IPL 2025: प्लेऑफ की लड़ाई खत्म होने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग और दिलचस्प हो गई है. गुजरात टाइटंस पर लखनऊ सुपरजायंट्स की जीत ने तो आरसीबी और पंजाब किंग्स को खुशी से उछलने का मौका दे दिया है.
नई दिल्ली. प्लेऑफ की लड़ाई खत्म होने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग 2025 और दिलचस्प हो गई है. अब प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी 4 टीमों में टॉप-2 पर आने की जद्दोजहद है और नीचे वाली टीमें खेल बिगाड़ने का आनंद ले रही हैं.
लखनऊ सुपरजायंट्स ने गुरुवार को यही किया. ऋषभ पंत की टीम खुद तो प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है लेकिन उसने गुजरात टाइटंस को हराकर उसका खेल भी काफी हद तक बिगाड़ दिया है. एलएसजी ने जब गुजरात को हराया तो उसके खिलाड़ियों से ज्यादा खुशी दो टीमों को हुई होगी. ये टीमें हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स . आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों हुआ. अब यह बात किसी से छिपी नहीं है कि आईपीएल 2025 के प्लेऑफ के लिए चार टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं. ये टीमें हैं गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस. अब इन चार टीमों में टॉप-2 पर पहुंचने की जंग चल रही है. टॉप-2 में रहने का फायदा यह होता है कि अगर वह प्लेऑफ में एक मैच हार जाए तो भी उसे फाइनल में पहुंचने का दूसरा मौका मिलता है. आरसीबी और पंजाब क्यों खुश हैं आईपीएल पॉइंट टेबल में आरसीबी के अभी 12 मैच से 17 अंक हैं. अगर वह अपने दोनों मैच जीत ले तो उसके 21 अंक हो जाएंगे, जो उसके टॉप-2 में आने की गारंटी होगी. आरसीबी को अभी सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स से मैच खेलने हैं. आरसीबी की तरह पंजाब किंग्स के भी अभी दो मैच बाकी हैं. उसके भी 17 अंक हैं. अगर वह अपने बाकी बचे दोनों मैच जीत ले तो उसके भी 17 अंक हो जाएंगे. उसे दिल्ली और मुंबई से मैच खेलना है. अगर आरसीबी और पंजाब किंग्स अपने दोनों मैच जीत लें तो टॉप-2 में फिनिश करेंगे. —- Polls module would be displayed here —- मुंबई कर रही चमत्कार की उम्मीद आईपीएल पॉइंट टेबल में फिलहाल गुजरात टाइटंस 18 अंक के साथ पहले नंबर पर है. उसने अपने 13 मैच खेल लिए हैं. अब उसके पास एक ही मैच बाकी है. अगर वह अपना आखिरी मैच जीत ले तो 20 अंक तक पहुंच सकती है. गुजरात टाइटंस का आखिरी मैच चेन्नई सुपरकिंग्स से है, जिसमें वह जीत की दावेदार है. मुंबई इंडियंस के अभी 13 मैच से 16 अंक हैं. वह टॉप-2 में तभी आ सकती है जब अपना मैच जीते और गुजरात, पंजाब और आरसीबी अपने सारे मैच हारें. इसकी संभावना काफी कम है. इसलिए मुंबई के फैंस बस चमत्कार की उम्मीद ही कर सकते हैं.
Royal Challengers Bengaluru Virat Kohli Gujarat Titans IPL Point Table IPL Qualifier IPL Eliminator आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू गुजरात टाइटंस RCB LSG PBKS
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वहां किसी को फील्डिंग करते हुए देखा है... अपने ही खिलाड़ी पर भड़क उठे एमएस धोनी, लाइव मैच में बवालआईपीएल 2025 में आरसीबी की टीम ने सीएसके को 2 रन से हरा दिया। इस मैच में एमएस धोनी अपनी ही टीम के खिलाड़ी खलील अहमद पर बुरी तरह भड़क उठे।
Read more »
IPL Playoff Scenario: पंजाब से हारने के बाद भी लखनऊ के लिए प्लेऑफ के रास्ते खुले, केकेआर भी अभी रेस में, समझिए समीकरणआईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की स्थिति डगमगा गई है। शुरुआती मैचों में जीत के बाद टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
Read more »
आईपीएल के बीच में एंट्री, फिर बिना खेले हो गया बाहर... काव्या मारन की टीम में फिर बदलावIPL 2025: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में एक और बड़ा बदलाव हुआ है। हैदराबाद की टीम में स्मरन रविचंद्रन की जगह एक नए खिलाड़ी को एंट्री दी गई है।
Read more »
IPL 2025, Playoffs qualification scenario: दिल्ली-हैदराबाद मैच के रद्द होने से मची खलबली, अब 7 टीमों के बीच टॉप 4 में पहुंचने की जंग, ऐसा है पूरा समीकरणIPL 2025 Playoffs Scenario: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की रेस दिलचस्प बन गई है, अबतक तीन टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है, ऐसे में अब ...
Read more »
KKR vs CSK Highlights: खत्म टाटा बाय-बाय... सीएसके ने बिगाड़ा केकेआर का खेल, डिफेंडिंग चैंपियन प्ले ऑफ से हुई बाहर!इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 57वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइटराइजर्स को हरा दिया। सीएसके की इस जीत के साथ ही केकेआर का प्लेऑफ की रेस बाहर हो गई।
Read more »
CSK Vs RR Live: सम्मान की लड़ाई में पहले बैटिंग करेगी सीएसके, जीत से ज्यादा कॉम्बिनेशन तलाश रहे धोनीIPL 2025 CSK Vs RR Live Score: आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स अब सम्मान की लड़ाई में दो-दो हाथ कर रही हैं.
Read more »
