Jehanabad News: फल्गु नदी में दो भाई गिरे, ग्रामीणों ने एक को बचाया, छोटा भाई काल के गाल में समाया

Jehanabad Accident News

Jehanabad News: फल्गु नदी में दो भाई गिरे, ग्रामीणों ने एक को बचाया, छोटा भाई काल के गाल में समाया
Falgu River DrowningTwo Brothers Drowning In Falgu RiverLakshmipur Village News
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 59 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 37%
  • Publisher: 63%

ओकरी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. ग्रामीणों ने दो घंटे की कोशिश के बाद मोनू का शव नदी से निकाला. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

जहानाबाद जिले के ओकरी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. गांव के मनोज कुमार के दो बेटे सोनू और मोनू सुबह शौच के लिए फल्गु नदी किनारे गए थे. इसी दौरान बड़ा बेटा सोनू अचानक फिसलकर गहरे पानी में जा गिरा और डूबने लगा.

सोनू को संकट में देखकर उसका छोटा भाई मोनू घबराए बिना नदी में कूद पड़ा और उसे बचाने की कोशिश करने लगा. लेकिन तेज बहाव में मोनू खुद फंस गया और गहरे पानी में समा गया. इस दौरान दोनों बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. ग्रामीणों की तत्परता से सोनू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन मोनू की जान नहीं बचाई जा सकी. करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मोनू का शव नदी से बाहर निकाला. मासूम की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही ओकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की मांग की है, ताकि दुख की इस घड़ी में परिवार को सहारा मिल सके. इनपुट- अमरजीत कुमार यादव ये भी पढ़ें- वैशाली में दो दिनों में एक ही जगह से दो अज्ञात शव बरामद, इलाके में दहशत का माहौल बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी. बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Falgu River Drowning Two Brothers Drowning In Falgu River Lakshmipur Village News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

News in Shorts: Entertainment News, Cricket News, Economy News, Industry News HeadlinesNews in Shorts: Entertainment News, Cricket News, Economy News, Industry News HeadlinesShorts News: Get all latest news in shorts, news highlights
Read more »

Bihar Politics: इन विधानसभा सीटों पर जीतन राम मांझी की पार्टी चुनावी तैयारी में जुटी, दिया ये संकेतBihar Politics: इन विधानसभा सीटों पर जीतन राम मांझी की पार्टी चुनावी तैयारी में जुटी, दिया ये संकेतJehanabad Politics News: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मनीष शर्मा ने पार्टी के प्रदेश स्तर पर चल रही बयानबाजी पर भी प्रतिक्रिया दी. हम पार्टी फिलहाल जहानाबाद, मखदुमपुर और घोसी सीटों पर सक्रिय तैयारी कर रही है.
Read more »

Jehanabad News: लापता बच्चों की बरामदगी में पुलिस नाकाम, सड़क पर उतरे आक्रोशित परिजनJehanabad News: लापता बच्चों की बरामदगी में पुलिस नाकाम, सड़क पर उतरे आक्रोशित परिजनJehanabad News: जहानाबाद में दो मासूम बच्चों के महीनों से लापता होने पर कोई सुराग न मिलने से परिजन व स्थानीय लोग भड़क उठे. काको मोड़ से समाहरणालय तक आक्रोश मार्च निकालकर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया. परिजनों ने जातिगत भेदभाव और कार्रवाई में देरी पर सवाल उठाए.
Read more »

News in Shorts: Entertainment News, Cricket News, Economy News, Industry News HeadlinesNews in Shorts: Entertainment News, Cricket News, Economy News, Industry News HeadlinesShorts News: Get all latest news in shorts, news highlights
Read more »

Jehanabad News: जहानाबाद में गिरा 100 साल पुराना पेड़, दुकानें और बिजली के तार हुए क्षतिग्रस्तJehanabad News: जहानाबाद में गिरा 100 साल पुराना पेड़, दुकानें और बिजली के तार हुए क्षतिग्रस्तJehanabad News: जहानाबाद में रविवार की सुबह 100 साल पुराना पेड़ गिरने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि पेड़ गिरने से कई ठेले, गुमटी, बर्तन दुकान समेत कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गए. संयोग से हादसे के सुबह होने के कारण किसी की जान को कोई खतरा नहीं हुआ. पेड़ गिरने से बिजली के कई तार भी गिर गए.
Read more »

Jehanabad News: पीएम मोदी की मां को गाली देने पर सियासी बवाल, जदयू नेता ललन सराफ ने विपक्ष पर बोला हमलाJehanabad News: पीएम मोदी की मां को गाली देने पर सियासी बवाल, जदयू नेता ललन सराफ ने विपक्ष पर बोला हमलाJehanabad News: प्रधानमंत्री मोदी की मां को कथित गाली देने पर जदयू नेता ललन सराफ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. जहानाबाद में वैश्य महासम्मेलन में उन्होंने सरकार की योजनाओं की सराहना की और प्रशांत किशोर की शराबबंदी खत्म करने की मंशा को महिलाओं के लिए अपमानजनक बताया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:32:51