IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग में 2025 में 1.77 लाख करोड़ रुपए जुटाए गए, जो 18 साल का रिकॉर्ड है। 2026 में 192 कंपनियां 2.56 लाख करोड़ रुपए जुटा सकती हैं। NSE, जियो, फोनपे जैसी कंपनियों की लिस्टिंग का इंतज़ार है। बाजार में मजबूत लिक्विडिटी और रिटेल निवेशकों का विश्वास इसे बढ़ावा दे रहा है।
इस साल 1.77 लाख करोड़ पहुंचा; नए साल में NSE, जियो, फोनपे जैसी कंपनियों की लिस्टिंग IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के मामले में 18 साल बाद 2025 में बना रिकॉर्ड अगले ही साल 2026 में टूटने के पूरे आसार हैं। इस साल अब तक करीब 100 कंपनियों ने मेनबोर्ड आईपीओ से रिकॉर्ड 1.
77 लाख करोड़ रुपए जुटाए। यह 2007 के बाद सबसे ज्यादा है। पर 2026 में 192 कंपनियां 2.56 लाख करोड़ रुपए जुटा सकती हैं। कुछ ही दिनों में आने वाले नए साल के लिए पाइपलाइन मजबूत है। प्राइमडेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, सेबी ने 88 कंपनियों को 1.16 लाख करोड़ के IPO लाने की मंजूरी दे दी है। 104 कंपनियां 1.4 लाख करोड़ रुपए के पब्लिक इश्यू मंजूर होने का इंतजार कर रही हैं। 2026 में निवेशकों को IPO मार्केट में कई बड़े नामों का इंतजार रहेगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, रिलायंस जियो, मणिपाल हॉस्पिटल्स, फोनपे, जेप्टो, बोट जैसी बड़ी कंपनियों की फाइलिंग की उम्मीद है। फोनपे, जिसने 10,000 करोड़ के इश्यू के लिए ड्राफ्ट पेपर जमा किए हैं, सबसे ज्यादा चर्चित पब्लिक इश्यू में से एक है। साथ ही नई पीढ़ी की कंपनियां, मसलन जेप्टो, बोट, ऑफबिजनेस और कोरफूड्स भी आईपीओ कैलेंडर में रोमांच बढ़ाएंगी।एक्सिस सिक्योरिटीज के सीनियर VP राजेश पालविया का कहना है कि सभी तरह की कंपनियां, खास तौर पर नई और छोटी, विस्तार करने या ऑपरेशन बेहतर बनाने या कर्ज चुकाने के लिए पूंजी चाहती हैं। घरेलू शेयर बाजार में लिक्विडिटी भरपूर है और रिटेल निवेशक मजबूत हैं। देश की अर्थव्यवस्था बेहतर स्थिति में है और नई कंपनियां उभर रही हैं। इसलिए हर IPO को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हाल के वर्षों में PE निवेश वाली कई कंपनियां अब मेनबोर्ड लिस्टिंग से वैल्यू अनलॉक करने के लिए तैयार हैं। दूसरी तरफ निवेशक बड़े नामों का इंतजार कर रहे हैं। इनमें एनएसई, रिलायंस जियो के इश्यू शामिल हैं।प्राइवेट इक्विटी और वेंचर कैपिटल फंड निवेश निकालना चाहते हैं। प्राइमरी मार्केट में तेजी के बीच IPO निकासी का अच्छा रास्ता बन गया है। सेकेंडरी मार्केट सुस्त रहा, पर प्राइमरी मार्केट में ग्रोथ रही।इस साल कंपनियों के प्रमोटर, प्राइवेट इक्विटी और VC निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी IPO में अपने हिस्से के शेयर बेचकर 1.10 लाख करोड़ रुपए कलेक्ट किए। फिर भी कंपनियों के मैनेजमेंट के पास विस्तार या अन्य जरूरतों के लिए 67,000 करोड़ रुपए बचे।विशेषज्ञों का मानना है कि 2.56 लाख करोड़ का लक्ष्य आसानी से हासिल हो जाएगा। हालांकि, स्मॉल-कैप सेगमेंट पर दबाव रह सकता है, लेकिन आईपीओ बाजार 2025 की तरह ही इन मुश्किलों के बावजूद चमकेगा।2024 में 91 कंपनियों ने IPO से 1.6 लाख करोड़ और 2023 में 57 कंपनियों ने इस तरीके से 49,436 करोड़ रुपए जुटाए थे। ये रफ्तार बढ़ रही है। 2025 में 244 कंपनियों ने सेबी के पास IPO के लिए आवेदन किए, जो 2024 के 157 से 55% ज्यादा हैं।ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट का IPO आज से ओपन: 16 दिसंबर तक निवेश का मौका; ओपनिंग से पहले एंकर इनवेस्टर्स से ₹3,022 करोड़ जुटाए ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी का IPO आज यानी 12 दिसंबर के ओपन हो गया है। इश्यू के जरिए कंपनी 9.9% हिस्सेदारी बेच रही है, जिसके बदले उसे 10,600 करोड़ रुपए मिलेंगे। कंपनी ने शेयरों का प्राइस बैंड 2,061 से 2,165 रुपए तय किया है। निवेशक 16 दिसंबर तक बोली लगा सकेंगे।तीन दिन में 14 हजार रुपए महंगी; सोना ₹1973 बढ़कर 1.30 लाख प्रति 10 ग्राम16 दिसंबर तक निवेश का मौका; ओपनिंग से पहले एंकर इनवेस्टर्स से ₹3,022 करोड़ जुटाएउत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, वीकेंड पर बारिश-बर्फबारी का अलर्टकानपुर यूपी में सबसे ठंडा, पारा 6 डिग्री पहुंचा10 डिग्री तक पहुंचा बिहार के 9 शहरों का तापमानसवाईमाधोपुर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते छाए हल्के बादलअंबिकापुर में ठंड से शख्स की मौत
IPO शेयर बाजार निवेश कंपनियाँ लिस्टिंग
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चाइना मीडिया ग्रुप ने जारी किया 2026 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का थीम और लोगोचाइना मीडिया ग्रुप ने जारी किया 2026 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का थीम और लोगो
Read more »
KIA Seltos 2026: इतने सारे हाईटेक फीचर्स के साथ सामने आई नई KIA सेलटोस, इतनी हो सकती है कीमतKIA Seltos 2026: इतने सारे हाईटेक फीचर्स के साथ सामने आई नई किआ सेलटोस, इतनी होगी इसकी कीमत Unique HiTech Features of KIA Seltos 2026 Launched in Indian With Latest Design
Read more »
CLAT 2026 प्रोविजनल आंसर की consortiumofnlus.ac.in पर जारी, ऑब्जेक्शन के लिए देने होंगे 500 रुपयेCLAT 2026 Answer Key: NLUs के कंसोर्टियम ने 7 दिसंबर को हुए UG और PG एग्जाम के लिए CLAT 2026 प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है।
Read more »
Debangshu Bhattacharya: এ বাংলা ফের মমতার, ছাব্বিশের আগে ফের গান বাঁধলেন দেবাংশু! DJ-র তালে এবার নিজেই...Debangshu Bhattacharya new song on West Bengal Assembly Election 2026
Read more »
2026ல் நடக்கும் ராகு பெயர்ச்சி: பிரச்சனைக்கு மேல் பிரச்சனையை சந்திக்கும் 3 ராசிகள்!Rahu Peyarchi 2026: ராசி பெயர்ச்சியால் வரும் 2026ல் பிரச்சனைகளை சந்துக்கும் ராசிகள் குறித்து இங்கே.
Read more »
Angarak Yog 2026: साल 2026 में अंगारक योग बढ़ाएगा 3 राशियों की मुश्किलें, रहना होगा सावधानAngarak Yog 2026: साल 2026 में कुंभ राशि में बनने वाला अंगारक योग कई राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. ज्योतिषियों के अनुसार, इस योग से राशियों को मानसिक तनाव, आर्थिक उतार-चढ़ाव और रिश्तों में तनाव से बचने के लिए पूरे वर्ष सतर्क रहना होगा.
Read more »
