IPL-12: आज दिल्ली के किले में सनराइजर्स हैदराबाद की मुश्किल चुनौती

United States News News

IPL-12: आज दिल्ली के किले में सनराइजर्स हैदराबाद की मुश्किल चुनौती
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 133 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 63%

IPL2019 DCvSRH SRHvDC आज दिल्ली (DelhiCapitals) के किले में सनराइजर्स हैदराबाद (SunRisers )

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में बेहतरीन फॉर्म में चल रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को करारी शिकस्त दी थी और अब वह अपने अगले मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उसके घर फिरोज शाह कोटला मैदान पर आत्मविश्वास के साथ उतरेगी.

दिल्ली को अपने पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. वह जीत के करीब आकर हार झेलने को मजबूर हो गई थी. अपने घर में दिल्ली बीती हार से बाहर निकल एक बार फिर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी लेकिन सनराइजर्स से पार पाने के लिए उसे अपने कई पेंच कसने होंगे. दिल्ली का अपने घरेलू मैदान पर यह तीसरा मैच है. फिरोज शाह कोटला मैदान पर दिल्ली को एक जीत मिली है और एक में हार नसीब हुई है. जीत उसे कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सुपर ओवर में मिली थी तो वहीं हार उसे चेन्नई सुपर किंग्स ने दी थी. दिल्ली ने लीग की शुरुआत तो वानखेडे स्टेडियम में जीत के साथ की थी लेकिन इसके बाद दो मैचों में उसे हार मिली. उसके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी देखने को मिली है. बीते मैच में उसने 17 गेंदों में सिर्फ आठ रन बनाए थे और सात विकेट खोकर मैच हार बैठी थी. अपने पांचवें मैच में उसके सामने ऐसी टीम है जो बेहद मजबूत है. सनराइजर्स को तीन मैचों में से दो में जीत तो एक में हार मिली है, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि वह इस मैच में बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ आ रही है जो उसे बेंगलुरु को 118 रनों से मात देने के बाद मिला है. पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों मात खाने के बाद सनराइजर्स ने मजबूत वापसी की है. उसके लिए सबसे अच्छी बात सलामी बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर और जॉनी बेयरस्टो की शानदार फॉर्म है. दोनों ने पिछले मैच में शतक जमाए थे और अपनी टीम को दो विकेट के नुकसान पर 231 रनों का विशाल स्कोर प्रदान किया था. कोटला की विकेट धीमी रहती है, ऐसे में इस मैच में स्पिनरों की अहमियत ज्यादा है. सनराइजर्स के लिए स्पिनर राशिद खान और मोहम्मद नबी अहम रोल निभा सकते हैं. दिल्ली के पास भी अमित मिश्रा, अक्षर पटेल, संदीप लामिछाने जैसे अच्छे स्पिनर हैं. बल्लेबाजी में दिल्ली की टीम सनराइजर्स से कमतर नहीं है. हालांकि उसकी दिक्कत यह है कि वह कभी भी लय खो बैठती है, जैसे पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में देखा गया था. पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत ने जरूर बल्ले का दम अच्छी तरह दिखाया है लेकिन टीम का मध्यक्रम निरंतरता नहीं रख सका है. अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन को भी और जिम्मेदारी से खेलने की जरूरत है. सनराइजर्स के पास भुवनेश्वर कुमार जैसा शानदार गेंदबाज है, ऐसे में दिल्ली के ऊपर क्रम को भी संभल कर खेलना होगा.दिल्ली: श्रेयस अय्यर , ऋषभ पंत , पृथ्वी शॉ, अमित मिश्रा, अवेश खान, हर्षल पटेल, राहुल तेवतिया, जयंत यादव, मनजोत कालरा, कॉलिन मुनरो, क्रिस मोरिस, कैगिसो रबाडा, संदीप लामिछाने, ट्रेंट बोल्ट, शिखर धवन, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, अंकुश बैंस, नाथू सिंह, कॉलिन इनग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, जलज सक्सेना, बंडारू अयप्पा. हैदराबाद: केन विलियम्सन , डेविड वाॅर्नर, अभिषेक शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, खलील अहमद, रिकी भुई, बासिल थम्पी, श्रीवत्स गोस्वामी, मार्टिन गप्टिल, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद नबी, शहबाज नदीम, टी. नटराजन, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, ऋद्धिमान साहा, संदीप शर्मा, विजय शंकर, शाकिब अल हसन और बिली स्टेनलेक.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में 5 आतंकियों को किया ढेर– News18 हिंदीजम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में 5 आतंकियों को किया ढेर– News18 हिंदीTwo bodies recovered in encounter between terrorists and security forces in Shopian district onm
Read more »

मध्य प्रदेश में बीजेपी के कई नेता नाराज, भिंड के पूर्व सांसद कांग्रेस के संपर्क मेंमध्य प्रदेश में बीजेपी के कई नेता नाराज, भिंड के पूर्व सांसद कांग्रेस के संपर्क मेंलोकसभा चुनाव 2019 से पहले मध्य प्रदेश में टिकट वितरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में असंतोष बढ़ रहा है. शहडोल के सांसद ज्ञान सिंह और भिंड के पूर्व सांसद अशोक अर्गल टिकट न मिलने को लेकर खुले तौर पर अपनी नाराजगी जता चुके हैं. अर्गल कांग्रेस के संपर्क में हैं.
Read more »

24 घंटे के अंदर जम्मू-कश्मीर में तीसरी मुठभेड़, बडगाम में मारे गए दो आतंकी, 5 जवान घायल24 घंटे के अंदर जम्मू-कश्मीर में तीसरी मुठभेड़, बडगाम में मारे गए दो आतंकी, 5 जवान घायलजम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के परगाम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है. ऑपरेशन जारी है.
Read more »

हत्या के आरोप में ASI गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस के ट्रैफिक विभाग में था तैनातहत्या के आरोप में ASI गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस के ट्रैफिक विभाग में था तैनातपुलिस को जांच में पता चला की जिस लड़के और लड़की की हत्या की गई है उनके नाम प्रीति और सुरेन्द्र थे और दोनों की जल्द ही शादी होने वाली थी.
Read more »

पृथ्वी 99 के फेर में फंसे पर सुपर ओवर में जीती दिल्लीपृथ्वी 99 के फेर में फंसे पर सुपर ओवर में जीती दिल्लीकोलकाता और दिल्ली दोनों ने बनाए 185-185 रन. आईपीएल 2019 का पहला सुपरओवर खेला गया.
Read more »

भारत के इस हिस्से में 2 घंटे में भूकंप के 9 झटके, थर्राए लोगभारत के इस हिस्से में 2 घंटे में भूकंप के 9 झटके, थर्राए लोगभूकंप का पहला झटका सुबह 5.14 बजे आया जिसकी तीव्रता 4.9 थी इसके कुछ ही मिनटों के भीतर पांच तीव्रता वाले अन्य झटके महसूस किए गए.
Read more »

रामनाथपुरम लोकसभा सीट: BJP के नैनार नागेंद्रन मैदान में, 18 अप्रैल को वोटिंगरामनाथपुरम लोकसभा सीट: BJP के नैनार नागेंद्रन मैदान में, 18 अप्रैल को वोटिंगतमिलनाडु की रामनाथपुरम लोकसभा सीट पर 18 अप्रैल को दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे. NDA में बंटवारे के तहत यह सीट बीजेपी के खाते में गई है, पार्टी ने नैनार नागेंद्रन (Nainar Nagenthran) को उम्मीदवार बनाया है, जबकि UPA गठबंधन की ओर से इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने यहां से के. नवासकणि (K. Navaskani) को टिकट दिया है.
Read more »

नीतीश के आरोप के बाद जेल में हुई लालू के वार्ड की जांचनीतीश के आरोप के बाद जेल में हुई लालू के वार्ड की जांचLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आरोप लगाया था कि लालू अपने राजनीतिक सहयोगियों के संपर्क में हैं और यह जेल नियमावली की अवहेलना है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:17:20