से अवैध कोयला तस्करी के मामले में दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है। उन सभी प्राथमिकियों के आधार पर ईडी ने मनी लांड्रिंग के तहत केस दर्ज किया। झारखंड व पश्चिम बंगाल में अलग-अलग केस दर्ज हैं। दोनों ही राज्यों में दर्ज केस की प्रकृति एक सी थी, इसलिए दोनेां ही राज्यों ने आपसी समन्वय से एक साथ छापेमारी की है। झारखंड-बंगाल सीमा पर कोयला तस्करों का बड़ा नेटवर्क सक्रिय ईडी ने जारी बयान में बताया है कि दर्ज प्राथमिकी से पता चलता है कि पश्चिम बंगाल-झारखंड सीमा पर एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है, जो बिना किसी वैध दस्तावेज के झारखंड से पश्चिम बंगाल में गैर कानूनी तरीके से कोयले की आपूर्ति कर रहा है। छापेमारी के दौरान जब्त दस्तावेज व दूसरे रिकार्ड में प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की पुष्टि की है। स्थानीय अधिकारियों की मदद से चल रहे एक संगठित गिरोह की पहचान भी हुई है। इससे पता चला है कि सिंडिकेट पश्चिम बंगाल व झारखंड के बार्डर इलाके में बहुत सक्रिय है और इस अपराध से बड़ी कमाई की है। इसके अलावा गैर कानूनी कैश कलेक्शन व उनके बेनिफिशियरी का ब्यौरा वाली कई डायरियां व रजिस्टर भी मिले हैं।.
राज्य ब्यूरो, रांची। कोयला के अवैध तरीके से खनन, परिवहन, भंडारण एवं बिक्री मामले में छानबीन कर रही ईडी की शुक्रवार से जारी छापेमारी शनिवार को पूरी हो गई। झारखंड व पश्चिम बंगाल के 44 ठिकानों पर ईडी ने एक साथ छापेमारी की है। छापेमारी में ईडी को 14 करोड़ रुपये से अधिक के नकदी, जेवरात व सोने, आपत्तिजनक दस्तावेज की बरामदगी हुई है। इनमें कोयला सिंडिकेट से जुड़ी कई प्रापर्टी डीड और जमीन की बिक्री व खरीद से जुड़े एग्रीमेंट मिले हैं। ईडी ने छापेमारी में बड़ी संख्या में डिजिटल साक्ष्य, खातों से संबंधित बुक्स आदि भी मिले हैं। इसका ईडी सत्यापन कर रही है। ईडी ने झारखंड में 20 जगहों पर छापेमारी की है। ये छापेमारी धनबाद में दुमका में हुई हैं। जहां छापेमारी हुई है, उनमें मुख्य रूप से कोयला कारोबारी लाल बहादुर सिंह, अनिल गोयल, संजय खेमका, अमर मंडल व उनकी कंपनियों से जुड़े लोगों के ठिकाने शामिल हैं। ईडी ने पश्चिम बंगाल में 24 जगहों पर एक साथ छापेमारी की है। ये ठिकाने दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा व कोलकाता में हैं। पश्चिम बंगाल में नरेंद्र खरका, कृष्ण मुरारी कयाल, युधिष्ठिर घोष, राजकिशोर यादव, लोकेश सिंह, चिन्मय मंडल, नीरद बरन मंडल व दूसरों से जुड़े कई घरों, कार्यालयों, अवैध टोल कलेक्शन बूथों व प्लांटों में तलाशी ली गई। सीआरपीएफ जवानों के साथ ईडी के 100 से अधिक अधिकारी इस छापेमारी अभियान में शामिल रहे। ईडी की यह जांच व छापेमारी पश्चिम बंगाल व झारखंड पुलिस के माध्यम से अवैध कोयला तस्करी के मामले में दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है। उन सभी प्राथमिकियों के आधार पर ईडी ने मनी लांड्रिंग के तहत केस दर्ज किया। झारखंड व पश्चिम बंगाल में अलग-अलग केस दर्ज हैं। दोनों ही राज्यों में दर्ज केस की प्रकृति एक सी थी, इसलिए दोनेां ही राज्यों ने आपसी समन्वय से एक साथ छापेमारी की है। झारखंड-बंगाल सीमा पर कोयला तस्करों का बड़ा नेटवर्क सक्रिय ईडी ने जारी बयान में बताया है कि दर्ज प्राथमिकी से पता चलता है कि पश्चिम बंगाल-झारखंड सीमा पर एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है, जो बिना किसी वैध दस्तावेज के झारखंड से पश्चिम बंगाल में गैर कानूनी तरीके से कोयले की आपूर्ति कर रहा है। छापेमारी के दौरान जब्त दस्तावेज व दूसरे रिकार्ड में प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की पुष्टि की है। स्थानीय अधिकारियों की मदद से चल रहे एक संगठित गिरोह की पहचान भी हुई है। इससे पता चला है कि सिंडिकेट पश्चिम बंगाल व झारखंड के बार्डर इलाके में बहुत सक्रिय है और इस अपराध से बड़ी कमाई की है। इसके अलावा गैर कानूनी कैश कलेक्शन व उनके बेनिफिशियरी का ब्यौरा वाली कई डायरियां व रजिस्टर भी मिले हैं।
ED Raids Coal Mafia Illegal Coal Mining Money Laundering Jharkhand News West Bengal Coal Syndicate Property Deeds Digital Evidence Ranchi News Ranchi Latest News Ranchi News In Hindi Ranchi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Jharkhand News: अगले वर्ष सत्र शुरू होते ही मिलेगीं किताबें, बैग और नोट्स बुकझारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने सरकारी स्कूलों के लिए पाठ्य-पुस्तकों, नोट्स बुक और स्कूल बैग की आपूर्ति हेतु निविदा प्रक्रिया शुरू की है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को मुफ्त पाठ्य-पुस्तकें और अन्य सामग्री प्रदान की जाएगी। परिषद ने बैग के रंग और मानकों का निर्धारण किया है, जिसके अनुसार विभिन्न कक्षाओं के छात्रों को...
Read more »
ED Action: बंगाल-झारखंड में 40 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, अवैध कोयला खनन से जुड़े मामले में कार्रवाईED raids in 40 locations of West Bengal and Jharkhand against illegal coal mining, illegal transportation and storage of coal case बंगाल-झारखंड के 40 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी देश
Read more »
Jharkhand Education: स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों के स्थानांतरण में आया अपडेट, 24 से खुलेगा पोर्टलझारखंड में स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए शिक्षा विभाग 24 तारीख से पोर्टल खोलने जा रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से PGT शिक्षक अपने स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह निर्णय शिक्षकों की सुविधा और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लिया गया...
Read more »
'एक क्लर्क क्या जानता है?' अपमान से प्रेरित होकर विनोद बिहारी महतो बने 'महानायक', 1973 में की JMM की स्थापनाJharkhand separate state movement-जब भी झारखंड की कहानी कही जाती है, तीन प्रमुख महानायकों विनोद बिहारी महतो, शिबू सोरेन, और ए.के.
Read more »
Jharkhand High Court: एजुकेशन ट्रिब्यूनल एक्ट के प्रविधानों को लेकर पांच जजों की पीठ में सुनवाईझारखंड उच्च न्यायालय में एजुकेशन ट्रिब्यूनल एक्ट के प्रविधानों पर पांच जजों की पीठ ने सुनवाई की। इस सुनवाई का उद्देश्य एक्ट की कमियों को दूर करना और शिक्षा प्रणाली को प्रभावी बनाना है। अदालत सभी पक्षों को सुनकर फैसला सुनाएगी। एजुकेशन ट्रिब्यूनल एक्ट शिक्षा से जुड़े विवादों के समाधान के लिए बनाया गया...
Read more »
Jharkhand News: प्राकृतिक खेती में बहुत फायदे, राज्य सरकार भी देगी इनाम, जानिए विस्तार सेकृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि प्राकृतिक खेती किसानों को समृद्ध करने के साथ मिट्टी की उर्वरता भी बनाए रखती है। झारखंड में चार हजार हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती का लक्ष्य है। किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती के अंतर को समझना होगा। प्राकृतिक खेती से मौसम के दुष्प्रभावों से भी बचा जा सकता है। बेहतर काम करने वाले क्लस्टर को एक लाख रुपये...
Read more »
