IPL 2019: धोनी ने लगाया जीत का 'शतक', राजस्थान को 4 विकेट से हराया

United States News News

IPL 2019: धोनी ने लगाया जीत का 'शतक', राजस्थान को 4 विकेट से हराया
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 427 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 174%
  • Publisher: 51%

IPL 2019: धोनी ने लगाया जीत का 'शतक', राजस्थान को 4 विकेट से हराया IPL2019 RRvsCSK IPL12 ChennaiIPL rajasthanroyals msdhoni

कप्तान एमएस धोनी और अंबाती रायुडू की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत चेन्नई ने गुरुवार को जीत का 'छक्का' लगाया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई ने राजस्थान को 4 विकेट से हराया। जडेजा के साथ सैंटनर 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस जीत के साथ ही धोनी ने बतौर कप्तान इंडियन टी-20 लीग में 100वीं जीत दर्ज की। बता दें कि धोनी ने इंडियन टी-20 लीग के 166 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उन्होंने 100 मैचों में जीत दर्ज की।इसके साथ ही धोनी की चेन्नई अंकतालिका में 12 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई हैं। वहीं, राजस्थान को पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। अंकतालिका में मेजबान टीम 2 अंकों के साथ सातवें पायदान पर मौजूद हैं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत निराशाजनक रही। पहले ओवर की चौथी गेंद पर धवल कुलकर्णी ने सलामी बल्लेबाजी शेन वॉटसन क्लीन बोल्ड कर चलता किया। इसके कुछ ही देर बाद चेन्नई के स्टार ऑलराउंडर सुरेश रैना रनआउट हो गए। रैना के रूप में मेहमान टीम को दूसरा झटका लगा। यहां से चेन्नई की पारी लड़खड़ा गई। वॉटसन और रैना के आउट होने के बाद फाफ डु प्लेसि भी ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक सके। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर जयदेव उनादकट ने फाफ को डीप मिडविकेट पर तैनात राहुल त्रिपाठी के हाथों कैट आउट कराया और चेन्नई को तीसरा झटका दिया। फाफ के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए केदार जाधव को जोफ्रा आर्चर ने बेन स्टोक्स के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। यहां से रायुडू ने धोनी के साथ मिलकर पारी को संभाला और चेन्नई के स्कोर को 113 के पार पहुंचाया। मगर 17.

4 ओवर में बेन स्टोक्स ने रायुडू को श्रेयस गोपाल के हाथों कैच आुट कराकर चेन्नई को पांचवां झटका दिया। रायुडू ने 47 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 41 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। पांचवें विकेट के लिए रायुडू और धोनी के बीच 95 रनों की साझेदारी हुई। इसके कुछ ही देर बाद 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर बेन स्टोक्स ने चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी को क्लीन बोल्ड किया। वह 43 गेंदों में 3 छक्के और 2 चौके की मदद से 58 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इससे पहले इंडियन टी-20 लीग के 25वें मैच में राजस्थान ने तीन बार की चैंपियन चेन्नई के सामने जीत के लिए 152 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। जोफ्रा आर्चर के साथ श्रेयस अय्यर 19 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों के बीच 25 रन की नाबाद साझेदारी हुई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान टीम को सलामी बल्लेबाज और कप्तान अजिंक्य रहाणे के रूप में पहला झटका लगा। चेन्नई के तेज गेंदबाजी दीपक चाहर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। पहले विकेट के लिए रहाणे ने बटलर के साथ मिलकर 31 रन की साझेदारी की। इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर चेन्नई को बड़ी सफलता दिलाई। शार्दुल ने सलामी व धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर को एक्सट्रा कवर पर रायुडू के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। 5.2 ओवर में राजस्थान को संजू सैमसन के रूप में राजस्थान का तीसरा विकेट गिरा। मिशेल सैंटनर ने सैमसन को स्थानापन्न खिलाड़ी ध्रुव शौरी के हाथों कैच आउट कराकर डगआउट भेजा। इसके बाद 9वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रविंद्र जडेजा ने राहुल त्रिपाठी के रूप में राजस्थान को चौथा झटका दिया। जडेजा ने त्रिपाठी को केदरा जाधव के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद 11वें ओवर की पांचवी गेंद पर जडेजा ने स्टीव स्मिथ को रायुडू के हाथों कैच आउट कराकर डगआउट भेजा। स्मिथ के आउट होने के साथ ही राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौट गई। 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने डेव्यू बल्लेबाज रियान पराग के रूप में राजस्थान को छठा झटका दिया। इसके बाद 18.2 ओवर में तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने बेन स्टोक्स को क्लीन बोल्ड को राजस्थान का सातवां विकेट चटकाया। स्टोक्स 28 रन बनाकर डगआउट लौटे। इससे पहले चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को राजस्थान के खिलाफ इंडियन टी-20 लीग के 25वें मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे आज के इस मुकाबले में दोनों टीमों में बदलाव किया गया है। चेन्नई ने अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए हरभजन सिंह और स्कॉट कुग्गेलेन की जगह मिशेल सैंटनर और शार्दुल ठाकुर को शामिल किया गया है। वहीं, मेजबान टीम राजस्थान ने अपनी टीम में रियान पराग, जयदेव उनादकट और संजू सैमसन को जगह दी है। बता दें कि रियान पराग का यह डेव्यू मैच है। अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली राजस्थान जब घरेलू मैदान पर धोनी की चेन्नई के खिलाफ उतरेगी तो उसका लक्ष्य बड़े उलटफेर के साथ जीत की पटरी पर लौटने का होगा। राजस्थान की टीम पांच मैचों में से सिर्फ एक जीत से आठ टीमों की तालिका में सातवें स्थान पर है। उसे एकमात्र जीत निचले स्थान पर चल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ इसी सवाई मान सिंह स्टेडियम में मिली थी। अब उसकी निगाह घरेलू मैदान का फायदा उठाकर गत चैंपियन को चित करने पर होगी। उधर, शानदार फॉर्म में चल रही चेन्नई की टीम ने पिछले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स पर सात विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की थी। इससे वह आत्मविश्वास से लबरेज है। टीम छह मैचों में पांच जीत तालिका में शीर्ष पर है। चेन्नई के पास किसी भी मैदान पर और हर तरह की परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन करने के लिए संतुलित टीम मौजूद है।अजिंक्य रहाणे , जोस बटलर, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, रियान पराग, जयदेव उनादकट और धवल कुलकर्णी।शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, एमएस धोनी , रविंद्र जडेजा, मिशेल सैंटनर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और इमरान ताहिर। कप्तान एमएस धोनी और अंबाती रायुडू की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत चेन्नई ने गुरुवार को जीत का 'छक्का' लगाया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई ने राजस्थान को 4 विकेट से हराया। जडेजा के साथ सैंटनर 10 रन बनाकर नाबाद लौटे।इस जीत के साथ ही धोनी ने बतौर कप्तान इंडियन टी-20 लीग में 100वीं जीत दर्ज की। बता दें कि धोनी ने इंडियन टी-20 लीग के 166 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उन्होंने 100 मैचों में जीत दर्ज की।इसके साथ ही धोनी की चेन्नई अंकतालिका में 12 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई हैं। वहीं, राजस्थान को पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। अंकतालिका में मेजबान टीम 2 अंकों के साथ सातवें पायदान पर मौजूद हैं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत निराशाजनक रही। पहले ओवर की चौथी गेंद पर धवल कुलकर्णी ने सलामी बल्लेबाजी शेन वॉटसन क्लीन बोल्ड कर चलता किया। इसके कुछ ही देर बाद चेन्नई के स्टार ऑलराउंडर सुरेश रैना रनआउट हो गए। रैना के रूप में मेहमान टीम को दूसरा झटका लगा। यहां से चेन्नई की पारी लड़खड़ा गई। वॉटसन और रैना के आउट होने के बाद फाफ डु प्लेसि भी ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक सके। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर जयदेव उनादकट ने फाफ को डीप मिडविकेट पर तैनात राहुल त्रिपाठी के हाथों कैट आउट कराया और चेन्नई को तीसरा झटका दिया। फाफ के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए केदार जाधव को जोफ्रा आर्चर ने बेन स्टोक्स के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। यहां से रायुडू ने धोनी के साथ मिलकर पारी को संभाला और चेन्नई के स्कोर को 113 के पार पहुंचाया। मगर 17.4 ओवर में बेन स्टोक्स ने रायुडू को श्रेयस गोपाल के हाथों कैच आुट कराकर चेन्नई को पांचवां झटका दिया। रायुडू ने 47 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 41 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। पांचवें विकेट के लिए रायुडू और धोनी के बीच 95 रनों की साझेदारी हुई। इसके कुछ ही देर बाद 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर बेन स्टोक्स ने चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी को क्लीन बोल्ड किया। वह 43 गेंदों में 3 छक्के और 2 चौके की मदद से 58 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इससे पहले इंडियन टी-20 लीग के 25वें मैच में राजस्थान ने तीन बार की चैंपियन चेन्नई के सामने जीत के लिए 152 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। जोफ्रा आर्चर के साथ श्रेयस अय्यर 19 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों के बीच 25 रन की नाबाद साझेदारी हुई।पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान टीम को सलामी बल्लेबाज और कप्तान अजिंक्य रहाणे के रूप में पहला झटका लगा। चेन्नई के तेज गेंदबाजी दीपक चाहर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। पहले विकेट के लिए रहाणे ने बटलर के साथ मिलकर 31 रन की साझेदारी की। इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर चेन्नई को बड़ी सफलता दिलाई। शार्दुल ने सलामी व धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर को एक्सट्रा कवर पर रायुडू के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। 5.2 ओवर में राजस्थान को संजू सैमसन के रूप में राजस्थान का तीसरा विकेट गिरा। मिशेल सैंटनर ने सैमसन को स्थानापन्न खिलाड़ी ध्रुव शौरी के हाथों कैच आउट कराकर डगआउट भेजा। इसके बाद 9वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रविंद्र जडेजा ने राहुल त्रिपाठी के रूप में राजस्थान को चौथा झटका दिया। जडेजा ने त्रिपाठी को केदरा जाधव के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद 11वें ओवर की पांचवी गेंद पर जडेजा ने स्टीव स्मिथ को रायुडू के हाथों कैच आउट कराकर डगआउट भेजा। स्मिथ के आउट होने के साथ ही राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौट गई। 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने डेव्यू बल्लेबाज रियान पराग के रूप में राजस्थान को छठा झटका दिया। इसके बाद 18.2 ओवर में तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने बेन स्टोक्स को क्लीन बोल्ड को राजस्थान का सातवां विकेट चटकाया। स्टोक्स 28 रन बनाकर डगआउट लौटे। इससे पहले चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को राजस्थान के खिलाफ इंडियन टी-20 लीग के 25वें मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे आज के इस मुकाबले में दोनों टीमों में बदलाव किया गया है। चेन्नई ने अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए हरभजन सिंह और स्कॉट कुग्गेलेन की जगह मिशेल सैंटनर और शार्दुल ठाकुर को शामिल किया गया है। वहीं, मेजबान टीम राजस्थान ने अपनी टीम में रियान पराग, जयदेव उनादकट और संजू सैमसन को जगह दी है। बता दें कि रियान पराग का यह डेव्यू मैच है।अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली राजस्थान जब घरेलू मैदान पर धोनी की चेन्नई के खिलाफ उतरेगी तो उसका लक्ष्य बड़े उलटफेर के साथ जीत की पटरी पर लौटने का होगा। राजस्थान की टीम पांच मैचों में से सिर्फ एक जीत से आठ टीमों की तालिका में सातवें स्थान पर है। उसे एकमात्र जीत निचले स्थान पर चल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ इसी सवाई मान सिंह स्टेडियम में मिली थी। अब उसकी निगाह घरेलू मैदान का फायदा उठाकर गत चैंपियन को चित करने पर होगी। उधर, शानदार फॉर्म में चल रही चेन्नई की टीम ने पिछले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स पर सात विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की थी। इससे वह आत्मविश्वास से लबरेज है। टीम छह मैचों में पांच जीत तालिका में शीर्ष पर है। चेन्नई के पास किसी भी मैदान पर और हर तरह की परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन करने के लिए संतुलित टीम मौजूद है।अजिंक्य रहाणे , जोस बटलर, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, रियान पराग, जयदेव उनादकट और धवल कुलकर्णी।शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, एमएस धोनी , रविंद्र जडेजा, मिशेल सैंटनर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और इमरान ताहिर।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPL-12: चेन्नई में अश्विन पर भारी पड़े धोनी, CSK ने पंजाब को दी मातIPL-12: चेन्नई में अश्विन पर भारी पड़े धोनी, CSK ने पंजाब को दी मातIPL 2019, CSK vs KXIP Live Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) को आईपीएल सीजन 12 के 18वें मुकाबले में 22 रनों से मात दे दी है.
Read more »

IPL 2019: बीच मैच क्‍या हुआ ऐसा, दीपक चहर पर बरस पड़े एमएस धोनीIPL 2019: बीच मैच क्‍या हुआ ऐसा, दीपक चहर पर बरस पड़े एमएस धोनीहुआ ये कि पंजाब की टीम को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 39 रन चाहिए थे और धोनी ने गेंद थमाई दीपक चाहर को, जिन्होंने शुरुआत दो गेंद गलत दिशा में फेंकी।
Read more »

IPL: जब शेन वॉटसन और इमरान ताहिर के बच्चों संग धोनी ने लगाई रेसIPL: जब शेन वॉटसन और इमरान ताहिर के बच्चों संग धोनी ने लगाई रेसइमरान ताहिर और शेन वॉटसन दोनों के बेटे चेपक स्टेडियम में खेलते हुए दौड़ लगाने के लिए तैयार थे कि तभी धोनी भी उनके साथ इस दौड़ में शामिल हो गए.
Read more »

IPL-12: KKR के शेरों ने धोनी के धुरंधरों को पछाड़ा, बने नंबर 1IPL-12: KKR के शेरों ने धोनी के धुरंधरों को पछाड़ा, बने नंबर 1आईपीएल के 12वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स, दोनों टीमों के 8-8 अंक हैं. लेकिन रन रेट के मामले में आगे होने के कारण कोलकाता ने पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है.
Read more »

IPL-12: चेन्नई और कोलकाता कड़े मुकाबले के लिए तैयार, धोनी के सामने रसेल की चुनौतीIPL-12: चेन्नई और कोलकाता कड़े मुकाबले के लिए तैयार, धोनी के सामने रसेल की चुनौतीआईपीएल में मंगलवार को रात आठ बजे से चेन्नई और कोलकाता के बीच मुकाबला होगा. दोनों टीमें लीग में चार-चार मैच जीत चुकी हैं.
Read more »

IPL 2019: फिसड्डी 'रॉयल्स' से टकराएंगे 'धोनी के धुरंधर', कल चेन्नई-राजस्थान की होगी कड़ी जंगIPL 2019: फिसड्डी 'रॉयल्स' से टकराएंगे 'धोनी के धुरंधर', कल चेन्नई-राजस्थान की होगी कड़ी जंगअजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली राजस्थान रॉयल्स गुरुवार को जब आईपीएल मुकाबले में घरेलू मैदान पर धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स
Read more »

IPL 2019 LIVE: धोनी की चेन्नई ने जीता टॉस, राजस्थान करेगा पहले बल्लेबाजीIPL 2019 LIVE: धोनी की चेन्नई ने जीता टॉस, राजस्थान करेगा पहले बल्लेबाजीIPL 2019 LIVE: धोनी की चेन्नई ने जीता टॉस, राजस्थान करेगा पहले बल्लेबाजी IPL2019 RRvsCSK IPL12 ChennaiIPL rajasthanroyals msdhoni ajinkyarahane88
Read more »

IPL 2019 LIVE: धोनी-रायुडू ने पारी को संभाला, चेन्नई का स्कोर 50 के पारIPL 2019 LIVE: धोनी-रायुडू ने पारी को संभाला, चेन्नई का स्कोर 50 के पारअजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली राजस्थान गुरुवार को जब इंडियन टी-20 लीग के 25वें मुकाबले में घरेलू मैदान पर धोनी की चेन्नई
Read more »

IPL 2019 LIVE: एमएस धोनी ने जड़ा अर्धशतक, रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मैचIPL 2019 LIVE: एमएस धोनी ने जड़ा अर्धशतक, रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मैचअजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली राजस्थान गुरुवार को जब इंडियन टी-20 लीग के 25वें मुकाबले में घरेलू मैदान पर धोनी की चेन्नई
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:35:17