IPL-12: चेन्नई के बाद अब हैदराबाद का विजयरथ रोकने उतरेगी मुंबई

United States News News

IPL-12: चेन्नई के बाद अब हैदराबाद का विजयरथ रोकने उतरेगी मुंबई
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 127 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 63%

इस मैच में दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिल सकती है IPL2019 SRHvsMI

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल सीजन 12 का 19वां मुकाबला आज रात 8 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली को उसके घर में मात देने के बाद हैदराबाद को अपने घर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है.

इस मैच में दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिल सकती है. हैदराबाद की टीम काफी संतुलित लग रही है तो वहीं सभी जानते हैं कि मुंबई अपने दिन किसी भी टीम को धूल चटाने का दम रखती है और उसने बीते मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी मात देकर यह साबित भी किया है.हैदराबाद को यह मैच अपने घर में खेलना है और इस लिहाज से इस मैच में उसका पलड़ा ज्यादा भारी दिख रहा है. डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो की सलामी जोड़ी बेहतरीन फॉर्म में है और हैदराबाद की सफलता का अब तक का सबसे बड़ा कारण भी है. इन दोनों के सामने अब इस लीग का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण होगा. मुंबई के पास जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा जैसे गेंदबाज हैं जो टी-20 प्रारुप के दिग्गज गेंदबाज माने जाते हैं. वहीं जेसन बेहरेनडॉर्फ ने भी पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में हैदराबाद की राह आसान नहीं होगी. वॉर्नर और बेयरस्टो के अलावा हैदराबाद के पास मनीष पांडे, यूसुफ पठान, विजय शंकर भी हैं. अगर हैदराबाद की गेंदबाजी की बात की जाए तो यह भी उसका मजबूत पक्ष है क्योंकि उसके पास कप्तान भुवनेश्वर कुमार के अलावा राशिद खान जैसा करिश्माई गेंदबाज भी हैं. हैदराबाद के पास गेंदबाजी में अच्छे विकल्प हैं. मोहम्मद नबी और शाकिब अल हसन को टीम प्रबंधन बड़ी चालाकी से इस्तेमाल करता आया है. दिल्ली के खिलाफ नबी खेले थे और बेहतरीन प्रदर्शन भी किया था. टीम प्रबंधन इन दोनों को बदल-बदल कर इस्तेमाल करता आया है. हो सकता है कि मुंबई के खिलाफ शाकिब मैदान पर उतरें.मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो उसकी बल्लेबाजी पिछले मैच में अच्छी चली थी. खासकर हार्दिक पंड्या ने अपना कमाल दिखाया था और आठ गेंदों पर 25 रन बनाए थे. शीर्ष क्रम और मध्यक्रम में उसके पास क्विंटन डि कॉक, कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, कीरोन पोलार्ड और क्रुणाल पंड्या के विकल्प हैं. चेन्नई के खिलाफ सूर्यकुमार ने 59 और क्रुणाल पंड्या ने 42 रन बनाकर टीम को 170 रन तक पहुंचाया और चेन्नई टीम आठ विकेट पर 133 रन ही बना सकी. सनराइजर्स के खिलाफ मुंबई के बल्लेबाज अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करना चाहेंगे. गेंदबाजी में टीम श्रीलंका के लसिथ मलिंगा और हार्दिक पंड्या पर काफी हद तक निर्भर है.मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा , हार्दिक पंड्या, युवराज सिंह, क्रुणाल पंड्या, ईशान किशन , सूर्यकुमार यादव, मयंक मार्कंडेय, राहुल चहर, अनुकूल रॉय, क्विंटन डि कॉक, इविन लुइस, कीरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैक्लेंघन, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनमोलप्रीत सिंह, पंकज जायसवाल, रसिख सलाम, जसप्रीत बुमराह. हैदराबाद: डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो, खलील अहमद, रिकी भुई, बासिल थम्पी, श्रीवत्स गोस्वामी, मार्टिन गप्टिल, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार , मोहम्मद नबी, शाहबाज नदीम, टी. नटराजन, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, ऋद्धिमान साहा, संदीप शर्मा, विजय शंकर, शाकिब अल हसन और बिली स्टानलेक.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जेटली के फर्जी लेटरहेड और दस्तखत से हैदराबाद के व्यापारी से ठगे 20 करोड़ रुपयेजेटली के फर्जी लेटरहेड और दस्तखत से हैदराबाद के व्यापारी से ठगे 20 करोड़ रुपयेRs 20 crore cheat from businessman by Arun Jatley\'s false letterhead and signature | गृह मंत्रालय के आदेश पर आर्थिक अपराध शाखा ने दर्ज किया केस वित्त मंत्री और सेक्शन ऑफिसर के फर्जी हस्ताक्षर वाला पत्र भेज शो की प्रोजेक्ट को मंजूरी
Read more »

IPL-12: आज दिल्ली के किले में सनराइजर्स हैदराबाद की मुश्किल चुनौतीIPL-12: आज दिल्ली के किले में सनराइजर्स हैदराबाद की मुश्किल चुनौतीदिल्ली को अपने पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. वह जीत के करीब आकर हार झेलने को मजबूर हो गई थी. अपने घर में दिल्ली बीती हार से बाहर निकल एक बार फिर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी.
Read more »

हैदराबाद के लड़ाकों से टकराएंगे दिल्ली के जांबाज, कब कहां और कैसे देखें LIVE मैचहैदराबाद के लड़ाकों से टकराएंगे दिल्ली के जांबाज, कब कहां और कैसे देखें LIVE मैचइंडियन टी-20 लीग के 12वें सत्र का 16वां मुकाबला हैदराबाद और दिल्ली के बीच खेला जाएगा। हैदराबाद जहां का चौथा और दिल्ली का
Read more »

Live IPL 2019: दिल्ली ने जीत के लिए हैदराबाद के सामने रखा 130 रन का लक्ष्यLive IPL 2019: दिल्ली ने जीत के लिए हैदराबाद के सामने रखा 130 रन का लक्ष्यइंडियन टी-20 लीग में आज दिल्ली और हैदराबाद के बीच फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है।
Read more »

Live IPL 2019: हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू, सामने हे 130 रन का लक्ष्यLive IPL 2019: हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू, सामने हे 130 रन का लक्ष्यइंडियन टी-20 लीग में आज दिल्ली और हैदराबाद के बीच फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है।
Read more »

खौफनाकः 12 साल के लड़के ने 6 वर्ष के बच्चे को टुकड़ों में काट डालाखौफनाकः 12 साल के लड़के ने 6 वर्ष के बच्चे को टुकड़ों में काट डाला6 साल के बच्चे का उसके 12 वर्षीय पड़ोसी लड़के से झगड़ा हो गया. इसके बाद वो लड़का उसे बच्चे को सुनसान जगह ले गया और उसके सिर में एक पत्थर मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया. यही नहीं 12 साल के उस लड़के पर ना जाने कौन सा हैवान सवार हुआ कि उसने 6 साल के बच्ची की लास के टुकड़े कर दिए.
Read more »

हैदराबाद-मुंबई के मैच में लगेगा रनों का अंबारहैदराबाद-मुंबई के मैच में लगेगा रनों का अंबारसनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच रात 8:00 बजे मुकाबला हैदराबाद 4 में से 3 और मुंबई इंडियंस अब तक 4 में से 2 मुकाबले जीती है | Harsha Bhogle writes on IPL matches between Hyderabad and Mumbai, Chennai and Punjab
Read more »

मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष का महामंथन, सोनिया-राहुल के साथ 12 दलों की बैठकमोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष का महामंथन, सोनिया-राहुल के साथ 12 दलों की बैठककार्यक्रम में शामिल हो रहे एनजीओ और सिविल सोसायटीज की मानें तो अलग अलग राजनीतिक दलों के घोषणा पत्र में 42 ऐसे मुद्दे हैं जो कॉमन हैं, ये संस्थाएं ऐसे 15 महत्वपूर्ण एजेंडे की पहचान करेंगी जिनपर साथ मिलकर काम किया जा सके. इन मुद्दों के आधार पर कॉमन मिनिमम एजेंडा तैयार किया जाएगा.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:58:12