चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल की आचार संहिता के लेवल- 2 के अपराध 2.20 को स्वीकार कर लिया है.
अपने शांत स्वभाव के लिए मशहूर कैप्टन कूल एमएस धोनी को आईपीएल-12 के मैच में अंपायर से भिड़ना महंगा पड़ गया. चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी गुरुवार को राजस्थान से मुकाबले के दौरान विवाद होने पर अंपायर के फैसले से असहमति जताई थी.
वे अपनी इस असहमति को जताने के लिए मैदान के भीतर चले गए थे. मैच रेफरी ने धोनी के इस व्यवहार को आपत्तिजनक मानते हुए उन पर जुर्माना लगाया गया. इसके तहत उनकी 50 प्रतिशत मैच फीस काट ली गई. आईपीएल ने बाद में बताया कि महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल की आचार संहिता के स्तर 2 के अपराध 2.20 को स्वीकार किया है. उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए जुर्माने को मान लिया है. इस मामले में एमएस धोनी पर एक मैच का बैन भी लगाया जा सकता था, लेकिन उन्हें सिर्फ जुर्माना लगाकर छोड़ने का निर्णय लिया.यह पूरा विवाद मैच के आखिरी ओवर में हुआ. चेन्नई को इस ओवर में जीत के लिए 18 रन चाहिए थे. तीन गेंदों पर 10 रन बने और एमएस धोनी आउट भी हो गए. ओवर की चौथी गेंद पर अंपायर उल्हास गांधे थोड़े कन्फ्यूज नजर आए. वे बेन स्टोक्स की फुल टॉस गेंद को बीमर मानकर नो बॉल के इशारे के लिए हाथ उठाया, लेकिन पलक झपकते ही हाथ नीचे भी कर लिया. पूरा विवाद इसी बात पर हुआ. बल्लेबाज रवींद्र जडेजा ने अंपायर से नो बॉल देने की अपील की. उधर, एमएस धोनी सीएसके के डगआउट से उठकर मैदान में आ गए. वे काफी गुस्से में दिख रहे थे. उन्होंने दोनों अंपायरों से बहस भी की. इसके बावजूद अंपायरों ने अपना फैसला नहीं बदला. राजस्थान ने इस मैच में चेन्नई को 152 रन का लक्ष्य दिया था. आखिरी ओवर में विवाद के बाद चेन्नई को जीत के लिए तीन गेंदों पर आठ रन की जरूरत थी. पहली दो गेंदों पर दो-दो रन बने. इस तरह आखिरी गेंद पर चार रन की जरूरत थी. न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर ने बेन स्टोक्स की आखिरी गेंद को छक्के के लिए स्टैंड में पहुंचा दिया और अपनी टीम को जीत दिला दी .
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL: जब शेन वॉटसन और इमरान ताहिर के बच्चों संग धोनी ने लगाई रेसइमरान ताहिर और शेन वॉटसन दोनों के बेटे चेपक स्टेडियम में खेलते हुए दौड़ लगाने के लिए तैयार थे कि तभी धोनी भी उनके साथ इस दौड़ में शामिल हो गए.
Read more »
IPL-12: KKR के शेरों ने धोनी के धुरंधरों को पछाड़ा, बने नंबर 1आईपीएल के 12वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स, दोनों टीमों के 8-8 अंक हैं. लेकिन रन रेट के मामले में आगे होने के कारण कोलकाता ने पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है.
Read more »
IPL: धोनी के धुरंधरों का धमाकेदार डांस, देखकर हैरान रह जाएंगे आप9 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स टीम अपने घरेलू मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उतरेगी. मजे की बात है कि फिलहाल केकेआर टीम भी 5 में से 4 मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुकी है.
Read more »
IPL-12: चेन्नई और कोलकाता कड़े मुकाबले के लिए तैयार, धोनी के सामने रसेल की चुनौतीआईपीएल में मंगलवार को रात आठ बजे से चेन्नई और कोलकाता के बीच मुकाबला होगा. दोनों टीमें लीग में चार-चार मैच जीत चुकी हैं.
Read more »
शाहरुख के बगल में साक्षी, KKR की हार के बाद ऐसे मिली धोनी से नजरेंकेकेआर को हराने के बाद कैप्टन कूल ड्रेसिंग रूम की तरफ आगे बढ़े. तभी उनकी नजर ऊपर खड़े एक शख्स पर पड़ी. यह शख्स कोई और नहीं बल्कि कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान थे.
Read more »
IPL 2019: फिसड्डी 'रॉयल्स' से टकराएंगे 'धोनी के धुरंधर', कल चेन्नई-राजस्थान की होगी कड़ी जंगअजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली राजस्थान रॉयल्स गुरुवार को जब आईपीएल मुकाबले में घरेलू मैदान पर धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स
Read more »
धोनी-रायडू के धमाके से जीती चेन्नई , रॉयल्स को 4 विकेट से दी मातIPL Live Score, RR VS CSK Cricket Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है और राजस्थान रॉयल्स की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है.
Read more »
IPL 2019: धोनी ने लगाया जीत का 'शतक', राजस्थान को 4 विकेट से हरायाIPL 2019: धोनी ने लगाया जीत का 'शतक', राजस्थान को 4 विकेट से हराया IPL2019 RRvsCSK IPL12 ChennaiIPL rajasthanroyals msdhoni
Read more »
IPL: अंपायर के फैसले पर आगबबूला हुए सुपर कूल धोनी पिच पर पहुंचे, लगा जुर्मानादबाव भरे हालात में भी बर्फ से ठंडे रहने वाले एमएस धोनी को बहुत कम मौकों पर आपा खोते देखा गया होगा. लेकिन, परिस्थितियां ऐसी भी आई जब धोनी को भी मैदान पर आगबबूला होते देखा गया.
Read more »
IPL इतिहास के पहले 'शतकवीर कप्तान' बने धोनी, हासिल किया यह मुकाममहेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स की राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल सीजन 12 के 25वें मुकाबले में शाही जीत के साथ ही इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है.
Read more »
