IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स को लखनऊ के खिलाफ मैच में दो रन से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद मैच फिक्सिंग को लेकर बातें सामने आ रही है.
Rajasthan Royals Accused Of 'Match-Fixing In IPL: आईपीएल के पहले संस्करण के चैंपियन राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 2 रन से मिली हार के कारण विवादों में घिरे हुए हैं. 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान एक समय जीत की ओर बढ़ रहा था, लेकिन एलएसजी के तेज गेंदबाज आवेश खान ने डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी की और मैच को अपनी टीम के पक्ष में कर लिया.
हालांकि, इस परिणाम के बाद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की तदर्थ समिति के संयोजक जयदीप बिहानी ने रॉयल्स के खिलाफ 'मैच फिक्सिंग' के आरोप लगाए हैं. जिसने क्रिकेट जगत को चौंका कर रख दिया है.न्यूज18 राजस्थान के साथ बातचीत में श्रीगंगानगर से विधायक बिहानी ने संजू सैमसन की अगुआई वाली फ्रेंचाइजी पर तीखा हमला किया और आखिरी ओवर में एलएसजी के खिलाफ आरआर की हार के पीछे की वैधता पर सवाल उठाया है. बिहानी ने यह भी सवाल उठाया कि सरकार द्वारा नियुक्त तदर्थ समिति का आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के मामलों पर कोई नियंत्रण क्यों नहीं था. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});उन्होंने अपने बयान में कहा कि, "राजस्थान में राज्य सरकार ने एड हॉक कमेटी बनाई है. इसे पांचवीं बार बढ़ाया गया है. हम सुनिश्चित करते हैं कि सभी प्रतियोगिताएं बिना किसी समस्या के हों. लेकिन फिर, जैसे ही आईपीएल आया, जिला परिषद ने इसे अपने नियंत्रण में ले लिया. आईपीएल के लिए बीसीसीआई ने पहले आरसीए को ही पत्र भेजा था, जिला परिषद को नहीं. उनके और आरआर के द्वारा दिया गया बहाना यह है कि हमारे पास सवाई मानसिंह स्टेडियम से एमओयू नहीं है. अगर एमओयू नहीं है, तो क्या हुआ? क्या आप हर मैच के लिए जिला परिषद को भुगतान नहीं कर रहे हैं?."राजस्थान रॉयल्स को अंतिम ओवर में नौ रन की जरूरत थी, लखनऊ के लिए आखिरी ओवर आवेश खान ने किया था. आरआर के पास स्ट्राइक पर ध्रुव जुरेल थे, जबकि शिमरॉन हेटमायर नॉन-स्ट्राइकर छोर पर थे. आवेश ने यॉर्कर गेंदबाजी की और आरआर के बल्लेबाजों को रन बनाने से रोक किया और अपनी टीम को जीत दिला दी आवेश ने अंतिम ओवर में केवल 6 रन दिए, जिससे एलएसजी को मैच में 2 रन से जीत मिली. बता दें कि बिहानी पिछले कुछ समय से राजस्थान रॉयल्स में क्रिकेट से जुड़े मामलों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. इससे पहले, उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के आईपीएल मामलों से राज्य संघ की तदर्थ समिति को दूर रखने के खेल परिषद के फैसले पर सवाल उठाया था.
Lucknow Super Giants IPL 2025 Cricket
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
SRH vs RR LIVE Score, IPL 2025: हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसलाSunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals LIVE Score, IPL 2025 LIVE: आईपीएल 2025 के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
Read more »
IPL 2025 KKR vs RR: केकेआर ने सुनील नरेन को क्यों किया ड्रॉप, किसने ली दिग्गज की जगहIPL 2025 KKR vs RR match: आईपीएल 2025 का पहला मैच हार चुकी कोलकाता नाइटराइडर्स को दूसरे मैच से पहले बड़ा झटका लगा है.
Read more »
GT vs RR Live Score: राजस्थान के लिए भी बॉलिंग समस्याGT vs RR Live Score, IPL 2025: आईपीएल 2025 के 23वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टक्कर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर राजस्थान रॉयल्स से है।
Read more »
आज आईपीएल मैच लाइव: सिक्सLSG vs CSK LIVE Score: लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर आईपीएल 2025 का 30वां मुकाबला है। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स से है।
Read more »
IPL 2025: DC और RR के बीच अहम मुकाबला, संजू सैमसन बना सकते हैं ये 2 बड़े रिकॉर्ड, इस मामले में MS धोनी को छोड़ सकते हैं पीछेIPL 2025: आईपीएल 2025 का 32वां मैच 16 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.
Read more »
DC vs RR लाइव स्कोर: टॉस का समय! राजस्थान रॉयल्स ने गेंदबाजी करने का फैसला किया।DC vs RR Live Score, IPL 2025: आईपीएल 2025 का कारवां 32वें मैच तक पहुंच गया है। राजधानी के अरुण जेटली स्टेडियम पर मेजबान दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स से है।
Read more »
