कई खिलाड़ी पिछले साल आईपीएल का हिस्सा नहीं थे। इस साल इन खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने दांव खेला है और ये खिलाड़ी दमदार वापसी को तैयार दिख रहे हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप-2026 का खुमार अब ढलान पर है। इसकी जगह वह इंडियन प्रीमियर लीग लेने को तैयार है। लीग का अगला सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस सीजन कुछ ऐसे खिलाड़ी नजर आएंगे जो पिछले सीजन लीग का हिस्सा नहीं थे और टीवी पर बैठकर मैच देखे थे। हम आपको ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे तो इस साल अपनी पुरानी कसक को पूरा करने को बेताब हैं। आईपीएल वो मंच है जो क्रिकेटरों के पंखों को उड़ान देता है। इस लीग से खिलाड़ियों को उम्मीद रहती है कि अगर यहां अच्छा कर दिया तो सीनियर टीम के दरवाजे खुल जाएंगे। पिछले साल बाहर बैठे कुछ खिलाड़ी इस बार इसी उम्मीद के साथ उतरेंगे और कोशिश करेंगे की अपनी छाप छोड़ सकें। इस साल वापसी करने वाले खिलाड़ी पृथ्वी शॉ एक समय भारत का भविष्य कहे जाने वाले पृथ्वी शॉ पिछले साल इस लीग में नहीं खेले थे। साल 2018 में दिल्ली फ्रेंचाइजी से आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले पृथ्वी लंबे समय तक इसी टीम के लिए खेले, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले साल उनकी फॉर्म को देखते हुए उन पर दांव नहीं लगाया। हालांकि, इस साल वह फिर इसी टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। पृथ्वी कोशिश करेंगे कि दमदार खेल दिखाते हुए टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी ठोक सके। वह लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर हैं। सरफराज खान घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने वाले सरफराज खान भी पिछले साल इस लीग का हिस्सा नहीं थे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से अपना आईपीएल करियर शुरू करने वाले सरफराज बाद में किंग्स इलेवन पंजाब और फिर दिल्ली के लिए खेले। पिछले साल उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला तो सरफराज ने बाहर समय बिताया। इस साल उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 75 लाख रुपये की कीमत में खरीदा। पांच बार की चैंपियन और महेंद्र सिंह धोनी जैसे महान खिलाड़ी के मार्गदर्शन में सरफराज अपने करियर को नए आयाम देने की कोशिश करेंगे। वह टीम इंडिया में वापसी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उमरान मलिक अपनी तूफानी रफ्तार से बल्लेबाजों को स्तब्ध करने वाले उमरान मलिक भी इस बार आईपीएल में दिखाई देंगे। साल 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाला ये दाएं हाथ का तेज गेंदबाज इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए दिखाई देगा। उमरान चोटों के कारण लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे, लेकिन इस बार वह कोलकाता से खेलते हुए आईपीएल में अपना दम दिखाने को बेताब तो होंगे ही साथ ही टीम इंडिया में वापसी भी उनके दिमाग में होगी। कैमरन ग्रीन आईपीएल टी20 फॉर्मेट में खेला जाता है। इस फॉर्मेट में ऑलराउंडरों को ज्यादा तवज्जो दी जाती है और इसलिए ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए ऑलराउंड कैमरन ग्रीन इस साल नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें कोलकाता ने 25.
20 करोड़ में खरीदा था। पिछले साल वह आरसीबी में थे, लेकिन पीठ में चोट के कारण वह खेल नहीं पाए थे। इस सीजन ग्रीन पर नजरें रहेंगी कि क्या वो अपनी कीमत को जस्टीफाई कर पाते हैं या नहीं? फिन एलन हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप-2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक जमाकर इतिहास रचने वाले न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन भी इस बार आईपीएल में वापसी कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदों पर शतक जमाकर फिन एलन ने बता दिया है कि वह किस फॉर्म में हैं और कितने प्रभावी हो सकते हैं। दाएं हाथ का ये तूफानी बल्लेबाज इस बार तीन बार की चैंपियन कोलकाता की जर्सी में दिखाई देगा। यह भी पढ़ें- DC IPL 2026 Full Schedule: लखनऊ के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स खेलेगी अपना पहला मैच, कैसा है टीम का बाकी शेड्यूल यह भी पढ़ें- PBKS IPL 2026 Full Schedule: अय्यर की कप्तानी में ट्रॉफी उठाने उतरेगी पंजाब, गुजरात से होगा पहला मैच; देखें पूरा शेड्यूल
Comeback Players Prithvi Shaw Sarfaraz Khan Umran Malik Cameron Green Finn Allen Delhi Capitals Chennai Super Kings Kolkata Knight Riders IPL 2026 Comeback Players Prithvi Shaw IPL 2026 Sarfaraz Khan Chennai Super Kings Umran Malik IPL Return Cameron Green IPL 2026 Finn Allen IPL Comeback Players Returning To IPL After Injury T20 World Cup 2026 Impact On IPL
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2026 Schedule Live: आरसीबी का सामना हैदराबाद सेIPL 2026 Schedule Announcement Live: आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों के शेड्यूल का ऐलान आज होने वाला है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच आरसीबी और सनराइडजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा सकता है।
Read more »
IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल घोषित, आरसीबी और हैदराबाद में होगा ओपनिंग मैचIPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च को होगी। पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा।
Read more »
IPL 2026 से पहले Gujarat Titans ने किया बड़ा बदलाव, इस विकेटकीपर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारीगुजरात टाइटंस ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2026 सीजन से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज विजय दहिया को सहायक कोच नियुक्त करने की घोषणा की।
Read more »
IPL 2026 के 5 सबसे युवा खिलाड़ी, जानिए कौन किस टीम के लिए खेलेगा आईपीएलIPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में सबसे 5 युवा खिलाड़ी कौन हैं, तो आइए आज हम आपको उन सभी के बारे में विस्तार से बताते हैं. क्रिकेट | खेल समाचार | IPL
Read more »
IPL 2026 का जारी, 28 मार्च को RCB और SRH के बीच खेला जाएगा पहला मैचआईपीएल 2026 के 19वें सीजन का शेड्यूल जारी हो गया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होगी और पहला मैच डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. यह ओपनिंग मैच बेंगलुरु में ही खेला जाएगा. बीसीसीआई ने आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया है.
Read more »
IPL 2026: ऋषभ पंत सबसे महंगे, अजिंक्य रहाणे सबसे कम सैलरी वाले कप्तानIPL 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें ऋषभ पंत सबसे महंगे कप्तान हैं जबकि अजिंक्य रहाणे सबसे कम सैलरी वाले कप्तान होंगे।
Read more »
