Shreayas Iyer Injury Update: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपनी टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताई। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने तेजी से रन बनाए, लेकिन हरप्रीत बराड़ ने महत्वपूर्ण विकेट लेकर वापसी दिलाई। इसके साथ ही अय्यर ने अपनी चोट पर भी अपडेट...
नई दिल्ली: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर इस बात से खुश हैं कि उनकी टीम ने राजस्थान रॉयल्स के शीर्ष क्रम के आक्रामक बल्लेबाजों द्वारा दबाव में लाए जाने के बाद सही मानसिकता का प्रदर्शन किया। दिल्ली कैपिटल्स पर गुजरात टाइटंस की जीत के बाद पंजाब की टीम प्लेऑफ में भी पहुंच गई है। पंजाब किंग्स ने पांच विकेट पर 219 रन बनाए लेकिन यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 4.
5 ओवर में 76 रन बना दिए। हरप्रीत बराड़ ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट करके पंजाब किंग्स के लिए मौका बनाया।टीम के प्रदर्शन पर बोले अय्यरराजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 10 रनों से जीत हासिल करने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘खिलाड़ी जोश में थे। हमने दिखाया कि परिस्थिति चाहे जो भी हो हम जीतना चाहते हैं। जब विपक्षी टीम अच्छा खेलती है तो हाव-भाव पर असर पड़ता है। बराड़ नेट्स में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आज उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। उनकी मानसिकता पूरे समय जबरदस्त रही। उनका दृष्टिकोण और रवैया शानदार रहा।’अपनी चोट पर दिया अपडेटश्रेयस अय्यर ने इस मैच में पंजाब किंग्स के लिए फील्डिंग करने नहीं उतरे। कप्तान होने के बाद भी अय्यर को इम्पैक्ट प्लेयर के लिए बाहर कर दिया गया। अय्यर की जगह शशांक सिंह ने दूसरी पारी में कप्तानी की। मैच के बाद अय्यर ने अपनी चोट के बारे में भी बात की। पंजाब किंग्स के कप्तान ने खुलासा किया कि उन्हें ‘उंगली में चोट’ लगी है, लेकिन नहीं पता कि यह चोट कितनी गंभीर है। उन्होंने कहा, ‘पता नहीं क्या हुआ है। कल अभ्यास के दौरान मुझे गेंद लगी। जांच करानी होगी।’11 साल बाद प्लेऑफ में पंजाबपंजाब किंग्स की टीम 11 साल बाद आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंची है। इससे पहले टीम ने 2014 सीजन में प्लेऑफ का टिकट कटाया था। आईपीएल इतिहास में उससे पहले सिर्फ एक बार ही टीम अंतिम चार में पहुंची थी। पहले सीजन में युवराज सिंह की कप्तानी में टीम को सेमीफाइनल में हार झेलनी पड़ी थी।
Shreyas Iyer Ipl 2025 Punjab Kings Playoff आईपीएल 2025 पंजाब किंग्स आईपीएल प्लेऑफ श्रेयस अय्यर चोट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2025 में मैच फिक्सिंग का खतरा? लखनऊ से मिली हार के बाद राजस्थान रॉयल्स पर लगा 'फिक्सिंग' का आरोपIPL 2025: राजस्थान रॉयल्स को लखनऊ के खिलाफ मैच में दो रन से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद मैच फिक्सिंग को लेकर बातें सामने आ रही है.
Read more »
RR vs GT: 'मैं ज्यादा नहीं सोचता, सिर्फ...', IPL में ऐतिहासिक शतक के बाद 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलानVaibhav Suryavanshi Statement After Second Fastest IPL Century: राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2025 के 47वें मैच में गुजरात टाइटन्स पर आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की.
Read more »
IPL 2025: Glenn Maxwell क्यों हुए अचानक आईपीएल 2025 से बाहर, श्रेयस अय्यर ने बताई वजहIPL 2025: आईपीएल 2025 में खराब फॉर्म से जूझ रहे ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल रूल्ड आउट हो गए हैं. इसकी वजह खुद श्रेयस अय्यर ने बताई. खेल समाचार | IPL
Read more »
IPL 2025, Playoffs qualification scenario: दिल्ली-हैदराबाद मैच के रद्द होने से मची खलबली, अब 7 टीमों के बीच टॉप 4 में पहुंचने की जंग, ऐसा है पूरा समीकरणIPL 2025 Playoffs Scenario: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की रेस दिलचस्प बन गई है, अबतक तीन टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है, ऐसे में अब ...
Read more »
KKR vs CSK Highlights: खत्म टाटा बाय-बाय... सीएसके ने बिगाड़ा केकेआर का खेल, डिफेंडिंग चैंपियन प्ले ऑफ से हुई बाहर!इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 57वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइटराइजर्स को हरा दिया। सीएसके की इस जीत के साथ ही केकेआर का प्लेऑफ की रेस बाहर हो गई।
Read more »
श्रेयस अय्यर ने आरआर मैच से पहले उंगली में चोट लगने की पुष्टि की और कहा 'मुझे जाकर जांच करानी होगी'श्रेयस अय्यर ने आरआर मैच से पहले उंगली में चोट लगने की पुष्टि की और कहा 'मुझे जाकर जांच करानी होगी'
Read more »
