ISI का हवाला किंग जावेद खनानी, हिंदुस्तान को खोखला करने में नहीं छोड़ी कोई कसर, ‘धुरंधर’ को मिली थी दर्दनाक मौत

Javed Khanani In Dhurandhar News

ISI का हवाला किंग जावेद खनानी, हिंदुस्तान को खोखला करने में नहीं छोड़ी कोई कसर, ‘धुरंधर’ को मिली थी दर्दनाक मौत
Who Was Javed KhananiAnkit Sagar Javed Khanani DhurandharDhurandhar Collection
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 4 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 36%
  • Publisher: 51%

'धुरंधर' में आईएसआई के बैंकर और कराची के हवाला किंग जावेद खनानी का रोल एक्टर अंकित सागर ने निभाया है और इस किरदार को कॉमिक अंदाज में दिखाया गया है। लेकिन असली जावेद खनानी बहुत खूंखार इरादों वाला था, जिसने भारत को खोखला करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उसकी मौत दर्दनाक...

आदित्य धर की 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रखा है। फिल्म की कहानी और कलाकारों की एक्टिंग के साथ-साथ किरदारों की भी तारीफ हो रही है। फिल्म में ऐसे कई किरदारों की भरमार है जो असल जिंदगी से प्रेरित हैं। फिल्म की कहानी भी 1999 के कंधार विमान के अपहरण के बाद भारत के खुफिया ऑपरेशन, ल्यागी गैंग वॉर और रियल लाइफ जासूसों के अलावा भारतीय संसद पर हमले और 26/11 की घटनाओं को भी शामिल किया गया है। 'धुरंधर' में जहां हमजा बने रणवीर सिंह और रहमान डकैत के रोल में अक्षय खन्ना ने भरपूर तारीफें बटोरी हैं, तो वहीं एक और किरदार भी सुर्खियों में रहा है। ये है जावेद खनानी का किरदार, जिसे एक्टर अंकित सागर ने निभाया है। फिल्म में तो जावेद खनानी को एक कॉमिक और फन लविंग किरदार के तौर पर दिखाया गया है, पर असल जिंदगी का खनानी ऐसा नहीं था।जावेद खनानी, अल्ताफ खनानी का भाई था। दोनों ही पाकिस्तान के सबसे बड़ी मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के मास्टरमाइंड माने जाते थे। वो असल जिंदगी में बहुत ही खूंखार और खौफनाक इरादों वाले थे। हाल ही अंकित सागर ने जावेद खनानी का रोल प्ले करने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात की। साथ ही बताया कि असल में जावेद खनानी कौन था और कैसा था? उसका असल जिंदगी में बहुत ही दुखद अंत हुआ था।कौन था जावेद खनानी?जावेद खनानी कराची स्थित हवाला का सरगना था और आईएसआई का वित्तीय सलाहकार, उसका गुप्त बैंकर था। अगर आतंकवादी संगठन को बिना किसी को शक हुए पैसा ट्रांसफर करना होता था, तो वो उसके पास जाते थे। जावेद खनानी ने भाई अल्ताफ के साथ 'खनानी एंड कालिया इंटरनेशनल' नाम की संस्था चलाई, जिसने भारत को अंदर से खोखला करने और आर्थिक रूप से खोखला करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी थी। इसने भारत के खिलाफ खूब साजिश रची और नकली नोटों की भारत में बड़े पैमाने पर सप्लाई की थी। जावेद खनानी देखने में और बोलने में भी एक अकाउंटेंट जैसा लगता था, लेकिन उसका काम सिर्फ अकाउंटेंट तक सीमित नहीं था। उसके काम में अल-कायदा, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के लिए पैसों का जुगाड़ करना और कुख्यात डी-कंपनी के लिए कैश को क्लीन करना भी शामिल था। View this post on Instagram A post shared by Ankitsagar भारत की नींव खोखली करने की कोशिश, बिल्डिंग से गिरकर मौतअमेरिका ने KKI को एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन घोषित किया था। उसने भारत में नकली नोटों की बाढ़ ला दी थी। ये नकली नोट देखने में बिल्कुल भारतीय रुपये जैसे थे। कुछ अनुमानों के अनुसार, 2000 के दशक की शुरुआत में पाकिस्तान से आए 1,500-2,000 करोड़ रुपये मूल्य के नकली नोट भारत में भेजे गए और जिहाद को फंड देने में इस्तेमाल किए गए। लेकिन भारत में नोटबंदी लागू होने के एक महीने बाद जावेद खनानी मृत पाया गया।बताया जाता है कि जावेद खनानी एक निर्माणाधीन इमारत की चौथी मंजिल से गिर गया था। View this post on Instagram A post shared by Ankitsagar 'मैं जावेद खानानी से लगभग हूबहू मिलता-जुलता था'जब अंकित सागर से पूछा गया कि जावेद का किरदार निभाने से पहले वह उनके बारे में क्या जानते थे, तो उन्होंने कहा, 'मुझे किरदार के बारे में कुछ नहीं बताया गया था, और ऑडिशन के लिए मुझे बस कुछ डायलॉग दिए गए थे। मुझे किरदार का बैकग्राउंड समझ नहीं आया, लेकिन डायलॉग बहुत अच्छे थे। बाद में, जब बात बनी, तो आदित्य धर ने मुझे जावेद खनानी और उसकी असली पर्सनैलिटी के बारे में बताया। तब मुझे एहसास हुआ कि रहमान डकैत और एसपी असलम चौधरी जैसे ये सभी किरदार असल जिंदगी के हैं।' View this post on Instagram A post shared by Ankitsagar 'धुरंधर' की कास्ट और कलेक्शन'धुरंधर' में रणवीर सिंह, अंकित सागर और अक्षय खन्ना के अलावा अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी हैं। संजय ने जहां एसपी असलम चौधरी का किरदार निभाया है, वहीं अर्जुन रामपाल ने आईएसआई मेजर इकबाल का रोल प्ले किया है। 'धुरंधर' के कलेक्शन की बात करें, तो इसने देशभर में 12 दिनों में 411.

25 करोड़ और वर्ल्डवाइड 588 करोड़ से अधिक कमा लिए हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Who Was Javed Khanani Ankit Sagar Javed Khanani Dhurandhar Dhurandhar Collection Dhurandhar Real Life Characters Dhurandhar Real Life Story Javed Khanani Murder जावेद खनानी कौन था धुरंधर जावेद खनानी अंकित सागर धुरंधर की कहानी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'बेशरम रंग पर बिकीनी में नाचती पाकिस्तानी ISI एजेंट', पद्मश्री विनर ने की धुरंधर की तारीफ, पठान की उड़ी धज्जियां'बेशरम रंग पर बिकीनी में नाचती पाकिस्तानी ISI एजेंट', पद्मश्री विनर ने की धुरंधर की तारीफ, पठान की उड़ी धज्जियांआदित्य धर की 'धुरंधर' वाकई फिल्मों के इतिहास की एक धुरंधर फिल्म साबित हो चुकी है। ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके भारतीय म्यूजिक कम्पोजर रिकी केज ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफ की लेकिन इसी के साथ उन्हें 'पठान' में पाक एजेंट का 'बेशरम रंग' गाने की धज्जियां भी उड़ा...
Read more »

पूर्व पाक सैन्य अधिकारी आदिल रजा का सनसनीखेज खुलासा: ISI के कारनामे, चीन में फंसे अधिकारी और पुतिन का अपमानपूर्व पाक सैन्य अधिकारी आदिल रजा का सनसनीखेज खुलासा: ISI के कारनामे, चीन में फंसे अधिकारी और पुतिन का अपमानआदिल रजा ने पाक सेना को धमकी दी है और कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं, जिसमें चीन में फंसे अधिकारियों, रूस में पकड़े गए जासूसों और पुतिन द्वारा शहबाज शरीफ के अपमान का दावा शामिल है।
Read more »

Dhurandhar: धुरंधर के खानानी ब्रदर्स को भूल जाइए, मिलिए असली जावेद और अल्‍ताफ से, ISI के साए में चलता था हवाला साम्राज्यDhurandhar: धुरंधर के खानानी ब्रदर्स को भूल जाइए, मिलिए असली जावेद और अल्‍ताफ से, ISI के साए में चलता था हवाला साम्राज्यजावेद खानानी इस नेटवर्क का रहस्यमय चेहरा था। ये काफी कम दिखता था, लेकिन दिमाग इसी का काम करता था। वह किसी बॉलीवुड विलेन जैसा नहीं दिखता था, बल्कि एक साधारण कारोबारी की तरह काम करता था। 2000 के दशक के मध्य तक वह सिर्फ एक करेंसी डीलर नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मनी लॉन्ड्रिंग सिस्टम का अहम हिस्सा बन चुका...
Read more »

Pakistan-Based Lashkar-e-Taiba Commander Saifullah Sajid Jutt Named In Pahalgam Terror Attack ChargesheetPakistan-Based Lashkar-e-Taiba Commander Saifullah Sajid Jutt Named In Pahalgam Terror Attack ChargesheetThe attack was reportedly orchestrated as a joint ISI-LeT conspiracy, with instructions from the ISI to use only Pakistani terrorists to execute the operation, keeping local involvement minimal to maintain secrecy.
Read more »

DNA: पाकिस्तानी आतंक के खिलाफ ताबिलान का डोजियर, ISI पर भी लगाए आरोपDNA: पाकिस्तानी आतंक के खिलाफ ताबिलान का डोजियर, ISI पर भी लगाए आरोपDNA: पाकिस्तान ने किस तरह झूठा नैरेटिव गढ़ के अफगानिस्तान पर बिना उकसावे के हमला कर दिया. इसके बाद अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर पलटवार भी किया लेकिन वार-पलटवार के थमने के बाद अब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ एक डोजियर तैयार किया है.
Read more »

धुरंधर फिल्म में उजागर हुए भारत के दुश्मन: खनानी बंधुओं की कहानीधुरंधर फिल्म में उजागर हुए भारत के दुश्मन: खनानी बंधुओं की कहानीधुरंधर फिल्म में कराची के खनानी भाइयों, जावेद और अल्ताफ खनानी की सच्ची कहानी को दिखाया गया है, जो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के प्यादे थे। इन्होंने फर्जी भारतीय करेंसी छापकर भारतीय अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। फिल्म में उनके आतंकी संगठनों को फंडिंग करने और फर्जी नोट छापने के तरीकों का खुलासा किया गया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:44:30