IPL 2025 में मुंबई इंडियंस जीत की पटरी पर लौट आई है. आइए आपको बताते हैं कि क्वालीफाई करने के लिए MI को कितने प्वॉइंट्स की जरूरत है. खेल समाचार | IPL
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में मुंबई इंडियंस की शुरुआत भले ही खराब रही हो, लेकिन अब ये टीम जीत की पटरी पर लौट आई है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली MI ने लगातार 5 मैच जीत लिए हैं और अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए तैयार है.
यदि मुंबई ऐसा ही प्रदर्शन करती रही, तो उसे प्लेऑफ में पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता. तो आइए आपको बताते हैं कि अब मुंबई को टॉप-4 में क्वालीफाई करने के लिए कितने अंकों की जरूरत है. Advertisment मुंबई इंडियंस का बेहतरीन प्रदर्शन IPL 2025 में मुंबई इंडियंस को शुरुआत में लगातार हार मिल रही थी. लेकिन, अब हार्दिक पांड्या की टीम ने लय हासिल कर ली है और लगातार 5 मैच जीत चुकी है. MI ने इस सीजन अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं और 4 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. नतीजन, 12 अंकों के साथ मुंबई अंक तालिका में तीसरे नंबर पर काबिज है. 10 टीमों वाले आईपीएल में हमने बीते सीजनों में देखा है कि 14 अंक के साथ भी चौथे नंबर पर रहते हुए टीमों ने क्वालीफाई किया है. मगर, यदि टीम 16 अंक हासिल कर लेती है, तो काफी हद तक उसका टॉप-4 में पहुंचना तय हो जाता है. मुंबई को अभी 4 लीग मैच खेलने हैं. इसमें यदि हार्दिक पांड्या की टीम 2 मैच जीतकर 4 अंक हासिल कर लेती है, तो उसका प्लेऑफ में पहुंचना काफी हद तक तय हो जाएगा. इसलिए ये कहा जा सकता है कि 2 जीत मुंबई की प्लेऑफ में सीट रिजर्व कर सकती हैं. मुंबई इंडियंस के लिए बना खिताबी जीत का संयोग IPL 2025 में मुंबई इंडियंस लगातार 5 मैच जीत चुकी है. वहीं, आईपीएल इतिहास में जब-जब मुंबई इंडियंस ने लगातार 5 लीग मैच जीते हैं, तब-तब उसने ट्रॉफी भी उठाई है. ये एक बार नहीं बल्कि 4 बार हो चुका है. इससे पहले 2010, 2013, 2015 और 2020 में MI ने जब-जब एक सीजन में लगातार 5 लीग मैच जीते, तब-तब चैंपियन भी बनी थी. ऐसे में एक बार फिर मुंबई इंडियंस को खिताब जीतने का दावेदार माना जा रहा है. ये भी पढ़ें: 'मेरा बेटा कोई एंटरटेनमेंट की चीज नहीं है', जसप्रीत बुमराह की Wife ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब ये भी पढ़ें: IPL के बीच रोमांटिक हुईं पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा, पति के साथ शेयर की क्लोज फोटो
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 आईपीएल 2025 आईपीएल Indian Premier League 2025 इंडियन प्रीमियर लीग Ipl Updates In Hindi Indian Premier League Ipl-News-In-Hindi Mumbai-Indians Ipl Ipl-News IPL 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2025: लगातार दो हार के बाद मुश्किल में मुंबई इंडियंस, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 12 में से जीतने होंगे इतने मैचIPL 2025: मुंबई इंडियंस दो में से दो मैच हार चुकी है. गुजरात टाइटंस ने बीते दिन उन्हें बुरी तरह पराजित किया. लगातार दूसरी हार के साथ इस टीम के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है. IPL. खेल समाचार.
Read more »
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव स्कोर अपडेट: चाहर ने शर्मा को एक शानदार गेंद डालीMI vs SRH Live Score, IPL 2025: आईपीएल 2025 का 33वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर है। इसमें मेजबान मुंबई इंडियंस की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से है।
Read more »
MI vs SRH: ट्रेविस हेड ने बताया किस भारतीय खिलाड़ी से मिलती है प्रेरणा, बयान ने मचाई खलबलीTravis Head about his Inspiration MI vs SRH IPL 2025: IPL 2025 के पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस 7वें तो हैदराबाद की टीम 9वें स्थान पर है.
Read more »
IPL 2025: जीत के बावजूद मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ में जाना है कठिन, अगले 7 में से जीतने होंगे इतने मैचIPL 2025: बीते दिन मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हुआ. हार्दिक पांड्या की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही. हालांकि उनका प्लेऑफ में पहुंचना अभी भी मुश्किल है. IPL. खेल समाचार.
Read more »
IPL 2025: मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीतने होंगे सिर्फ इतने मैच, 10 अंक कर चुकी है हासिलIPL 2025: मुंबई इंडियंस की टीम लगातार 4 मैच जीतकर आ रही है. आइए आपको बताते हैं कि प्लेऑफ में पहुंचने के लिए टीम को इस सीजन कितने मैच जीतने होंगे? खेल समाचार | IPL
Read more »
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 लाइव अपडेट्स: दिग्वेश सिंह ने बॉश को एक चौका जड़ाMI vs LSG Live Score, IPL 2025: आईपीएल 2025 का 45वां मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रह है।
Read more »
