IPL 2025: जीत के बावजूद मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ में जाना है कठिन, अगले 7 में से जीतने होंगे इतने मैच

MI Vs SRH Highlight News

IPL 2025: जीत के बावजूद मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ में जाना है कठिन, अगले 7 में से जीतने होंगे इतने मैच
MI Vs SRHआईपीएलइंडियन प्रीमियर लीग
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 95 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 51%

IPL 2025: बीते दिन मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हुआ. हार्दिक पांड्या की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही. हालांकि उनका प्लेऑफ में पहुंचना अभी भी मुश्किल है. IPL. खेल समाचार.

IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद मुंबई इंडियंस ने खोया हुआ आत्मविश्वास हासिल कर लिया होगा. वानखेड़े स्टेडियम में ये जोरदार मुकाबला आयोजित किया गया था. MI ने 4 विकेटों से SRH को पटखनी दे दी.

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम की ये तीसरी जीत है. हालांकि उन्हें अगले कई मैच जीतने होंगे. तब जाकर पांच बार की चैंपियन टीम प्लेऑफ तक का सफर तय करने में कामयाब होगी. Advertisment सनराइजर्स को चटाई धूल अपने होम ग्राउंड पर मुंबई ने टॉस जीतने के बाद पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. वानखेड़े की पिच उम्मीद से कहीं ज्यादा धीमी थी. साथ ही यहां असमतल उछाल भी देखने को मिली. मुंबई इंडियंस के गेंदबाज इसका फायदा उठाने में सफल रहे. पहले खेलने आई सनराइजर्स 20 ओवरों में केवल 162 रनों तक ही पहुंच सकी. विल जैक्स ने 2 व ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह व हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट चटकाया. इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने 18.1 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया. जैक्स ने 26 गेंदों पर 36 व रयान रिकेल्टन ने 23 गेंदों पर 31 रन जड़े. विल जैक्स को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. ये भी पढ़ें: IPL 2025: 'उसके तीन चेहरे हैं,' हार्दिक पांड्या ने किस खिलाड़ी को लेकर दिया ये बयान? प्वाइंट्स टेबल में स्थित अंक तालिका पर नजर डालें तो फिलहाल मुंबई इंडियंस सातवें पायदान पर बनी हुई है. उन्होंने अब तक खेले गए 7 मैचों में से तीन जीते हैं. वहीं अन्य 4 में उन्हें शिकस्त झेलनी पड़ी. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले उनके 4 ही अंक थे. प्लेऑफ का समीकरण मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ में पहुंचना इस समय मुश्किल लग रहा है. उन्हें इस सीजन अभी 7 मुकाबले खेलने हैं. जिसमें कम से कम पांच मैचों में मुंबई को जीत दर्ज करनी होगी. इसके बाद उनके 16 अंक हो जाएंगे. अमूमन हर सीजन में टीमें 16 अंकों पर अंतिम-4 के लिए क्वालीफाई कर जाती हैं. हालांकि ये करना आसान नहीं रहेगा. अगला मुकाबला इस दिन आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस अपना अगला मुकाबला सीएसके के साथ खेलेगी. 20 अप्रैल को इसका आयोजन होगा. मुंबई में स्थित वानखड़े स्टेडियम इस मैच की मेजबानी करेगा. इस सीजन ये दोनों टीमें पहले एक बार भिड़ चुकी है. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स बाजी मारने में सफल रही थी. ये भी पढ़ें: IPL 2025: चिन्नास्वामी की पिच पर किसे मिलने वाली है मदद? जहां होगी टॉप-4 में मौजूद RCB vs PBKS की भिड़ंत

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

MI Vs SRH आईपीएल इंडियन प्रीमियर लीग Indian Premier League Ipl IPL 2025

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

CSK vs MI: चेन्नई की पिच क्या असर दिखाएगी, मौसम कैसा रहेगा, दोनों टीमों का रिकॉर्ड कैसा रहा है, जानें सबकुछCSK vs MI: चेन्नई की पिच क्या असर दिखाएगी, मौसम कैसा रहेगा, दोनों टीमों का रिकॉर्ड कैसा रहा है, जानें सबकुछCSK vs MI preview: आईपीएल 2025 के तीसरे मैच में चेन्नई में सीएसके का मुंबई इंडियंस के साथ होने वाला है, दोनों ही टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी.
Read more »

CSK vs MI, IPL 2025 Highlights: चेन्नई ने जीत से किया सीजन का आगाज, मुंबई को 4 विकेट से हरायाCSK vs MI, IPL 2025 Highlights: चेन्नई ने जीत से किया सीजन का आगाज, मुंबई को 4 विकेट से हरायाChennai Super Kings vs Mumbai Indians, IPL 2025 Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने चेपॉक के मैदान पर मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराकर जीत के साथ सीजन का आगाज किया है.
Read more »

धोनी ने बनाया मैच विनियोजनधोनी ने बनाया मैच विनियोजनCSK ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर IPL 2025 का शुरूआत सफलतापूर्वक की।
Read more »

IPL 2025: लगातार दो हार के बाद मुश्किल में मुंबई इंडियंस, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 12 में से जीतने होंगे इतने मैचIPL 2025: लगातार दो हार के बाद मुश्किल में मुंबई इंडियंस, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 12 में से जीतने होंगे इतने मैचIPL 2025: मुंबई इंडियंस दो में से दो मैच हार चुकी है. गुजरात टाइटंस ने बीते दिन उन्हें बुरी तरह पराजित किया. लगातार दूसरी हार के साथ इस टीम के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है. IPL. खेल समाचार.
Read more »

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव स्कोर अपडेट: चाहर ने शर्मा को एक शानदार गेंद डालीमुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव स्कोर अपडेट: चाहर ने शर्मा को एक शानदार गेंद डालीMI vs SRH Live Score, IPL 2025: आईपीएल 2025 का 33वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर है। इसमें मेजबान मुंबई इंडियंस की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से है।
Read more »

MI vs SRH: ट्रेविस हेड ने बताया किस भारतीय खिलाड़ी से मिलती है प्रेरणा, बयान ने मचाई खलबलीMI vs SRH: ट्रेविस हेड ने बताया किस भारतीय खिलाड़ी से मिलती है प्रेरणा, बयान ने मचाई खलबलीTravis Head about his Inspiration MI vs SRH IPL 2025: IPL 2025 के पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस 7वें तो हैदराबाद की टीम 9वें स्थान पर है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:50:26