घरेलू आईपीओ में बड़े आईपीओ को मिल रहे जबरदस्त रिस्पांस के पीछे संस्थागत निवेशक हैं। ये निवेशक हर बड़े इश्यू में जमकर पैसा झोंक रहे हैं। इसका उदाहरण इस बात से भी मिलता है
घरेलू आईपीओ में बड़े आईपीओ को मिल रहे जबरदस्त रिस्पांस के पीछे संस्थागत निवेशक हैं। ये निवेशक हर बड़े इश्यू में जमकर पैसा झोंक रहे हैं। इसका उदाहरण इस बात से भी मिलता है कि ज्यादातर कंपनियों के निर्गम इन्हीं की बदौलत सफल हो रहे हैं। इसके कारण छोटे और खुदरा निवेशक भी निवेश कर रहे हैं। यह भी पढ़ें - Rupee Fall: एफपीआई के इक्विटी और ऋण बाजार में बिकवाली से रुपये पर दबाव, सोने-चांदी में और तेजी का अनुमान 16 दिसंबर को बंद होने वाले 10,600 करोड़ के इश्यू में पहले दिन ही क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स ने 1.
97 गुना ज्यादा पैसा लगाया है। एनआईआई ने 0.37 गुना पैसा लगाया है। इसे पहले दिन 5,490 करोड़ रुपये की बोलियां प्राप्त हुईं। इस आईपीओ में एंकर निवेशकों यानी बड़े निवेशकों ने 3,021 करोड़ रुपये लगाए जबकि आईपीओ खुलने से दो दिन पहले 4,815 करोड़ रुपये लगाए गए थे। यह निवेश एसबीआई, बिड़ला, ब्लैकरॉक, जेपी मॉर्गन जैसे निवेशकों ने किया। इससे पता चलता है कि बेहतर कंपनियों में बड़े निवेशक जमकर पैसा लगा रहे हैं। बड़े आईपीओ में 5,421 करोड़ के मीशो में क्यूआईबी ने अपने हिस्से की तुलना में 123 गुना पैसा लगाया है। गैर संस्थागत निवेशकों यानी एनआईआई ने 39 गुना पैसा लगाया है। 3,600 करोड़ के टेनेको में क्यूआईबी ने 174 गुना और एनआईआई ने 42 गुना ज्यादा निवेश किया है। 6,000 करोड़ से ज्यादा जुटाने वाली ग्रो में क्यूआईबी ने 22 गुना और एनआईआई ने 14 गुना ज्यादा पैसा लगाया। महंगे मूल्य को लेकर सवालों में घिरे 7,278 करोड़ वाले लेंसकार्ट में क्यूआईबी ने 40 गुना और एनआईआई ने 18 गुना ज्यादा पैसा लगाया। यह भी पढ़ें - Aviation: इंडिगो संकट के बीच एअर इंडिया की बड़ी तैयारी, 2026 में सफर के दौरान यात्रियों को दिखेंगे ये बदलाव एक लाख करोड़ से ज्यादा होगा मूल्य आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल देश की पांचवीं फंड हाउस कंपनी होगी जो बाजार में सूचीबद्ध होगी। सूचीबद्ध होने के बाद इसका मूल्य 1.07 लाख करोड़ रुपये होगा। एसेट अंडर मैनेजमेंट के लिहाज से यह दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है जो 10 लाख करोड़ रुपये है। इसका शेयर बाजार में पहले से सूचीबद्ध इसकी प्रतिद्वंदी कंपनी एचडीएफसी म्यूचुअल फंड से भी सस्ता है। एचडीएफसी 45.5 गुना आय के मूल्य पर कारोबार कर रहा है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल का मूल्य 40.4 गुना है। यानी यह 10 फीसदी सस्ता शेयर निवेशकों को मिल रहा है।
Initial Public Offering Institutional Investors Investment Large Ipo Qib Sbi Birla Blackrock Jp Morgan Business News In Hindi Business Diary News In Hindi Business Diary Hindi News आईपीओ प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश संस्थागत निवेशक निवेश बड़ा आईपीओ क्यूआईबी एसबीआई बिरला ब्लैकरॉक जेपी मॉर्गन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
श्री तिरुपति बालाजी-एग्रो का IPO पहले दिन 6.53 गुना सब्सक्राइब: रिटेल कैटेगरी में 8.24 गुना सब्सक्राइब, आज ...श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO के लिए आज बोली लगाने का दूसरा दिन है। पहले दिन यह IPO टोटल 6.53 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल कैटेगरी में IPO 8.24 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) में 4.
Read more »
ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट का IPO आज से ओपन: प्राइस बैंड 2,061 से 2,165 रुपए, 16 दिसंबर तक निवेश का म...ICICI Prudential Asset Management Co IPO 2025 Opening Details Update; ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी का IPO आज यानी 12 दिसंबर के ओपन हो गया है। इश्यू के जरिए कंपनी 9.9% हिस्सेदारी बेच रही है
Read more »
IPO बाज़ार में रिकॉर्डतोड़ उछाल, 2026 में 2.56 लाख करोड़ जुटाने की उम्मीदIPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग में 2025 में 1.77 लाख करोड़ रुपए जुटाए गए, जो 18 साल का रिकॉर्ड है। 2026 में 192 कंपनियां 2.56 लाख करोड़ रुपए जुटा सकती हैं। NSE, जियो, फोनपे जैसी कंपनियों की लिस्टिंग का इंतज़ार है। बाजार में मजबूत लिक्विडिटी और रिटेल निवेशकों का विश्वास इसे बढ़ावा दे रहा है।
Read more »
इलॉन मस्क की स्पेसएक्स की वैल्यूएशन 800 बिलियन डॉलर हुई: कंपनी ने ऑफरिंग में शेयर प्राइस 421 डॉलर पर सेट कि...इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने अपनी वैल्यूएशन 800 बिलियन डॉलर तय की है। कंपनी के CFO ब्रेट जॉनसन ने शेयरहोल्डर्स को भेजे मेमो में यह जानकारी दी। लेटेस्ट सेकेंडरी ऑफरिंग में शेयर प्राइस 421 डॉलर प्रति शेयर रखा गया है। Elon Musk's SpaceX sets $800 billion valuation, confirms 2026 IPO...
Read more »
એક જ દિવસમાં 73% ભરાઈ ગયો IPO, ગ્રે માર્કેટમાં દેખાય છે 255નો નફો, GMPમાં 105ના ઉછાળાથી રોકાણકારો ખુશ !IPO News: IPOએ રોકાણકારોને સારા સમાચાર આપ્યા છે, કંપનીએ ગ્રે માર્કેટમાં પણ નોંધપાત્ર વૃદ્ધિ જોવા મળી હતી. 11 તારીખના રોજ ગ્રે માર્કેટમાં ભાવ કરતા 105 રૂપિયાનો ઉછાળો આવ્યો છે.
Read more »
शराब बेचने वाली कंपनी लाएगी IPO, 140 करोड़ के नए शेयर होंगे जारी, जानिए डिटेलशराब इम्पोर्ट के कारोबार में 57 फीसदी हिस्सा रखने वाली कंपनी आईपीओ लाने जा रही है. इस कंपनी के पास कई इंटरनेशनल ब्रांड के व्हिस्की हैं, जिसका ये आयात करती है.
Read more »
