बिहार के सीवान जिले के आगुछपरा गांव से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां एक घर में जहां शौच के लिए टॉयलेट सीट लगी है. वहीं खाना भी पकता है और परिवार के लोग उसी जगह खाते भी है. जगह की कमी के कारण परिवार की ऐसी स्थिति हैं. पढ़ें खास रिपोर्ट...
सीवानः बिहार के सीवान जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां घर के एक छोटे से कमरे में शौचालय और रसोई दोनों एक ही जगह पर है. दरअसल, यह परिवार बेहद गरीब है और मजबूरी में घर की ऐसी स्थिति है. पूरा मामला जिले के आगुछपरा गांव का है.
टॉयलेट सीट के ऊपर रसोई हरेंद्र साह का घर महज 5 धूर जमीन पर बना है. इसमें महज दो कमरे हैं. बाहरी कमरे से होते हुए ही अंदर के कमरे में दाखिल हुआ जाता है. इन्हें सरकारी योजना के तहत शौचालन बनाने के लिए पैसे मिले तो इन्होंने बाहरी कमरे में भी टॉयलेट सीट बैठवा ली. जबकि इसी जगह पर वे पहले से खाना भी बनाते आ रहे हैं. आलम यह है कि टॉयलेट सीट के ठीक ऊपर किचन का स्लैब है. जहां खाना पकता है और टॉयलेट सीट के बगल से ही अंदर के कमरे में जाने का रास्ता है. शौच के लिए जाते बाहर हरेंद्र साह की पत्नी पिंकी देवी ने बताया कि सरकारी योजना के तहत शौचालय बनाने का पैसा मिला था. लेकिन जगह नहीं होने के कारण रसोई वाली जगह पर ही टॉयलेट सीट लगवानी पड़ी. हालांकि यह चालू अवस्था में नहीं है. उन्होंने बताया कि वे अपने 6 बच्चों को लेकर रोजाना सुबह-शाम शौचालय के लिए रेलवे ट्रैक पर जाती हैं. जहां जान का भी खतरा रहता है. सरकार से जमीन की मांग पिंकी देवी ने बताया कि यहीं टॉयलेट सीट के ऊपर खाना पकता है. खाना पकने के बाद यही रखा भी रहता है. बाहरी कमरे सड़क से लगा है. लिहाजा घर में इसे कमरे से दाखिल होना होता है. प्रवेश करते ही सामने टॉयलेट सीट पर नजर पड़ती है. मजबूरी में ऐसा जीवन जीना पड़ रहा है. पति मेहनत-मजदूरी कर घर चलते हैं. सरकार से अनुरोध है कि रहने और शौचालय के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाए.
एक ही कमरे में शौचालय और रसोई Toilet In Kitchen घर में टॉयलेट किचन के साथ Poor Family Living Conditions गरीब परिवार की स्थिति Government Toilet Scheme सरकारी शौचालय योजना सीवान समाचार Siwan News Bihar Today News Siwan Today News
