लखनऊ: महिला सिपाही का पति निकला चेन स्नैचर, पुलिस ने पकड़ा तो बताई लूट की ये वजह

Lucknow News News

लखनऊ: महिला सिपाही का पति निकला चेन स्नैचर, पुलिस ने पकड़ा तो बताई लूट की ये वजह
Lucknow PoliceWoman Constables Husband Chain SnatcherLucknow Chain Snatcher
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 68 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 63%

जांच के क्रम में पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी व मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर महिला सिपाही के पति शुभम राजपूत को गिरफ्तार कर लिया.

लखनऊ में एक महिला सिपाही के पति को चेन स्नैचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, एक लॉकेट, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई बुलेट बाइक बरामद की है.

मामला सरोजनीनगर थाना क्षेत्र का है. Advertisementबताया जा रहा है कि आरोपी शुभम राजपूत अपनी सिपाही पत्नी, जो कि अयोध्या में तैनात है, को सोने की चेन गिफ्ट करना चाहता था, लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे. इसलिए उसने लूट की योजना बनाई. लूट के दौरान उसने बुलेट का इस्तेमाल किया. घटना 22 मई की दोपहर की है, जब सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के त्रिमूर्ति नगर कॉलोनी निवासी महिला कृष्णा देवी लोकबंधु अस्पताल रोड पर जेबी स्काई हिल्टन के पास अपने देवर के घर जा रही थीं. तभी पीछे से आए बुलेट सवार युवक ने उनकी सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गया. इस घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर दो टीमों को छानबीन में लगाया. जांच के क्रम में पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी व मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर 26 मई को आरोपी शुभम राजपूत को गिरफ्तार कर लिया. Advertisement पूछताछ में शुभम ने खुलासा किया कि वह पहले इलाके की रेकी करता था, फिर अकेली महिला को देखकर वारदात को अंजाम देता था. उसने यह भी बताया कि लूटी गई सोने की चेन को वह अपनी पत्नी को देना चाहता था. क्योंकि, कुछ समय पहले पत्नी की चेन खो गई थी. पुलिस जांच में ये भी पता चला कि शुभम 2016 से 2019 तक एक ज्वेलरी शॉप में सेल्समैन था. बाद में उसने खुद की दुकान खोली. लेकिन घाटे में जाने के कारण उसे बंद करना पड़ा. फिलहाल, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. सीनियर अधिकारी ने मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ₹25,000 इनाम देने की घोषणा की है. ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Lucknow Police Woman Constables Husband Chain Snatcher Lucknow Chain Snatcher Lucknow Police Caught Robber Reason For Robbery लखनऊ लखनऊ चेन स्नैचिंग

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मुश्कान-साहिल को हो सकती है ये बीमारी, साइकोलॉजिकल एक्सपर्ट ने बताई वजहमुश्कान-साहिल को हो सकती है ये बीमारी, साइकोलॉजिकल एक्सपर्ट ने बताई वजहSaurabh Rajput Murder: मुश्कान-साहिल को हो सकती है ये बीमारी, साइकोलॉजिकल एक्सपर्ट ने बताई हत्या करने की वजह
Read more »

IndiGo Flight Cancelled: मंगलवार को इन एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भरेंगे इंडिगो के विमान, एयरलाइंस ने बताई ये वजहIndiGo Flight Cancelled: मंगलवार को इन एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भरेंगे इंडिगो के विमान, एयरलाइंस ने बताई ये वजहIndiGo canceled all its flights from these cities on Tuesday, gave this reason । इंडिगो ने मंगलवार को इन शहरों से रद्द की अपनी सभी उड़ानें, बताई ये वजह । देश
Read more »

UP News: पति का दूसरी महिला के साथ था संबंध, तो पत्नी ने खुद पर कोरोसिन छिड़कर लगा ली आगUP News: पति का दूसरी महिला के साथ था संबंध, तो पत्नी ने खुद पर कोरोसिन छिड़कर लगा ली आगUP Lady Suicide by kerosine due to Husband Affair UP News: पति का दूसरी महिला के साथ था संबंध, तो पत्नी ने खुद पर कोरोसिन छिड़कर लगा ली आग राज्य | उत्तर प्रदेश
Read more »

अमेरिकी पुलिस ने पकड़ा तो 'फ्री फिलिस्तीन' का नारा लगाने लगा इजरायली अफसरों का हत्यारा, Videoअमेरिकी पुलिस ने पकड़ा तो 'फ्री फिलिस्तीन' का नारा लगाने लगा इजरायली अफसरों का हत्यारा, Videoवॉशिंगटन पुलिस चीफ पामेला स्मिथ ने बताया, "शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों पीड़ित म्यूजियम में हो रहा कार्यक्रम अटेंड करके बाहर निकल रहे थे कि तभी फायरिंग की घटना हुई."
Read more »

एनएचआरसी ने दिल्ली पुलिस को पत्रकार द्वारा महिला के 'यौन शोषण' की जांच का दिया आदेशएनएचआरसी ने दिल्ली पुलिस को पत्रकार द्वारा महिला के 'यौन शोषण' की जांच का दिया आदेशएनएचआरसी ने दिल्ली पुलिस को पत्रकार द्वारा महिला के 'यौन शोषण' की जांच का दिया आदेश
Read more »

न घर, न भरपेट खाना, केस लड़ने में महिला बनी 3.5 लाख की कर्जदार, कानूनी सिस्टम पर सुप्रीम कोर्ट के भी छलके आंसून घर, न भरपेट खाना, केस लड़ने में महिला बनी 3.5 लाख की कर्जदार, कानूनी सिस्टम पर सुप्रीम कोर्ट के भी छलके आंसूसुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई में पाया कि कानूनी व्यवस्था गरीबों का फायदा उठाती है। पश्चिम बंगाल की एक महिला ने पति को बचाने के लिए 3.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:14:44