IPL-12: चेन्नई में अश्विन पर भारी पड़े धोनी, CSK ने पंजाब को दी मात

United States News News

IPL-12: चेन्नई में अश्विन पर भारी पड़े धोनी, CSK ने पंजाब को दी मात
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 155 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 65%
  • Publisher: 63%

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 138 रन ही बना पाई IPL2019 CSKvKXIP

चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को आईपीएल सीजन 12 के 18वें मुकाबले में 22 रनों से मात दे दी है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवा कर 160 रन बनाए और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को 161 रनों का टारगेट दिया.

जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 138 रन ही बना पाई और चेन्नई ने मैच अपने नाम कर लिया. पंजाब के लिए सरफराज खान ने 67 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 59 गेंदों का सामना किया और चार चौके तथा दो छक्के लगाए. लोकेश राहुल ने 47 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 55 रनों की पारी खेली.चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 160 रनों का स्कोर खड़ा किया. चेन्नई को धीमी लेकिन सधी हुई शुरुआत मिली थी और उम्मीद थी कि अंत में वह एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाएगी, लेकिन रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लेकर उसकी लय खराब कर दी और चेन्नई बड़ा स्कोर नहीं कर पाई. चेन्नई के लिए फाफ डु प्लेसिस ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 38 गेंदों का सामना किया और दो चौकों के अलावा चार छक्के लगाए. शेन वॉटसन ने 24 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 26 रनों की पारी खेली. अंत में महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 37 और अंबति रायडू ने नाबाद 21 रनों की पारियां खेलीं. पंजाब के लिए रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए. उनके अलावा कोई और गेंदबाज विकेट नहीं ले सका. चेन्नई सुपर किंग्स को नई ओपनिंग जोड़ी शेन वॉटसन और फाफ डु प्लेसिस ने अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 56 रनों की शानदार पार्टनरशिप की. आठवें ओवर में रविचंद्रन अश्विन ने शेन वॉटसन को सैम कुरेन के हाथों कैच आउट कराकर चेन्नई सुपर किंग्स को पहला झटका दे दिया. इसके बाद अश्विन ने फाफ डु प्लेसिस और सुरेश रैना को भी पवेलियन लौटा दिया. अश्विन ने फाफु डु प्लेसिस और शेन वॉटसन के बीच पहले विकेट के लिए हुई 56 रनों की साझेदारी को तोड़ा. वॉटसन, अश्विन का पहला शिकार बने. इस सीजन का अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे डु प्लेसिस दूसरे छोर से रन बना रहे थे. अर्धशतक पूरा करने के बाद फाफु डु प्लेसिस अश्विन का दूसरा शिकार बने. डु प्लेसिस का विकेट 100 के कुल योग पर गिरा. उन्होंने 38 गेंदों पर दो चौके और चार छक्कों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली. डु प्लेसिस के जाने के बाद अश्विन ने अगली ही गेंद पर सुरेश रैना को भी पवेलियन भेज दिया. चेन्नई का बड़ा स्कोर तक पहुंचना मुश्किल लग रहा था लेकिन महेंद्र सिंह धोनी और अंबति रायडू ने चौथे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर दिया. धोनी ने 23 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 37 रनों की पारी खेली. वहीं रायडू ने 15 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 21 रन बनाए.चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को गेंदबाजी दी है. किंग्स इलेवन पंजाब ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं. हार्डस विल्जोन और मुजीब उर रहमान के स्थान पर क्रिस गेल और एंड्रयू टाय को टीम में शामिल किया गया है. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं. धोनी ने न्यूजीलैंड के स्कॉट कुग्लेन को आईपीएल पदार्पण का मौका दिया है. वहीं हरभजन सिंह की वापसी हुई. फाफ डु प्लेसिस इस सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे हैं. इन तीनों को चोटिल ड्वेन ब्रावो, मोहित शर्मा और शार्दुल ठाकुर की जगह टीम में जगह मिली है.चेन्नई: शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबति रायडू, केदार जाधव, एमएस धोनी , रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, स्कॉट कुग्लेन, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर. पंजाब: लोकेश राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, डेविड मिलर, मनदीप सिंह, सैम कुरेन, रविचंद्रन अश्विन , एंड्रयू टाय, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

CSK vs RR Live: धोनी और रैना ने चेन्नई को संभाला, स्कोर 50 पारCSK vs RR Live: धोनी और रैना ने चेन्नई को संभाला, स्कोर 50 पारIPL 2019, CSK vs RR Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने हरभजन सिंह की जगह मिशेल सेंटनर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है.
Read more »

IPL 2019: आखिरी ओवर में सैम कर्रन की हैट्रिक से पंजाब की बल्‍ले-बल्‍ले, देखें VIDEOIPL 2019: आखिरी ओवर में सैम कर्रन की हैट्रिक से पंजाब की बल्‍ले-बल्‍ले, देखें VIDEOKXIP vs DC T20 IPL 2019: कर्रन ने पंजाब की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए महज 2.2 ओवर में चार विकेट झटके। इस शानदार जीत के बाद अब पंजाब अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। टीम के चार मैचों में अब छह प्वाइंट हैं।
Read more »

कांग्रेस ने पंजाब में छह प्रत्‍याशी घोषित किए, चार सिटिंग MP पर फिर भरोसाकांग्रेस ने पंजाब में छह प्रत्‍याशी घोषित किए, चार सिटिंग MP पर फिर भरोसापटियाला से परनीत कौर, गुरदासपुर से सुनील जाखड़ और होशियारपुर से चब्बेवाल के विधायक राजकुमार चब्बेवाल के नाम पर मुहर लगी है। ElectionswithJagran MeraPowerVote Congress Punjab
Read more »

पंजाब के तरनतारन में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, लोगों में दहशत का माहौलपंजाब के तरनतारन में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, लोगों में दहशत का माहौलरतोके में पाकिस्तानी ड्रोन के घुसने के बाद सेना और पुलिस अलर्ट पर आ गई है. पूरे इलाके में बिजली गुल कर ब्लैक आउट कर दिया गया है.
Read more »

पंजाब में चल रही है अवैध हथियारों की फैक्ट्रियां, बटाला में हुआ भंडाफोड़पंजाब में चल रही है अवैध हथियारों की फैक्ट्रियां, बटाला में हुआ भंडाफोड़आचार संहिता लागू होने के बाद पंजाब में अवैध हथियारों की मांग बढ़ गई है. सभी वैध हथियारों को जमा कराए जाने की वजह से अवैध हथियारों की मांग अचानक से बढ़ी है. इस बात का खुलासा बटाला में एक अवैध हथियार की फैक्ट्री में छापा मारने के बाद हुआ. इस फैक्ट्री में हथियारों की टेस्टिंग भी की जा रही थी.
Read more »

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस AAP से दिल्ली-हरियाणा में मिलाएगी 'हाथ', पंजाब पर फैसला जल्द– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव: कांग्रेस AAP से दिल्ली-हरियाणा में मिलाएगी 'हाथ', पंजाब पर फैसला जल्द– News18 हिंदीकांग्रेस पार्टी अपने चुनावी घोषणापत्र में आम आदमी पार्टी के प्रमुख मुद्दे दिल्‍ली को पूर्ण राज्‍य का दर्जा देने की मांग को भी शामिल कर सकती है. हालांकि अभी सीटों पर फैसला नहीं हो सका है.
Read more »

CSK vs KXIP Live Score, IPL 2019: चेन्नई ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का फैसलाCSK vs KXIP Live Score, IPL 2019: चेन्नई ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का फैसलाIPL 2019, CSK vs KXIP Live Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को गेंदबाजी दी है.
Read more »

छक्के-चौके लगा रहे धोनी को अंपायर ने मैच रोक दे दी वॉर्निंग!– News18 हिंदीछक्के-चौके लगा रहे धोनी को अंपायर ने मैच रोक दे दी वॉर्निंग!– News18 हिंदीipl 2019: csk vs kxip: umpire rod tucker asked Dhoni and Rayudu to stop backing up before ball is bowled onm-आईपीएल में आपने कई बार देखा होगा कि अंपायरों ने मैच रोक खिलाड़ी को वॉर्निंग दी हो, कुछ ऐसा ही चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के मैच में देखने को मिला. चेन्नई की पारी के आखिरी ओवर में अंपायर रॉड टकर ने मैच रोक धोनी को कुछ कहा. ये सबकुछ अंबाती रायडू की वजह से हुआ जो तेज रन लेने के फेर में गेंदबाज के गेंद फेंकने से पहले ही क्रीज छोड़ रहे थे. अंपायर ने जब देखा तो वो धोनी के पास गए और उन्हें रायडू के बारे में बताया. एम एस धोनी ने अंपायर को क्या जवाब दिया, इसके बारे में कुछ पता नहीं चला.
Read more »

IPL 2019: धोनी की कप्तानी ने पंजाब से 'छीना' मैच, चेन्नई सुपरकिंग्स ने 22 रनों से हासिल की जीत– News18 हिंदीIPL 2019: धोनी की कप्तानी ने पंजाब से 'छीना' मैच, चेन्नई सुपरकिंग्स ने 22 रनों से हासिल की जीत– News18 हिंदीIPL 2019 Live Cricket Score Online, CSK vs KXIP IPL Live Streaming: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल 2019, 19वां मैच
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:55:34