DNA: पाकिस्तानी आतंक के खिलाफ ताबिलान का डोजियर, ISI पर भी लगाए आरोप

Afghanistan News

DNA: पाकिस्तानी आतंक के खिलाफ ताबिलान का डोजियर, ISI पर भी लगाए आरोप
TalibanPakistanDossier
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 176 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 95%
  • Publisher: 63%

DNA: पाकिस्तान ने किस तरह झूठा नैरेटिव गढ़ के अफगानिस्तान पर बिना उकसावे के हमला कर दिया. इसके बाद अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर पलटवार भी किया लेकिन वार-पलटवार के थमने के बाद अब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ एक डोजियर तैयार किया है.

DNA : पाकिस्तान के हालात पर हमें और आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.क्योंकि पाकिस्तान के चरित्र में ही आतंक प्रेम है. मुनीर हो या शहबाज या फिर इमरान खान.सबकी पॉलिसी टेरर फ्रेंडली रही है. वैसे, आज हम, पाकिस्तान के आतंकवाद पर बिल्कुल नई तरह की खबर का विश्लेषण करने वाले हैं.

DNA: पाकिस्तान के हालात पर हमें और आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है..क्योंकि पाकिस्तान के चरित्र में ही आतंक प्रेम है. मुनीर हो या शहबाज या फिर इमरान खान..सबकी पॉलिसी टेरर फ्रेंडली रही है. वैसे, आज हम, पाकिस्तान के आतंकवाद पर बिल्कुल नई तरह की खबर का विश्लेषण करने वाले हैं. तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ डोजियर मिसाइल का इस्तेमाल किया है. अफगानिस्तान की ये डोजियर मिसाइल क्या है.. और पाकिस्तान पर इसका क्या असर पड़ेगा. इसे अब आपको ध्यान से समझना चाहिए. बीते कुछ दिनों में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जो झड़प हुई उसकी तस्वीरें आपने जरूर देखी होंगी. आपने देखा होगा की पाकिस्तान ने किस तरह झूठा नैरेटिव गढ़ के अफगानिस्तान पर बिना उकसावे के हमला कर दिया. इसके बाद अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर पलटवार भी किया लेकिन वार-पलटवार के थमने के बाद अब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ एक डोजियर तैयार किया है. सबसे पहले आपको ये जानना चाहिए की डोजियर होता क्या है.. DNA मित्रो ये एक आधिकारिक फाइल होती है, जिसमें सारे तथ्य, प्रमाण और आरोप एक साथ रखे जाते हैं. यह कोई साधारण रिपोर्ट नहीं होती है, बल्कि एक पूरा पैकेज होता है जो किसी को दोषी साबित करने या कोई बड़ा फैसला लेने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. अफगानिस्तान ने जो डोजियर तैयार कर रहा है उसमें पाकिस्तान के खिलाफ क्या क्या सबूत हैं इसे बहुत गौर से सुनने की जरूरत है. अफगानिस्तानी डोजियर में क्या? डोजियर में बताया गया है कि पाकिस्तान सीधे तौर पर आतंकियों के लिए FELICITATION CENTER यानी सुविधा केंद्र बन गया है. बलूचिस्तान में ISIS के आतंकियों के पनपने का सबूत इस डोजियर में मौजूद है. इस डोजियर में इस बात के सबूत हैं कि इन आतंकियों का इस्तेमाल पाकिस्तान.. पड़ोसी मुल्क भारत, अफगानिस्तान और ईरान को अस्थिर करने के लिए किया जा रहा है. डोजियर में ISI पर भी लगे आरोप डोजियर में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों ISI और मिलिट्री इंटेलिजेंस यानी MI पर भी सीधे आरोप लगाए गए हैं. अफगान तालिबान सरकार के अनुसार, ये एजेंसियां ISIS और अन्य आतंकी संगठनों को आर्थिक सहयोग दे रही हैं. इसी डोजियर में पाकिस्तान पर अफगानी नागरिकों और शरणार्थियों को बिना ठोस वजह के वापस अफगानिस्तान डिपोर्ट करने के आरोप भी लगाए गए हैं. साथ ही बॉर्डर बंद कर के अफगानिस्तान को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का भी जिक्र किया गया है. किसने तैयार किया अफगानिस्तान का ये डोजियर? ये डोजियर अफगानिस्तान के विदेश और गृह मंत्रालय ने मिलकर तैयार किया है. तालिबान के सर्वोच्च नेता मुल्ला हिबतुल्ला अखुंदजादा की अंतिम मंजूरी के बाद यह डोज़ियर संयुक्त राष्ट्र और उसकी सहयोगी एजेंसियों को सौंपा जाना है. साथ ही अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, चीन, ईरान, भारत समेत अरब देशों को भेजा जाएगा. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जो लड़ाई शुरू की है. अफगानिस्तान ने उसे वैश्विक मंच पर ले जाने की पूरी तैयारी कर ली है. अब पाकिस्तान पर इसका असर क्या होगा आपको वो भी समझना चाहिए. तालिबान की नई स्ट्रैटजी ये तालिबान की नई स्ट्रैटेजी है जंग के मैदान में अपनी ताकत का अहसास करवाने के बाद अब कूटनीतिक युद्ध में पाकिस्तान को मात देने की. क्योंकि इस डॉजियर के बाद पहले से ही आर्थिक मोर्चे पर जूझ रहे पाकिस्तान के लिए कई मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी. अगर अफगानिस्तान के डोजियर में दम हुआ तो पाकिस्तान को आगे IMF से लोन मिलने में मुश्किल होगी. आतंकियों के साथ अगर पाकिस्तान की सरकार और सेना के संबंध स्थापित हो गए तो पाकिस्तान एक बार फिर से FATF की ग्रे लिस्ट में जा सकता है इसके अलावा उसपर कई आर्थिक प्रतिबंध भी लग सकते हैं. चौतरफा पिट रहा है पाकिस्तान पाकिस्तान चौतरफा पिट रहा है ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान के आंतकी और सैन्य अड्डों को तबाह कर दिया. अमेरिका से नजदीकियां बढ़ाने के बाद चीन ने भी पाकिस्तान को दरकिनार कर दिया है और अब जब मुनीर ने अफगानिस्तान से पंगा लिया तो अफगानिस्तान ने आर्थिक मोर्चे पर सर्जिकल स्ट्राइक करने की पूरी तैयार कर ली है. यह भी पढ़ेंः बलूचिस्तान में पाकिस्तानी अधिकारियों का दमनात्मक रवैया, चार बलूची जबरन गायब

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Taliban Pakistan Dossier ISI DNA DNA Analysis

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'बेशरम रंग पर बिकीनी में नाचती पाकिस्तानी ISI एजेंट', पद्मश्री विनर ने की धुरंधर की तारीफ, पठान की उड़ी धज्जियां'बेशरम रंग पर बिकीनी में नाचती पाकिस्तानी ISI एजेंट', पद्मश्री विनर ने की धुरंधर की तारीफ, पठान की उड़ी धज्जियांआदित्य धर की 'धुरंधर' वाकई फिल्मों के इतिहास की एक धुरंधर फिल्म साबित हो चुकी है। ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके भारतीय म्यूजिक कम्पोजर रिकी केज ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफ की लेकिन इसी के साथ उन्हें 'पठान' में पाक एजेंट का 'बेशरम रंग' गाने की धज्जियां भी उड़ा...
Read more »

पूर्व पाक सैन्य अधिकारी आदिल रजा का सनसनीखेज खुलासा: ISI के कारनामे, चीन में फंसे अधिकारी और पुतिन का अपमानपूर्व पाक सैन्य अधिकारी आदिल रजा का सनसनीखेज खुलासा: ISI के कारनामे, चीन में फंसे अधिकारी और पुतिन का अपमानआदिल रजा ने पाक सेना को धमकी दी है और कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं, जिसमें चीन में फंसे अधिकारियों, रूस में पकड़े गए जासूसों और पुतिन द्वारा शहबाज शरीफ के अपमान का दावा शामिल है।
Read more »

Pakistan-Based Lashkar-e-Taiba Commander Saifullah Sajid Jutt Named In Pahalgam Terror Attack ChargesheetPakistan-Based Lashkar-e-Taiba Commander Saifullah Sajid Jutt Named In Pahalgam Terror Attack ChargesheetThe attack was reportedly orchestrated as a joint ISI-LeT conspiracy, with instructions from the ISI to use only Pakistani terrorists to execute the operation, keeping local involvement minimal to maintain secrecy.
Read more »

DNA: नितिन नबीन को BJP ने अध्यक्ष क्यों बनाया ?DNA: नितिन नबीन को BJP ने अध्यक्ष क्यों बनाया ?नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यकारी अध्यक्ष बन गए हैं। दिल्ली पहुंचकर उन्होंने अपना Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

DNA: हिजाब खींचने पर मुख्यमंत्री Vs मुसलमान | CM Nitish Kumar Hijab ControversyDNA: हिजाब खींचने पर मुख्यमंत्री Vs मुसलमान | CM Nitish Kumar Hijab Controversyमित्रो आम बोलचाल की भाषा में कहते हैं कि मर्यादित आचरण और अमर्यादित आचरण में बस सूत भर का फर्क होता Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

ऑस्ट्रेलिया में यहूदियों पर हमले का जिम्मेदार कौन? पाकिस्तान को छोड़ ईरान के पीछे पड़ा इजरायलऑस्ट्रेलिया में यहूदियों पर हमले का जिम्मेदार कौन? पाकिस्तान को छोड़ ईरान के पीछे पड़ा इजरायलDNA: सिडनी के हमलावरों का कनेक्शन पाकिस्तान से है. इसका मतलब क्या हुआ?
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:07:21