आईपीएल 2025 में आरसीबी की टीम ने सीएसके को 2 रन से हरा दिया। इस मैच में एमएस धोनी अपनी ही टीम के खिलाड़ी खलील अहमद पर बुरी तरह भड़क उठे।
बेंगलुरु: चेन्नई सुपर किंग्स को शनिवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 214 रनों का पीछा करते हुए 2 रनों से हार का सामना करना पड़ा। आयुष म्हात्रे के 94 और रविंद्र जडेजा के नाबाद 77 रनों के बावजूद सीएसके को हार मिली। इस हार के साथ सीएसके अंक तालिका में सबसे नीचे रही, जबकि आरसीबी प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद के साथ शीर्ष पर पहुंच गई। मैच के दौरान, कप्तान एमएस धोनी, जडेजा की गेंदबाजी के दौरान खलील अहमद की फील्डिंग पोजीशन से नाखुश दिखे। खलील अहमद का दिन भी अच्छा नहीं रहा और उन्होंने अपने पहले दो पावरप्ले ओवरों में 32 रन दिए।खलील पर गुस्सा हुए धोनीमैच के दौरान एक दिलचस्प वाकया हुआ। जब रविंद्र जडेजा गेंदबाजी कर रहे थे, तब एमएस धोनी ने खलील अहमद की फील्डिंग पोजीशन पर नाराजगी जताई। धोनी को यह कहते हुए सुना गया, खलील, उधर किसी को फील्डिंग करते देखा है कभी धोनी फील्डिंग की पोजीशन से खुश नहीं थे। खलील अहमद के लिए यह मैच मुश्किलों भरा रहा। उन्होंने शुरुआत में काफी रन दिए। उन्होंने पहले दो ओवरों में 32 रन दे डाले। pic.
twitter.com/jvJ606WCPD— The Game Changer May 4, 2025 एक ही ओवर में 33 रनखलील की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। 19वें ओवर में रोमारियो शेफर्ड ने उनकी गेंदों पर जमकर रन बटोरे। शेफर्ड ने एक नो-बॉल पर छक्का भी लगाया। इस ओवर में खलील ने कुल 33 रन दिए। यह आईपीएल के इतिहास में सीएसके के किसी गेंदबाज द्वारा दिया गया सबसे महंगा ओवर बन गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड लुंगी एनगिडी के नाम था, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ज्यादा रन दिए थे।धोनी के फैसले पर उठे सवालमैच के बाद कई लोगों ने धोनी के एक फैसले पर सवाल उठाए। धोनी ने खलील अहमद को महत्वपूर्ण 19वां ओवर क्यों दिया? जबकि, अंशुल कंबोज ने अपने 3 ओवरों में सिर्फ 25 रन दिए थे और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। उनका एक ओवर बचा हुआ था। कई लोगों को लगा कि धोनी को कंबोज को वह ओवर देना चाहिए था।सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने खलील अहमद का बचाव किया। उन्होंने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'खलील ने इस सीजन में हमारे लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए एमएस के पास उसे बदलने का कोई कारण नहीं था। कंबोज अपनी भूमिका में अच्छी तरह से ढल रहे हैं। उनमें डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने की क्षमता है। वह आगे एक विकल्प होंगे, लेकिन खलील को बदलने का कोई कारण नहीं था।'
Khaleel Ahmed Dhoni Angry On Khaleel Ahmed Ipl 2025 Ipl Rcb Vs Csk Dhoni Scolded Khaleel खलील अहमद आईपीएल सीएसके
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LSG vs CSK: लखनऊ पर जीत में धोनी ने रच दिया इतिहास, 17 साल में पहले खिलाड़ी बनेMS Dhoni: एमएस धोनी चेन्नई को मैच जिताकर लौटे, लेकिन उससे पहले ही वह इतिहस रच चुके थे
Read more »
MI vs CSK Playing 11: वानखेड़े में होगा 3 युवा खिलाड़ियों का डेब्यू, एमएस धोनी जूनियर डिविलिर्यस को देंगे मौका!एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स को अपने अगले मैच में मुंबई इंडियंस का सामना करना है। ये मैच मुंबई के घर में होगा और इस मैच में धोनी दो खिलाड़ियों को चेन्नई से डेब्यू का मौका दे सकते हैं। मुंबई से भी एक खिलाड़ी डेब्यू कर सकता है। दोनों ही टीमों को इस मैच में जीत की सख्त जरूरत...
Read more »
'हम किसी को छेड़ते नहीं, अगर कोई छेड़ेगा तो उसको छोड़ेंगे नहीं', पहलगाम हमले पर CM योगीसीएम योगी ने लखीमपुर में पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान को इशारों ही इशारों में समझा दिया कि भारत को छेड़ने का अंजाम बहुत बुरा होगा.
Read more »
ऋषि कपूर का पहला ऑटोग्राफ, उम्र थी 16 साल, माता-पिता की बात ये बात सुन करने लगे थे प्रेक्टिसदिवंगत एक्टर ऋषि कपूर का एक वीडियो इंटरनेट पर फिर से सामने आया है, और इसमें उन्हें अपने पहले ऑटोग्राफ पर हस्ताक्षर करने के बारे में बात करते हुए दिखाया गया है.
Read more »
भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है OnePlus Nord CE 5, कितनी हो सकती है कीमत, क्या हो सकते हैं फीचर्स; जानें सबकुछOnePlus जल्द ही भारत में Nord CE 5 लॉन्च करने की तैयारी में है। एक रिपोर्ट के मुताबिक फोन को BIS सर्टिफिकेशन साइट पर देखा भी गया है। इसमें 6.
Read more »
MS Dhoni: जब कोई धोनी को करता है ट्रोल तो वह क्यों नहीं देते हैं जवाब? माही के बयान से मची खलबलीMS Dhoni Big Statement: महेंद्र सिंह धोनी का कहना है कि मेरे पास शानदार प्रशंसक हैं, इसलिए मुझे किसी को कुछ कहने के लिए अपने मुंह को खोलने की जरूरत नहीं है.
Read more »
