शराब इम्पोर्ट के कारोबार में 57 फीसदी हिस्सा रखने वाली कंपनी आईपीओ लाने जा रही है. इस कंपनी के पास कई इंटरनेशनल ब्रांड के व्हिस्की हैं, जिसका ये आयात करती है.
शेयर बाजार में जल्द ही एक शराब कंपनी अपने शेयरों को लिस्ट करा सकती है. मुंबई की एल्को-बेवरेज डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी एस्प्री स्पिरिट्स ने IPO लाने के लिए सेबी के पास एप्लीकेशन जमा किया है. यह कंपनी आईपीओ के तहत नए शेयर जारी करेगी और फिर इससे 140 करोड़ रुपये जुटाएगी.
यह कंपनी ऑफर फॉर सेल के जरिए भी शेयर जारी करेगी, जिसका मतलब है कि प्रमोटर्स और शेयरहोल्डर्स की ओर से भी शेयर जारी किए जाएंगे. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंवहीं कंपनी आईपीओ लाने से पहले प्री आईपीओ राउंड के तहत 28 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है. यह फ्रेश इश्यू के तहत शेयर जारी किए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, इस IPO के जरिए कंपनी के प्रमोटर्स और शेयरहोल्डर्स 50 लाख के शेयर बेचेंगे. क्या-क्या करती है कंपनी? इस कंपनी की शुरुआत जयकिशन श्याम माताई और अरुणकुमार वेंकट बैंगलोर ने की थी. कंपनी खुद को भारत की सबसे बड़ी एल्को बेवरेज डिस्ट्रीब्यूटर्स बताती है. इसके पोर्टफोलियो में कुल 323 ब्रांड शामिल हैं. इसके पास Whyte & Mackay और Dalmore जैसे स्कॉच व्हिस्की ब्रांड, Camus कॉन्यैक, Molinari साम्बुका, Beluga वोडका, Black Tower स्टिल वाइन, Henkell स्पार्कलिंग वाइन और Amarula लिकर जैसे इंटरनेशनल ब्रांड भी हैं. 57 फीसदी लिकम इंपोर्ट मेंकंपनी का कहना है कि वह प्रीमियम अल्को बेवरेज सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है और देश में लिकर इंपोर्ट के कारोबार में उसकी मार्केट हिस्सेदारी करीब 57 फीसदी है.ये चीज इसे लिकर कैटेगरी में टॉपर कंपनी बनाती है. कंपनी के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ के जरिए नए शेयर जारी कर जो राशि जुटाई जाएगी, उसमें से 105 करोड़ रुपये का उपयोग उसके कुल ₹127 करोड़ के बकाया कर्ज के एक हिस्से को चुकाने में किया जाएगा. इसके बाद जो रकम बचेगी, उसे कंपनी अपनी सामान्य कारोबारी जरूरतों, कार्यशील पूंजी और अन्य कॉरपोरेट लक्ष्यों को हासिल करने के लिए लगाएगी. Advertisement कैसा रहे कंपनी के तिमाही नतीजे? कंपनी के फाइनेंशियल स्टेटस की बात करें तो चालू वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में Aspri Spirits ने ₹119.6 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया है, जबकि इस अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा ₹9.8 करोड़ रहा है. मार्च 2025 को समाप्त फाइनेंशियल ईयर में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 12.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ ₹17.4 करोड़ तक पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में ₹15.5 करोड़ था. कंपनी का रेवेन्यू इस अवधि के दौरान मजबूत हो रहा है, जो 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ ₹460.7 करोड़ पर पहुंच गया, जबकि एक साल पहले यह ₹418.7 करोड़ था. आईपीओ प्रक्रिया के प्रबंधन के लिए कंपनी ने मोतीलाल ओसवाल इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट को मर्चेंट बैंकर के रूप में नियुक्त किया है. कंपनी का मानना है कि आईपीओ से उसे अपने वित्तीय ढांचे को मजबूत करने, कर्ज का बोझ कम करने और भविष्य की विकास योजनाओं को गति देने में मदद मिलेगी. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
IPO Liquor IPO Camus कॉन्यैक Molinari साम्बुका Beluga वोडका Black Tower स्टिल वाइन Henkell स्पार्कलिंग वाइन आईपीओ शराब कंपनी का आईपीओ
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राफेल-AMCA के साथ होगी 140 Su-57 फाइटर जेट्स की जुगलबंदी... एयरफोर्स में जुड़ेंगे 5 स्वदेशी स्क्वाड्रन!भारत का रूस के Su-57 फाइटर पर नजर है. 2 स्क्वाड्रन रूस से, 5 नासिक HAL में लाइसेंस प्रोडक्शन के तहत बनाया जाएगा. कुल 140 विमान. हाइपरसोनिक स्पीड, स्टील्थ, लंबी रेंज मिसाइलें भी इससे दाग सकते हैं. भारतीय स्वदेशी 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट AMCA के साथ तालमेल बना रहेगा.
Read more »
आज से मीशो सहित तीन IPO ओपन हो रहे: 5 दिसंबर तक निवेश का मौका, मिनिमम 14,685 रुपए से इन्वेस्ट कर सकते हैंIPO 2025 Today (3/12/2025) Update; Meesho IPO Vs Vidya Wires Vs Aequs Details Update.
Read more »
ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट का IPO आज से ओपन: प्राइस बैंड 2,061 से 2,165 रुपए, 16 दिसंबर तक निवेश का म...ICICI Prudential Asset Management Co IPO 2025 Opening Details Update; ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी का IPO आज यानी 12 दिसंबर के ओपन हो गया है। इश्यू के जरिए कंपनी 9.9% हिस्सेदारी बेच रही है
Read more »
IPO बाज़ार में रिकॉर्डतोड़ उछाल, 2026 में 2.56 लाख करोड़ जुटाने की उम्मीदIPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग में 2025 में 1.77 लाख करोड़ रुपए जुटाए गए, जो 18 साल का रिकॉर्ड है। 2026 में 192 कंपनियां 2.56 लाख करोड़ रुपए जुटा सकती हैं। NSE, जियो, फोनपे जैसी कंपनियों की लिस्टिंग का इंतज़ार है। बाजार में मजबूत लिक्विडिटी और रिटेल निवेशकों का विश्वास इसे बढ़ावा दे रहा है।
Read more »
इलॉन मस्क की स्पेसएक्स की वैल्यूएशन 800 बिलियन डॉलर हुई: कंपनी ने ऑफरिंग में शेयर प्राइस 421 डॉलर पर सेट कि...इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने अपनी वैल्यूएशन 800 बिलियन डॉलर तय की है। कंपनी के CFO ब्रेट जॉनसन ने शेयरहोल्डर्स को भेजे मेमो में यह जानकारी दी। लेटेस्ट सेकेंडरी ऑफरिंग में शेयर प्राइस 421 डॉलर प्रति शेयर रखा गया है। Elon Musk's SpaceX sets $800 billion valuation, confirms 2026 IPO...
Read more »
એક જ દિવસમાં 73% ભરાઈ ગયો IPO, ગ્રે માર્કેટમાં દેખાય છે 255નો નફો, GMPમાં 105ના ઉછાળાથી રોકાણકારો ખુશ !IPO News: IPOએ રોકાણકારોને સારા સમાચાર આપ્યા છે, કંપનીએ ગ્રે માર્કેટમાં પણ નોંધપાત્ર વૃદ્ધિ જોવા મળી હતી. 11 તારીખના રોજ ગ્રે માર્કેટમાં ભાવ કરતા 105 રૂપિયાનો ઉછાળો આવ્યો છે.
Read more »
