IPL 2025: कितनी सीरियस है श्रेयस अय्यर की फिंगर इंजरी, मैच के बाद खुद दिया अपडेट

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 News

IPL 2025: कितनी सीरियस है श्रेयस अय्यर की फिंगर इंजरी, मैच के बाद खुद दिया अपडेट
इंडियन प्रीमियर लीगआईपीएल 2025आईपीएल
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 97 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 87%
  • Publisher: 51%

IPL 2025: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर इंजरी के चलते राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ फील्डिंग करने नहीं आए. मैच के बाद खुद अपनी इंजरी पर अपडेट दिया है. खेल समाचार | IPL

IPL 2025: रविवार को आईपीएल 2025 में 3 टीमों ने क्वालीफाई कर लिया, जिसमें पंजाब किंग्स भी शामिल है. सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में PBKS ने मेजबानों को 10 रन से हराकर जीत हासिल की. इस मैच में श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए तो मैदान पर आए थे, लेकिन वो फील्डिंग करने नहीं आए.

मालूम हुआ कि उन्हें फिंगर इंजरी हुई है, जिसके चलते वह बाहर हैं. हालांकि, मैच के बाद अय्यर ने खुद अपनी इंजरी पर अपडेट देते हुए बताया है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है. Advertismentश्रेयस अय्यर ने इंजरी पर दी अपडेट रविवार को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच एक अहम मुकाबला खेला गया, जिसे मेहमान पंजाब की टीम ने जीतकर अपने नाम किया. इस मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर इंजरी के बावजूद बैटिंग करने मैदान पर आए, लेकिन फील्डिंग करने नहीं आ सके. उनकी जगह टीम की कमान शशांक सिंह ने संभाली और अपनी टीम को रोमांचक जीत तक लेकर गए. मगर, पंजाब के फैंस की चिंता बढ़ गई है कि अय्यर की इंजरी कहीं सीरियस तो नहीं है, क्योंकि टीम प्लेऑफ में पहुंच गई है और अब मैच अहम हो गया है. हालांकि, मैच खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में खुद ही अय्यर ने अपनी इंजरी पर अपडेट दी और बताया कि चोट कितनी गंभीर है. पंजाब किंग्स के कप्तान ने खुलासा किया कि उन्हें "फिंगर इंजरी" लगी है, लेकिन नहीं पता कि यह चोट कितनी गंभीर है. उन्होंने कहा, "पता नहीं क्या हुआ है. कल प्रैक्टिस के दौरान मुझे गेंद लगी. जांच करानी होगी." श्रेयस अय्यर ने बनाए 30 रन पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 25 गेंदों पर 30 रन की एक छोटी सी पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 5 चौके लगाए. बताते चलें, इस सीजन अय्यर ने अब तक इस सीजन अय्यर ने खेले गए 12 मैचों में 174.70 की स्ट्राइईक रेट और 48.33 के औसत से 435 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक आए हैं. प्लेऑफ में पहुंच गई है पंजाब किंग्स राजस्थान रॉयल्स को हराने के बाद पंजाब किंग्स के पास 17 अंक हो गए. श्रेयस अय्यर की टीम ने अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें 8 मैच जीते हैं और 3 मैचों में हार का सामना किया है. जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा है. इस तरह 17 अंकों के साथ PBKS ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है और फिलहाल ये टीम प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है. हालांकि, पंजाब के पास 2 लीग मैच बचे हैं, जिसमें जीतकर वह टॉप-2 में लीग स्टेज खत्म करना चाहेगी. ये भी पढ़ें: IPL 2025: बल्लेबाज या गेंदबाज, इकाना स्टेडियम की पिच पर किसे मिलेगी मदद? जहां खेला जाएगा LSG vs SRH मैच

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल 2025 आईपीएल Shreyas Iyer Injury Update Shreyas Iyer Injury Rr-Vs-Pbks Cricket News In Hindi Sports News In Hindi Shreyas-Iyer Indian Premier League 2025 Indian Premier League Ipl IPL 2025

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'खुलकर खेल, डरने की...', युजवेंद्र चहल के बारे में कप्तान अय्यर क्यों कह गए ये बातें'खुलकर खेल, डरने की...', युजवेंद्र चहल के बारे में कप्तान अय्यर क्यों कह गए ये बातेंपंजाब को आरसीबी पर म‍िली जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम के गेंदबाजों खासकर युजवेंद्र चहल की तारीफ की.
Read more »

IPL 2025 में मैच फिक्सिंग का खतरा? लखनऊ से मिली हार के बाद राजस्थान रॉयल्स पर लगा 'फिक्सिंग' का आरोपIPL 2025 में मैच फिक्सिंग का खतरा? लखनऊ से मिली हार के बाद राजस्थान रॉयल्स पर लगा 'फिक्सिंग' का आरोपIPL 2025: राजस्थान रॉयल्स को लखनऊ के खिलाफ मैच में दो रन से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद मैच फिक्सिंग को लेकर बातें सामने आ रही है.
Read more »

मैच जीतकर भी फंसे श्रेयस अय्यर... टीम की एक गलती के लिए लाखों की सजा, बीसीसीआई ने किया ऐलानमैच जीतकर भी फंसे श्रेयस अय्यर... टीम की एक गलती के लिए लाखों की सजा, बीसीसीआई ने किया ऐलानIPL 2025: पंजाब किंग्स की टीम ने सीएसके को चेन्नई में 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में श्रेयस अय्यर ने 72 रनों की पारी खेली। लेकिन मैच के बाद श्रेयस अय्यर पर एक बड़ा जुर्माना लगा है।
Read more »

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर अपडेट्स : टाइम फॉर ए स्ट्रैटेजिक ब्रेकराजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर अपडेट्स : टाइम फॉर ए स्ट्रैटेजिक ब्रेकRR vs MI Live Score, IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 50वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Read more »

PBKS vs DC Live: बारिश रुकी, मैदान पर आए खिलाड़ीPBKS vs DC Live: बारिश रुकी, मैदान पर आए खिलाड़ीPBKS vs DC, Live Score IPL 2025: आईपीएल 2025 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Read more »

IPL 2025: श्रेयस अय्यर की चोट कैसी है, क्या आगे के मैच से बाहर होंगे? खुद ही दिया अपडेटIPL 2025: श्रेयस अय्यर की चोट कैसी है, क्या आगे के मैच से बाहर होंगे? खुद ही दिया अपडेटShreayas Iyer Injury Update: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपनी टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताई। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने तेजी से रन बनाए, लेकिन हरप्रीत बराड़ ने महत्वपूर्ण विकेट लेकर वापसी दिलाई। इसके साथ ही अय्यर ने अपनी चोट पर भी अपडेट...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:20:01