Ram Mandir Attack News: जानकारी के मुताबिक आतंकी अब्दुल कई जमात से जुड़ा हुआ है. अब्दुल रहमान फ़ैजाबाद में मटन शॉप चलाता है और पेश से ऑटो चालक भी है.
अयोध्याः हरियाणा के फरीदाबाद से पकड़े गए संदिग्ध अब्दुल रहमान को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है. सुरक्षा एजेंसियां के सूत्रों के मुताबिक अब्दुल रहमान के जरिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई अयोध्या के राम मंदिर पर हमला करवाने की प्लानिंग कर रही थी.
इसके लिए आईएसआई ने अब्दुल रहमान को तैयार किया था. अब्दुल रहमान ISI के टच में था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक आतंकी अब्दुल कई जमात से जुड़ा हुआ है. अब्दुल रहमान फ़ैजाबाद में मटन शॉप चलाता है और पेश से ऑटो चालक भी है. बता दें कि राम मंदिर निर्माण के बाद से अयोध्या लगातार आतंकियों के निशाने पर है. हालांकि अब्दुल को गिरफ्तार करके जांच एजेंसियों ने ISI की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. आतंकी अब्दुल रहमान की प्लानिंग थी कि हैंड ग्रेनेड के जरिए अयोध्या राममंदिर पर अटैक कर बड़ी तबाही मचाई जा सके. साजिश के तहत अब्दुल ने कई बार राम मंदिर की रेकी की थी और तमाम जानकारी पाकिस्तान ISI के साथ साझा भी की. फ़ैजाबाद से ट्रेन से अब्दुल पहले फरीदाबाद पहुँचा था. आतंकी अब्दुल रहमान को फिर एक हैंडलर्स ने हैंड ग्रेनेड दिए, जिसे वापस लेकर ट्रेन से अयोध्या जाना था. हालांकि प्लान सफल होता, उससे पहले सेंट्रल एजेंसियों के इनपुट्स के आधार पर गुजरात ATS और फरीदाबाद STF ने संदिग्ध आतंकी को दबोच लिया. अब्दुल रहमान उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर, फैजाबाद का निवासी है और कथित रूप से एक आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ है. पूछताछ के दौरान उसने पाली इलाके के खंडहर मकान में छुपाए गए हथियारों की जानकारी दी, जिसके बाद एटीएस और फरीदाबाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. गुजरात एटीएस की टीम रविवार शाम पाली इलाके में पहुंची, जहां उस इलाक़े में फ़रीदाबाद पुलिस भी तैनात रहा. इस दौरान किसी भी सिविलियन को इलाके में आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई. सूत्रों के अनुसार, टीम ने करीब चार घंटे तक खंडहर मकान की गहन जांच की और दो जिंदा हैंड ग्रेनेड बरामद किए.
FARIDABAD TERRORIST CAUGHT FARIDABAD TERRORIST ABDUL RAHMAN HARYANA ATS GUJARAT ATS PAKISTAN ISIS RAM MANDIR NEWS
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिजली कर्मचारी निरंजन का तबादला मांग रही हेमा मालिनीमथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को एक बिजली कर्मचारी निरंजन के तबादले की सिफारिश की है। निरंजन की बीमार पत्नी पूनम ने हेमा मालिनी से मदद मांगी थी।
Read more »
गोरखपुर क्रूज पर शादी: बहू बनकर दुल्हन ने लुटाया जादूरामगढ़ताल के क्वीन क्रूज पर शादी का आयोजन हुआ। क्रूज को बंद करने की तैयारी चल रही थी लेकिन इस खास शादी के लिए क्रूज का चुनाव किया गया।
Read more »
जल समाधि से नदी दूषित होती है? पर्यावरणविद प्रोफेसर सविता झा ने जवाब दियाराम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास की जल समाधि से नदी दूषित होने का दावा किए जा रहे हैं, इस पर प्रोफेसर सविता झा ने जवाब दिया.
Read more »
महिला मुंबई एयरपोर्ट से कोकीन स्मगलिंग करते पकड़ी गईमुंबई कस्टम विभाग ने एयरपोर्ट से एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है जो पेट में कोकीन स्मगलिंग कर रही थी. महिला यूगांडा से आई थी और उसके पेट से 84 गोलियां निकाली गई हैं जिनमें से 32 गोलियां कोकीन से भरी थी. महिला का मेडिकल करवाने के बाद आगे की ट्रीटमेंट की जाएगी. AIU अभी उस शख्स की तलाश कर रही है जिसने महिला को ड्रग्स दिया था और जिसे महिला ड्रग्स की डिलीवरी देने वाली थी.
Read more »
बयाना का रहस्यमयी शिव मंदिर, जहां बाणासुर की तपस्या से प्रकट हुए महादेव!महाशिवरात्रि पर विशेष; बयाना का रहस्यमयी शिव मंदिर, जहां बाणासुर की तपस्या से प्रकट हुए महादेव!
Read more »
'मैं मां का रोल नहीं करूंगी', रिजेक्ट कर दी थी अमिताभ बच्चन की फिल्म'मैं मां का रोल नहीं करूंगी', अजय देवगन संग सुपरहिट रही जोड़ी, रिजेक्ट कर दी थी अमिताभ बच्चन की फिल्म
Read more »
