मुंबई कस्टम विभाग ने एयरपोर्ट से एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है जो पेट में कोकीन स्मगलिंग कर रही थी. महिला यूगांडा से आई थी और उसके पेट से 84 गोलियां निकाली गई हैं जिनमें से 32 गोलियां कोकीन से भरी थी. महिला का मेडिकल करवाने के बाद आगे की ट्रीटमेंट की जाएगी. AIU अभी उस शख्स की तलाश कर रही है जिसने महिला को ड्रग्स दिया था और जिसे महिला ड्रग्स की डिलीवरी देने वाली थी.
मुंबई कस्टम विभाग की AIU ने छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है जो कि पेट मे कोकीन छिपाकर स्मगलिंग कर रही थी. सूत्रों ने बताया कि महिला यूगांडा से मुम्बई आई थी जब जानकारी के आधार पर उसे रोका गया तब पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ.
सूत्रों ने बताया की महिला ने दावा किया कि उसके पेट मे 84 गोलियां है जिसमे कोकीन को कंसील किया गया था. इन 84 में से 32 गोलियां निकल गई बाकी की गोलियां अभी तक नही निकल पाई हैं. आज कोर्ट की परमिशन से उसे JJ अस्पताल ले जाया गया जहां उसका मेडिकल करवाने के बाद आगे की ट्रीटमेंट की जाएगी. जिससे उसके पेट से ड्रग्स भी निकल जाए और उसकी जान को कोई खतरा ना भी रहे. AIU अभी उस शख्स की तलाश कर रही है जिसने महिला को ड्रग्स दिया था और जिसे महिला ड्रग्स की डिलीवरी देने वाली थी. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});गौरतलब है कि हाल के दिनों में एयरपोर्ट पर ड्रग्स पकड़े जाने की घटनाओं में बढ़ोतरी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच को बढ़ा दिया है. कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर बैंकॉक से तस्करी कर रहे दो लोगों को 10 फरवरी को गिरफ्तार किया था. आरोपियों के पास से 8.155 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ था, जिसकी कीमत करीब 8.15 करोड़ रुपये बताई जा रही थी.एआईयू अधिकारियों के अनुसार, दोनों यात्री एस.एम. वाधिया और एन.एच. रावल की बैंकॉक से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद संदेह के आधार पर जांच की गई थी. उनके सामान में हरे और सूखे पत्तियों जैसे पदार्थ के पैकेट मिले थे. पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने यह स्वीकार किया था कि ये गांजा है. बाद में मादक पदार्थ की जांच में यह हाइड्रोपोनिक गांजा निकला था एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था.ये भी पढ़ें-:मौत और मातम के 12 घंटों की पूरी कहानी... नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीती रात हुआ क्या?
DRUGS SMUGGLING MUMBAI AIRPORT CUSTOMS AIU
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ब्राजीलियाई नागरिक को मुंबई एयरपोर्ट पर कोकीन तस्करी के प्रयास में गिरफ्तार किया गया24 वर्षीय ब्राजीलियाई नागरिक फर्नांडो जेरोनिमो सैंटोस दा सिल्वा को मुंबई एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने 141 कैप्सूलों में 1398 ग्राम कोकीन पेट में छिपाकर तस्करी करने के प्रयास में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, ब्राजीलियाई ड्रग्स माफिया ने फर्नांडो को परिवार को मारने की धमकी दी थी।
Read more »
तमिलनाडु में ट्रेन में महिला पर रेप का प्रयास, चलती ट्रेन से फेंकी गईतमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में एक महिला को चलती ट्रेन से बाहर फेंकने से उसकी जान चली गई। आरोपी ने रेप का प्रयास किया था जिसे महिला ने रोका तो अत्याचार किया।
Read more »
जयपुर एयरपोर्ट पर सांप, मकड़ियां और बिच्छू की तस्करी पकड़ी गईजयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बैंकॉक से आई एक फ्लाइट से सांप, मकड़ियां और बिच्छू की तस्करी पकड़ी। दो संदिग्ध यात्रियों को हिरासत में लिया गया है।
Read more »
शाही संगीत पर नाची, फिर गिरी हुईविदिशा में शादी समारोह के दौरान महिला संगीत कार्यक्रम के दौरान मंच पर डांस करते-करते एक युवती की मौत हो गई।
Read more »
West Bengal: नकल करते पकड़ी गई एमटेक छात्रा, परेशान होकर पांचवीं मंजिल से लगाई छलांग; मौतबंगाल के हरिणघाटा में मौलाना अबुल कलाम आजाद प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एक छात्रा ने नकल करते समय पकड़े जाने पर पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। अधिकारियों ने बताया कि एमटेक की छात्रा ने सोमवार को परीक्षा के दौरान नकल करते हुए पकड़े जाने के कुछ ही देर बाद पांच मंजिला शैक्षणिक भवन से छलांग लगा दी। उसे हरिणघाटा अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने...
Read more »
मुंबई की इमारत में भीषण आग, महिला की हुई मौत; आठवीं मंजिल तक फैला धुआंमुंबई में बहुमंजिला इमारत में भयानक आग लग गई जिसमें एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 6.
Read more »
