20 साल के प्रशांत वीर ने अपने अपने छोटे से करियर में बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावित किया है। बाएं हाथ के इस ऑलराउंडर को चेन्नई में रवींद्र जडेजा का रिप्लेसमेंट माना जा रहा है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में प्रशांत ने 7 मैचों में 169.19 के स्ट्राइक रेट और 37.
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 से पहले अबू धाबी के एतिहाद स्टेडियम में हो रहे मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स डेडी आर्मी वाली अपनी छवि को बदलने का प्रयास कर ही है। नीलामी में फ्रेंचाइजी ने युवाओं पर भरोसा जताया है। चेन्नई ने यूपी के युवा ऑलराउंडर प्रशांत वीर पर रिकॉर्ड बोली लगाई। 5 बार की चैंपियन टीम ने प्रशांत वीर को 14.
20 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। इसके साथ ही वह सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर भी बन गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें बेस प्राइस से करीब 47 गुना ज्यादा पैसा दिया। प्रशांत ने किया है प्रभावित 20 साल के प्रशांत ने अपने छोटे से करियर में बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावित किया है। बाएं हाथ के इस ऑलराउंडर को चेन्नई में रवींद्र जडेजा का रिप्लेसमेंट माना जा रहा है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में प्रशांत ने 7 मैचों में 169.19 के स्ट्राइक रेट और 37.33 की औसत से 112 रन बनाए। बिहार के खिलाफ उन्होंने नाबाद 40 रन की पारी खेली थी। इतना ही नहीं उन्होंने टूर्नामेंट में 9 विकेट भी लिए थे। इस दौरान उनकी औसत 18.77 और इकोनॉमी 6.76 की रही। यूपी टी20 लीग में छाए थे उत्तर प्रदेश टी20 लीग 2025 में प्रशांत वीर एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन रहे थे। नोएडा सुपर किंग्स के कप्तान प्रशांत वीर ने 10 पारियों में 64.00 के औसत और 155.34 के स्ट्राइक रेट से 320 रन ठोके थे। इस दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 3 अर्धशतक भी लगाए थे और 8 सफलताएं प्राप्त की थीं। प्रशांत वीर मेंस U23 स्टेट ए ट्रॉफी में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। हालांकि, फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश को तमिलनाडु ने शिकस्त दी थी। टूर्नामेंट में प्रशांत ने काफी प्रभावित किया था। उन्होंने 94.00 की औसत और 128.76 के स्ट्राइक रेट से 7 मैचों में 376 रन कूट दिए। इतना ही नहीं उन्होंने 18 विकेट भी अपने नाम किए थे। प्रशांत वीर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, मुझे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना बहुत पसंद होगा। मेरा धोनी सर के साथ एक सीजन में खेलने का सपना है। मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा, खासकर उनकी कूलनेस। वह भी मेरी तरह लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। आइपीएल नीलामी के बाद दैनिक जागरण से बोले प्रशांत वीरमुझे उम्मीद थे कि अच्छी बोली लगेगी लेकिन इतनी बोली लगेगी इसकी उम्मीद नहीं थी। मैं शुरू से चेन्नई के लिए खेलना चाहता था और उसी टीम ने मुझे ले लिया। महेंद्र सिंह धौनी से मिलने को बेताब हूं।@JagranNews #IPLAuction https://t.co/MBhwrQIlLV — Abhishek Tripathi / अभिषेक त्रिपाठी December 16, 2025 यह भी पढ़ें- IPL Auction: मथीश पथिराना को KKR ने 18 करोड़ में खरीदा, श्रीलंकाई पेसर ने नीलामी में बना दिया अनोखा रिकॉर्ड यह भी पढ़ें- CSK IPL Auction 2026 LIVE: चेन्नई सुपरकिंग्स ने दो अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए पानी की तरह बहाया रुपया
Chennai Super Kings IPL 2026 Auction Uncapped Player IPL Prashant Veer Most Expensive Uncapped Player CSK Buys Prashant Veer 14.20 Crore IPL Mini Auction Abu Dhabi Prashant Veer Ravindra Jadeja Replacement
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL Auction 2026: ৭৭ শূন্যপদে লড়াই ৩৫৯ প্রার্থীর! কে কত টাকা নিয়ে বাজারে? কখন কোথায় দেখবেন নিলাম?When and where how to watch the IPL Auction 2026
Read more »
KKR: ৩০.৫০ কোটিতে কেকেআরে ক্যামেরন গ্রিন! নিলামের আগের দিনই বাদশাহ কাড়লেন সবার গ্রাস...KKR Buys Cameron Green For 30.50 Crore IPL Auction 2026
Read more »
IPL 2026 Auction: আইপিএল নিলামের আগে দেখে নিন ১০ দলের ক্রিকেটারদের পুরো তালিকা...Full List of Squads of All 10 Teams before IPL 2026 Auction
Read more »
IPL Auction 2026 Live Updates: After Green, KKR Buys Matheesha Pathirana For Rs 18 CrIPL Auction 2026 Live Updates: Cameron Green, who was the hottest property in this IPL 2026 auction, goes to KKR for Rs 25.20 Cr.
Read more »
Venkatesh Iyer IPL 2026 Auction: ৭০% পে কাট! কেকেআরের বিতাড়িত ২৩.৭৫ কোটির তারকার করুণ দশা, কত টাকায় কোথায় গেলেন?Venkatesh Iyer takes 70 percent pay cut IPL 2026 Auction
Read more »
Prashant Veer: రూ.30 లక్షలకు వచ్చి రూ.14 కోట్లు కొలగొట్టిన ప్రశాంత్ వీర్ ఎవరు?Who Is Prashant Veer Why Sold From 30 Lakhs To Rs 14 Crore By CSK: క్రికెటర్ల కొనుగోలు వేలంలో సంచలన పరిణామాలు జరుగుతున్నాయి. ఐపీఎల్ మినీ వేలంలో ఒక అన్క్యాప్డ్ ప్లేయర్ స్టార్ ఆటగాడి స్థాయిలో రూ.14 కోట్లు ధర పలికాడు. చెన్నై జట్టు సొంతం చేసుకున్న ఆ ఆటగాడు ఎవరో తెలుసుకుందాం.
Read more »
