कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2025 के लिए अजिंक्य रहाणे को कप्तान और वेंकटेश अय्यर को उपकप्तान बनाया है। मेगा ऑक्शन में वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया।
कोलकाता नाइट राइडर्स ( KKR ) ने आईपीएल के 18वें सीजन के लिए अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाया है। मेगा ऑक्शन में 23.
75 करोड़ रुपए में बिके वेंकटेश अय्यर उप कप्तान बनाए गए हैं। टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 2024 के सीजन में चैंपियन बनी थी, उन्हें इस बार ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने खरीद लिया। डिफेंडिंग चैंपियन KKR इस बार अपने होम ग्राउंड पर RCB के खिलाफ मैच से अभियान का आगाज करेगी। KKR के खिताब जीतने की वजह से ही इस बार का क्वालिफायर-2 और फाइनल भी कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में ही खेला जाएगा।अंजिक्य रहाणे KKR के 9वें कप्तान होंगे। उनसे पहले सौरव गांगुली, ब्रेंडन मैक्कुलम, गौतम गंभीर, जैक्स कैलिस, दिनेश कार्तिक, ऑन मॉर्गन, श्रेयस अय्यर और नीतीश राणा भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं। 8 पिछले कप्तानों में 2 ही प्लेयर टीम को ट्रॉफी जिता सके। गौतम गंभीर की कप्तानी में टीम ने 2012 और 2014 में खिताब जीता। वहीं श्रेयस अय्यर ने 2024 में टीम को चैंपियन बनवाया।चेन्नई सुपर किंग्स ने रहाणे को रिलीज कर दिया था अजिंक्य रहाणे पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से खेले थे। IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया। मेगा ऑक्शन में KKR ने उन्हें बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा। रहाणे 2022 में भी KKR का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने तब 7 मैचों में 103.90 के स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए थे। उस सीजन वे एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके थे। रहाणे ने अब तक 185 IPL मैचों में 30.14 की औसत से 4642 रन बनाए हैं। उनके नाम 2 सेंचुरी और 30 फिफ्टी शामिल हैं।वेंकटेश अय्यर लगातार केकेआर टीम के साथ हैं। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने पिछली बार वेंकटेश को भी रिलीज कर दिया था, लेकिन मेगा ऑक्शन में दोबारा खरीद लिया। कोलकाता फ्रेंचाइजी ने वेंकटेश को दोबारा खरीदने के लिए 23.75 करोड़ रुपये खर्च किए। इस समय टीम में वेंकटेश ही सबसे महंगे प्लेयर हैं।सुनील नरेन रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, एनरिक नॉर्किया, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मार्कंडे, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, लवनीत सिसोदिया, अनुकूल रॉय, मोईन अली, उमरान मलिक
KKR IPL अजिंक्य रहाणे वेंकटेश अय्यर कप्तान उपकप्तान मेगा ऑक्शन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शतकवीर रहाणे ने भरा हुंकार, टीम इंडिया में वापसी को बनाया टारगेटअजिंक्य रहाणे ने टेस्ट क्रिकेट के प्रति अपने प्यार को दोहराते हुए कहा कि राष्ट्रीय टीम में वापसी की उनकी भूख बरकरार है.
Read more »
आरसीबी ने बनाया राजत पाटीदार नया कप्तान, विराट कोहली के बादरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के लिए रजत पाटीदार को नया कप्तान बनाया है।
Read more »
अजिंक्य रहाणे बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, आईपीएल 2025 में संभालेंगे टीम की कमानरिपोर्ट के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि अजिंक्य रहाणे को केकेआर ने अपना नया कप्तान नियुक्त किया है. श्रेयस अय्यर ने साल 2024 के आईपीएल में टीम की कमान संभाली थी.
Read more »
केकेआर की कप्तानी के लिए तैयार है स्टार ऑलराउंडर, रहाणे को छोड़ सकता है रेस में पीछेआईपीएल 2025 में केकेआर का कप्तान अब तक नहीं चुना गया है. इस बीच वेंकटेश अय्यर ने कप्तानी की इच्छा जताई है.
Read more »
IPL 2025: अजिंक्य रहाणे बने कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान, इस ऑलराउंडर को मिला उपकप्तानी का जिम्माकोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को आईपीएल 2025 सीजन से पहले टीम का कप्तान बनाने की घोषणा की है, जबकि ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर टीम के उपकप्तान होंगे। रहाणे की अगुआई में
Read more »
Ajinkya Rahane KKR Captain, IPL 2025: आईपीएल से पहले कोलकाता टीम का बड़ा ऐलान, रहाणे को दी कप्तानी, इसे मिली उपकप्तानीAjinkya Rahane KKR Captain, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन से ठीक पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) फ्रेंचाइजी ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने अजिंक्य रहाणे को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है. जबकि वेंकटेश अय्यर को उपकप्तानी दी है.
Read more »
