रामनगर में वीकेंड पर वाहनों का दबाव बढ़ा, धड़ाम हो गया ट्रैफ‍िक सिस्‍टम

Ramnagar Traffic News

रामनगर में वीकेंड पर वाहनों का दबाव बढ़ा, धड़ाम हो गया ट्रैफ‍िक सिस्‍टम
Weekend Tourist RushTraffic JamRanikhet Road
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 66 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 53%

रामनगर में वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। दिनभर जाम लगने से लोग परेशान रहे, खासकर स्कूल के बच्चे। लखनपुर चौराहे पर बार-बार जाम लगने से स्थिति और भी खराब हो गई। जाम से बचने के लिए लोगों को गलियों का सहारा लेना पड़ा। विधायक ने पुलिस से यातायात व्यवस्था सुधारने की बात कही...

जागरण संवाददाता, रामनगर। वीकेंड पर रामनगर में एक दिन में पर्यटक क्या बढ़े पुलिस की यातायात व्यवस्था ही धड़ाम हो गई। दिन भर लगने वाले जाम से लोग परेशान रहे। स्कूल के बच्चों के वाहन तक जाम में फंसे रहे। इससे बच्चे घर भी देर से पहुंचे। विधायक ने पुलिस से यातायात व्यवस्था ठीक करने को लेकर बात की। एक तो रामनगर में यातायात व्यवस्था ही भगवान भरोसे चल रही है। रानीखेत रोड में सड़क किनारे अव्यवस्थित फल, सब्जी व खाद्य पदार्थों के खड़े ठेलों ने लोगों की परेशानी बढ़ाई हुई है। रविवार व सोमवार को अवकाश होने की वजह से रामनगर में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई। शनिवार को सुबह दस बजे के बाद वाहनों का दबाव बढ़ा तो हर कोई जाम से जूझा। लखनपुर चौराहे पर बार--बार लगते जाम ने स्थानीय लोगों की दुश्वारियां बढ़ाई। दोपहर बाद यह हाल हो गया कि वाहन रेंग रेंग कर आगे बढ़ृते रहे। इस बीच स्कूलों के बच्चों के वाहन भी जगह-जगह जाम में फंसते रहे। हाल यह हुआ कि जाम से बचने के लिए वाहनों को आसपास की गली मोहल्लों की सड़कों से गुजर कर जाना पड़ा। लखनपुर से कोटद्वार रोड में भी वाहनों का दबाव बढ़ गया। जिससे जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि तीन बजे के बाद जाम से लोगों को कुछ राहत मिली। जाम की वजह से रानीखेत रोड पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट भी फंस गए। विधायक ने बताया कि जाम के संबंध में उन्होंने कोतवाल सुशील कुमार से बात की और यातायात व्यवस्था ठीक करने के लिए कहा है। विधायक ने बताया कि संबंधित अधिकारियों से भी इस संबंध में बात की जाएगी।.

जागरण संवाददाता, रामनगर। वीकेंड पर रामनगर में एक दिन में पर्यटक क्या बढ़े पुलिस की यातायात व्यवस्था ही धड़ाम हो गई। दिन भर लगने वाले जाम से लोग परेशान रहे। स्कूल के बच्चों के वाहन तक जाम में फंसे रहे। इससे बच्चे घर भी देर से पहुंचे। विधायक ने पुलिस से यातायात व्यवस्था ठीक करने को लेकर बात की। एक तो रामनगर में यातायात व्यवस्था ही भगवान भरोसे चल रही है। रानीखेत रोड में सड़क किनारे अव्यवस्थित फल, सब्जी व खाद्य पदार्थों के खड़े ठेलों ने लोगों की परेशानी बढ़ाई हुई है। रविवार व सोमवार को अवकाश होने की वजह से रामनगर में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई। शनिवार को सुबह दस बजे के बाद वाहनों का दबाव बढ़ा तो हर कोई जाम से जूझा। लखनपुर चौराहे पर बार--बार लगते जाम ने स्थानीय लोगों की दुश्वारियां बढ़ाई। दोपहर बाद यह हाल हो गया कि वाहन रेंग रेंग कर आगे बढ़ृते रहे। इस बीच स्कूलों के बच्चों के वाहन भी जगह-जगह जाम में फंसते रहे। हाल यह हुआ कि जाम से बचने के लिए वाहनों को आसपास की गली मोहल्लों की सड़कों से गुजर कर जाना पड़ा। लखनपुर से कोटद्वार रोड में भी वाहनों का दबाव बढ़ गया। जिससे जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि तीन बजे के बाद जाम से लोगों को कुछ राहत मिली। जाम की वजह से रानीखेत रोड पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट भी फंस गए। विधायक ने बताया कि जाम के संबंध में उन्होंने कोतवाल सुशील कुमार से बात की और यातायात व्यवस्था ठीक करने के लिए कहा है। विधायक ने बताया कि संबंधित अधिकारियों से भी इस संबंध में बात की जाएगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Weekend Tourist Rush Traffic Jam Ranikhet Road Lakhanpur Chowk Tourist Vehicles Traffic Management Deewan Singh Bisht Nainital News Nainital Latest News Nainital News In Hindi Nainital Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 20:18:48