IPL 2025: मुंबई इंडियंस की टीम लगातार 4 मैच जीतकर आ रही है. आइए आपको बताते हैं कि प्लेऑफ में पहुंचने के लिए टीम को इस सीजन कितने मैच जीतने होंगे? खेल समाचार | IPL
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम जीत की पटरी पर लौट आई है. खराब शुरुआत के बाद मुंबई ने बैक टू बैक मैच जीतकर अंक तालिका में खुद को चौथे नंबर पर पहुंचा दिया है.
ये वाकई MI फैंस के लिए काफी अच्छी खबर है. वरना शुरुआत देखकर तो ऐसा लग रहा था कि टीम पिछले सीजन की तरह ही प्लेऑफ में क्वालीफाई किए बिना ही रह जाएगी. मगर, अब मुंबई के पास टॉप-4 में पहुंचने का पूरा मौका है. तो आइए आपको बताते हैं कि टॉप-4 में पहुंचने के लिए मुंबई को कितने मैच जीतने की जरूर है. Advertisment मुंबई इंडियंस के पास हैं 10 अंक IPL 2025 में मुंबई इंडियंस की शुरुआत हार के साथ हुई थी. टीम एक के बाद एक मैच हार रही थी और ऐसा लगने लगा था कि प्वॉइंट्स टेबल के बॉटम में रहते हुए टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी. मगर, मुंबई ने अपने प्रदर्शन से सब बदल दिया. मौजूदा समय में MI ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीतकर 10 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है. उनका नेट रन रेट +0.673 है. कितने अंकों की है जरूरत? Mumbai Indians के पास अभी 10 अंक हैं और उन्हें प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए कम से कम 16 अंकों की जरूरत होगी. दरअसल, 10 टीमों वाले इस टूर्नामेंट में देखा गया है कि 16 अंक वाली टीमें प्लेऑफ में आसानी से पहुंच जाती हैं. मुंबई 9 मैच खेल चुकी है, जिसका मतलब है कि उसके पास 5 लीग मैच बाकी है, जिसमें से कम से कम उसे 3 में जीत दर्ज करनी होगी. हालांकि, कुछ टीमों ने बीते सीजन 14 अंकों के साथ भी क्वालीफाई किया है, मगर तब टीम को समीकरणों पर निर्भर करना पड़ता है और अपना नेट रन रेट बेहतर रखना होता है. इसलिए मुंबई चाहेगी कि वह इस झंझट में ना पड़े और जीत की लय को आगे बढ़ाते हुए 3 मैच जीते और अगले राउंड में प्रवेश करे. ये भी पढ़ें: IPL RECORD: धोनी, रोहित या विराट नहीं इस विदेशी ने जीते हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड ये भी पढ़ें: IPL इतिहास में इस गेंदबाज ने फेंकी हैं सबसे ज्यादा डॉट बॉल्स, जो 2 बार जीत चुका है पर्पल कैप ये भी पढ़ें: IPL 2025: पंजाब किंग्स ने पिछली बार कब खेला था फाइनल मैच? क्या आपको है याद ये भी पढ़ें: IPL 2025: इन्हें चुनकर आप CSK vs SRH मैच के लिए बना सकते हैं अपनी ड्रीम11 टीम, धमाकेदार फॉर्म में हैं ये खिलाड़ी
आईपीएल 2025 Indian Premier League 2025 इंडियन प्रीमियर लीग Ipl Updates In Hindi Indian Premier League आईपीएल Ipl-News-In-Hindi Mumbai-Indians Ipl IPL 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2025: लगातार दो हार के बाद मुश्किल में मुंबई इंडियंस, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 12 में से जीतने होंगे इतने मैचIPL 2025: मुंबई इंडियंस दो में से दो मैच हार चुकी है. गुजरात टाइटंस ने बीते दिन उन्हें बुरी तरह पराजित किया. लगातार दूसरी हार के साथ इस टीम के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है. IPL. खेल समाचार.
Read more »
MI vs SRH: ट्रेविस हेड ने बताया किस भारतीय खिलाड़ी से मिलती है प्रेरणा, बयान ने मचाई खलबलीTravis Head about his Inspiration MI vs SRH IPL 2025: IPL 2025 के पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस 7वें तो हैदराबाद की टीम 9वें स्थान पर है.
Read more »
IPL 2025: जीत के बावजूद मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ में जाना है कठिन, अगले 7 में से जीतने होंगे इतने मैचIPL 2025: बीते दिन मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हुआ. हार्दिक पांड्या की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही. हालांकि उनका प्लेऑफ में पहुंचना अभी भी मुश्किल है. IPL. खेल समाचार.
Read more »
MI vs CSK LIVE Score, IPL 2025: मुंबई के खिलाफ चेन्नई ने शुरू की बल्लेबाजीMumbai Indians vs Chennai Super Kings LIVE Score, IPL 2025: फिलहाल अंक तालिका में मुंबई इंडियंस (7वें) स्थान पर और सीएसके सबसे निचले स्थान (10वें) पायदान पर है.
Read more »
IPL 2025: आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चाहिए इतने अंक, आईपीएल 2025 में अब खेलने हैं कुल 6 मैचIPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आईपीएल 2025 में सफर अब तक अच्छा रहा है. अंक तालिका में यह टीम इस समय तीसरे नंबर पर है. प्लेऑफ में जाने के लिए उन्हें अभी भी कुछ मैच जीतने होंगे. IPL. खेल समाचार.
Read more »
मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को उन्हीं के घर में पटखनी दीमुंबई इंडियंस ने IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद को उन्हीं के घर में हराकर अंक तालिका में जगह बना ली। दीपक चाहर का शानदार प्रदर्शन
Read more »
