IPL 2025: पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 के टॉप-2 में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी. उन्होंने बीते दिन मुंबई को शिकस्त दी. मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने शानदार बयान दिया. IPL. खेल समाचार.
IPL 2025 : आईपीएल 2025 का मैच नंबर-69 शानदार रहा. जहां दो धुरंधर टीमों का आमना-सामना हुआ. जयपुर में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस एक दूसरे के विरुद्ध खेलने उतरी. पंजाब ने 7 विकेटों से मुंबई को धूल चटा दी.
अपनी टीम के प्रदर्शन से कप्तान श्रेयस अय्यर काफी खुश नजर आए. उन्होंने हेड कोच रिकी पोंटिंग की भी जमकर तारीफ की. Advertismentश्रेयस अय्यर ने कही ये बात श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पंजाब किंग्स पहले इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण में प्लेऑफ में पहुंची. वहीं बीते 26 मई को यह टीम मुंबई इंडियंस को रौंदकर टॉप-2 में भी अपनी जगह फिक्स करने में सफल हो गई. पोस्ट मैच इंटरव्यू के दौरान श्रेयस ने प्रियांश आर्या व जॉश इंग्लिस की काफी सराहना की. साथ ही उन्होंने बताया पंजाब की ऐसी परफॉर्मेंस में कोच रिकी पोंटिंग का कितना योगदान है. ये भी पढ़ें: IPL 2025: ये 3 खिलाड़ी बने मुंबई इंडियंस की हार के सबसे बड़े कारण, पंजाब के खिलाफ टीम की लुटिया डुबोई पंजाब के कैप्टन का बयान "हर खिलाड़ी ने सही समय पर अपनी भूमिका बखूबी निभाई. पहले मैच से ही हम जीतना चाहते थे, चाहे परिस्थिति कैसी भी हो. जब हम मुश्किल में थे, तब भी हमारे खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया. सपोर्ट स्टाफ और प्रबंधन को भी बधाई. रिकी ने खिलाड़ियों के मैनेजमेंट में शानदार काम किया है. मेरे लिए भी उन पर भरोसा करना महत्वपूर्ण है. शुरुआती जीत के साथ भी ऐसा ही हुआ. मैंने उनसे बातचीत भी की. "प्रियांश ने जिस तरह से शुरुआत की, वह शानदार थी. युवा खिलाड़ी निडर हैं. वे नेट्स में अच्छा प्रदर्शन करते हैं. उनकी तैयारी का असर अब मैदान पर दिख रहा है. इंग्लिस एकमात्र खिलाड़ी है जिसकी पोजीशन में बदलाव हो रहा है. चूंकि उसे नई गेंद खेलना पसंद है, इसलिए मैं चाहता था कि वह अधिक से अधिक गेंदें खेले. इसने कमाल कर दिया. हम जानते हैं कि वह विध्वंसक है और शानदार रवैये वाला एक बड़े मैच का खिलाड़ी है." "रिकी और मेरे बीच पिछले कुछ सालों से दोस्ती है, वह मुझे बहुत स्वतंत्रता देते हैं. मैं उन्हें बाहर से सोचने के लिए कहता हूं और फिर मैं मैदान पर उसे लागू करता हूं." मुंबई इंडियंस को रौंदा मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब किंग्स टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने आई. उन्होंने मुंबई को 184 के स्कोर पर रोक लिया. अर्शदीप सिंह, मार्को यान्सन व विजयकुमार विषक दो-दो विकेट चटकाने में कामयाब हुए. बल्लेबाजी करने आई पंजाब के लिए प्रियांश आर्या ने 35 बॉल पर 62 व जॉश इंग्लिस ने 42 बॉल पर 73 रन ठोक दिए. इस टीम 9 गेंद पहले ही मैच अपनी झोली में डाल लिया. ये भी पढ़ें: IPL 2025: मुंबई के खिलाफ जीत के बाद पंजाब को लगा झटका, टीम का अहम खिलाड़ी आईपीएल 2025 से बाहर
Ipl Indian Premier League इंडियन प्रीमियर लीग Shreyas-Iyer Mi-Vs-Pbks Punjab-Kings
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
147 की रफ्तार से गेंद, दोगुनी स्पीड से लगाया स्ट्रेंट ड्राइव, शुभमन गिल का शॉट देखकर सचिन भी गदगद हो गए होंगेIPL 2025: सचिन तेंदुलकर के स्ट्रेट ड्राइव की यादें ताजा हो गईं। शुभमन गिल ने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जोफ्रा आर्चर की 146.
Read more »
PBKS Vs LSG: कैसे Shreyas Iyer के एक फैसले ने लखनऊ का कर दिया बेड़ा गर्क, हेड कोच Ricky Ponting ने किया खुलासाRicky Ponting PBKS IPL 2025 पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने कप्तान श्रेयस अय्यर को लखनऊ के खिलाफ मिली जीत का क्रेडिट दिया। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए लखनऊ बनाम पंजाब के मैच में श्रेयस की कप्तानी वाली टीम को 37 रन से जीत मिली।इस जीत के बाद पंजाब की टीम अंक तालिका पर दूसरे स्थान पर...
Read more »
अली की एक्स संग कैसा है पार्टनर जैस्मिन का रिश्ता? एक्टर बोले- सोचा नहीं था...एक पॉडकास्ट में अली ने जैस्मिन की तारीफों के पुल बांधे. उन्होंने बताया एक्ट्रेस के उनकी एक्स गर्लफ्रेंड्स संग अच्छे रिश्ते हैं.
Read more »
IPL 2025: कितनी सीरियस है श्रेयस अय्यर की फिंगर इंजरी, मैच के बाद खुद दिया अपडेटIPL 2025: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर इंजरी के चलते राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ फील्डिंग करने नहीं आए. मैच के बाद खुद अपनी इंजरी पर अपडेट दिया है. खेल समाचार | IPL
Read more »
IPL 2025: ये टीम बनेगी IPL 2025 की चैंपियन, नवजोत सिंह सिद्धू की भविष्यवाणी से फैंस के बीच मची खलबलीNavjot Singh Sidhu Predict IPL 2025 Winner: दिल्ली के खिलाफ मुंबई ने जीत हासिल कर प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया है और अब 4 टीमें फाइनल हो चुकी हैं
Read more »
पहले शर्मनाक हार के साथ सीजन का अंत, फिर KKR की हार पर अजिंक्य रहाणे का चौंकाने वाला बयानआईपीएल 2025 के हाईवोल्टेज मैच में केकेआर की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ केकेआर की कप्तान अजिंक्य रहाणे ने एक बड़ा बयान दिया।
Read more »
