ISI से जुड़ा आतंकी गिरफ्तार, अयोध्या मंदिर पर हमला करने की साजिश!

सुरक्षा News

ISI से जुड़ा आतंकी गिरफ्तार, अयोध्या मंदिर पर हमला करने की साजिश!
ISIआतंकवादअयोध्या
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 82 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 60%
  • Publisher: 63%

फरीदाबाद से एक आतंकी गिरफ्तार किया गया है जो अयोध्या में राम मंदिर पर हमला करने की साजिश रच रहा था. सुरक्षा एजेंसियों ने उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए हैं.

गुजरात एटीएस और फरीदाबाद स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने संयुक्त ऑपरेशन में फरीदाबाद से आतंकी कनेक्शन के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड भी जब्त किए गए हैं, जिन्हें सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत निष्क्रिय करा दिया. सूत्रों के मुताबिक, ये अयोध्या में राम मंदिर पर हमले की साजिश रच रहा था. संदिग्ध की पहचान अब्दुल रहमान (19) के रूप में हुई है. वह उत्तर प्रदेश के फैजाबाद का निवासी है.

हरियाणा पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां अब्दुल रहमान से अतिरिक्त जानकारी के लिए गहन पूछताछ कर रही हैं. रहमान के मोबाइल और अन्य बरामद सामग्रियों की भी जांच की जा रही है. सूत्रों के अनुसार, अब्दुल रहमान कई दिनों से फरीदाबाद के पाली गांव में फर्जी पहचान के साथ रह रहा था. जब अधिकारियों ने उससे संपर्क किया तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया. गुजरात एटीएस ने फरीदाबाद एसटीएफ की मदद से इस ऑपरेशन का नेतृत्व किया. जांच एजेंसियां अब अब्दुल रहमान के संपर्कों का पता लगाने और उसके इरादों का पता लगाने में जुटी हैं. घंटों पूछताछ के बाद आरोपी को आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया. सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, अब्दुल रहमान आईएसआई के आईएसकेपी (इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस) मॉड्यूल से जुड़ा है. ऐसा माना जा रहा है कि इस मॉड्यूल में अब्दुल रहमान के अलावा और लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. गौरतलब है कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर राम मंदिर का निर्माण एक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद किया गया था. 22 जनवरी, 2024 को प्राण प्रतिष्ठा की रस्म अदा की थी. तब से मंदिर में राम भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. सुरक्षा एजेंसियां के सूत्रों के अनुसार, अयोध्या के राममंदिर पर आतंकी हमला करवाने के लिए अब्दुल रहमान को ISI ने तैयार किया था. ये कई जमात से जुड़ा हुआ है. फ़ैजाबाद में मटन शॉप चलाता है और ऑटो पेशे से भी जुड़ा हुआ है. हैंड ग्रेनेड से अटैक कर राम मंदिर में बड़ी तबाही मचाने का इस आतंकी का प्लान था. उसने कई बार राम मंदिर की रेकी की थी. आतंकी ने तमाम जानकारी ISI को भी साझा की थी. ये फ़ैजाबाद से ट्रेन से फरीदाबाद पहुंचा था. उसे एक हैंडलर ने हैंड ग्रेनेड दिए, जिसे वापस ट्रेन से अयोध्या लेकर ये वापस लौटने वाला था. उसके पहले सेंट्रल एजेंसियों के इनपुट्स के आधार पर इसे दबोच लिया

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

ISI आतंकवाद अयोध्या राम मंदिर गिरफ्तारी हैंड ग्रेनेड फरीदाबाद

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'PM मोदी के विमान पर हो सकता है आतंकी हमला', मुंबई के शख्स ने पुलिस को दी चेतावनी'PM मोदी के विमान पर हो सकता है आतंकी हमला', मुंबई के शख्स ने पुलिस को दी चेतावनीदेश PM Modi Plane Air India One terror Attack Threat ahead Foreign Visit Mumbai Police मोदी के विमान पर आतंकी हमला होने की साजिश, मुंबई के आरोपी ने पुलिस को दी चेतावनी
Read more »

अयोध्या में राम मंदिर परिसर में भीड़ के ऊपर उड़ रहा था ड्रोनअयोध्या में राम मंदिर परिसर में भीड़ के ऊपर उड़ रहा था ड्रोनसोमवार शाम अयोध्या के राम मंदिर परिसर में भीड़ के बीच उड़ रहे ड्रोन को मार गिराया गया। पुलिस को शक है कि यह भगदड़ मचाने की साजिश हो सकती है।
Read more »

सलमान रुश्दी पर हमला करने वाला कौन है हादी मतार? अदालत ने दोषी ठहरायासलमान रुश्दी पर हमला करने वाला कौन है हादी मतार? अदालत ने दोषी ठहरायामशहूर ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी पर कई बार चाकू से हमला करने वाला हादी मतार के तार आतंकी समूह हिज्जबुल्ला से जुड़े हुए हैं.
Read more »

महाशिवरात्रि पर 10 लाख पर्यटकों के स्वागत के लिए नेपाल तैयारमहाशिवरात्रि पर 10 लाख पर्यटकों के स्वागत के लिए नेपाल तैयारपशुपतिनाथ मंदिर महाशिवरात्रि को तड़के 2 बजकर 15 मिनट पर खुलेगा और श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के चारों द्वारों से शिवलिंग के दर्शन की व्यवस्था की गई है.
Read more »

बयाना का रहस्यमयी शिव मंदिर, जहां बाणासुर की तपस्या से प्रकट हुए महादेव!बयाना का रहस्यमयी शिव मंदिर, जहां बाणासुर की तपस्या से प्रकट हुए महादेव!महाशिवरात्रि पर विशेष; बयाना का रहस्यमयी शिव मंदिर, जहां बाणासुर की तपस्या से प्रकट हुए महादेव!
Read more »

राम मंदिर पर हैंड ग्रेनेड से अटैक की थी साजिश, पाक ISI कर रही थी मदद, आतंकी अब्दुल रहमान का खुलासाराम मंदिर पर हैंड ग्रेनेड से अटैक की थी साजिश, पाक ISI कर रही थी मदद, आतंकी अब्दुल रहमान का खुलासाRam Mandir Attack News: जानकारी के मुताबिक आतंकी अब्दुल कई जमात से जुड़ा हुआ है. अब्दुल रहमान फ़ैजाबाद में मटन शॉप चलाता है और पेश से ऑटो चालक भी है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:26:18