Pakistan News: अपने ही लोगों पर बम गिरा रही मुल्ला आसिम मुनीर की आर्मी, इमरान खान ने दे दी चेतावनी

Pakistan News News

Pakistan News: अपने ही लोगों पर बम गिरा रही मुल्ला आसिम मुनीर की आर्मी, इमरान खान ने दे दी चेतावनी
Imran KhanAsim MunirOperation Sindoor
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 125 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 81%
  • Publisher: 51%

Pakistan News: इमरान खान ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान में मुल्ला आसिम मुनीर की सेना अपने ही नागरिकों पर बमबारी कर रही है, जिससे देश में अशांति और असंतोष बढ़ रहा है.

Pakistan News : पाकिस्तान में जंगलराज है. पाकिस्तान में मुल्ला आसिम मुनीर की सेना आवाम पर ही बम गिरा रही है. आवाम को कोई दुश्मन क्या मारेगा, उसे तो उसकी सेना ही मार रही है. कभी बम से तो कभी गोलियों से. पाकिस्तान की आर्मी को लेकर यह सनसनीखेज दावा इमरान खान ने किया है.

जेल में बंद इमरान खान ने साफ कहा है कि आसिम मुनीर की सेना अपने ही लोगों पर बम गिरा रही है. इरानन खान ने आसिम मुनीर के फील्ड मार्शल बनने पर भी चुटकी ली है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इमरान खान ने आरोप लगाया कि आसिम मुनीर की सेना अपने ही नागरिकों पर बमबारी कर रही है. इससे देश में अशांति और असंतोष बढ़ रहा है. इमरान खान अभी रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘मुल्ला आसिम मुनीर की सेना ने बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में निर्दोष लोगों को निशाना बनाया. यह जंगल का कानून है, जो पाकिस्तान को बर्बाद कर रहा है.’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को ऐसी जगह में तब्दील कर दिया गया है. जहां कानून सिर्फ कमजोरों पर लागू होता है, ताकतवरों पर नहीं. अपने लोगों पर ही बम गिरा रही सेना आसिम मुनीर को टारगेट करते हुए इमरान खान ने कहा, ‘मुझे खैबर पख्तूनख्वा के इलाकों में किए गए ड्रोन हमलों की जानकारी मिली है. मैंने खैबर पख्तूनख्वा सरकार को निर्देश दिया है कि वह संघीय सरकार के पास आधिकारिक तौर पर विरोध दर्ज कराए और इन ड्रोन हमलों को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए. ड्रोन हमलों में निर्दोष नागरिकों की हत्या से आतंकवाद कम नहीं होता है क्योंकि यह केवल इसे और बढ़ावा देता है. वर्षों के संघर्ष के बाद हम पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन अभियानों को रोकने में सफल हुए थे. अगर आप आतंकवाद के खिलाफ होने का दावा करते हैं, तो अपने ही लोगों के घरों पर बम न गिराएं. आसिम मुनीर पर तंज पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल की जगह खुद को किंग यानी ‘बादशाह’ घोषित कर देना चाहिए था. क्योंकि पाकिस्तान में अभी जंगल का कानून चल रहा है. बता दें कि आसिम मुनीर को मंगलवार को फील्ड मार्शल के पद पर प्रमोट किया गया था. वह देश के इतिहास में इस पद तक पहुंचने वाले दूसरे टॉप सैन्य अफसर हैं. इमरान खान ने कहा, ‘माशाअल्लाह, जनरल आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाया गया है. हालांकि, साफ-साफ कहूं तो उन्हें ‘बादशाह’ का खिताब देना ज्यादा मुनासिब होता. क्योंकि अभी देश में जंगल का कानून चल रहा है. और जंगल में, केवल एक ही बादशाह होता है.’ इमरान खान ने आगे कहा कि पिछले तीन सालों में पाकिस्तान का नैतिक और संवैधानिक ढांचा पूरी तरह से नष्ट हो गया है. इमरान ने किस बात को लेकर चेताया इमरान खान ने आगे कहा, ‘देश बाहरी खतरों, आतंकवाद में वृद्धि और आर्थिक संकट का सामना कर रहा है. हमें एकजुट होना चाहिए. मैंने पहले कभी अपने लिए कुछ नहीं मांगा और न ही अब मांगूंगा.’ इमरान खान ने शहबाज शरीफ सरकार और आसिम मुनीर को भारत के एक और हमले को लेकर आगाह किया. साथ ही कहा कि उन्हें ऐसी किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को ऐसी जगह में तब्दील कर दिया गया है, जहां कानून सिर्फ कमजोरों पर लागू होता है, ताकतवरों पर नहीं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Imran Khan Asim Munir Operation Sindoor Pakistan Latest News इमरान खान पाकिस्तान न्यूज आसिम मुनीर पाकिस्तान लेटेस्ट न्यूज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पाक आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, रिश्तेदारों की मौज, सकते में फ़ौजपाक आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, रिश्तेदारों की मौज, सकते में फ़ौजSerious allegations of corruption against Pak Army Chief General Asim Munir, पाक आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, रिश्तेदारों की मौज
Read more »

चारों ओर से धधक रहा पाक‍िस्‍तान, पहलगाम में आस‍िम मुनीर की हरकत ने खोद दी कब्रचारों ओर से धधक रहा पाक‍िस्‍तान, पहलगाम में आस‍िम मुनीर की हरकत ने खोद दी कब्रचारों ओर से धधक रहा पाक‍िस्‍तान, अब पहलगाम में आस‍िम मुनीर की हरकत ने खोद दी कब्र, पूरी आर्मी भी कुछ नहीं कर पाएगी
Read more »

Pakistan Army Chief: कब तक बची है पाकिस्‍तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर की नौकरी?Pakistan Army Chief: कब तक बची है पाकिस्‍तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर की नौकरी?Asim Munir, India Pakistan News, Operation Sindoor: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के माहौल में पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने भारत के खिलाफ कई बार उकसावे भरे बयान दिए हैं. 29 नवंबर 2022 को उन्हें पाकिस्तानी सेना का चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ नियुक्त किया गया था.
Read more »

भारत से तनाव बढ़ाकर मुनीर ने चल दी असली चाल, इमरान खान को खबरों से कराया गायबभारत से तनाव बढ़ाकर मुनीर ने चल दी असली चाल, इमरान खान को खबरों से कराया गायबभारत से तनाव बढ़ाकर मुनीर ने चल दी असली चाल, इमरान खान को खबरों से करा दिया गायब, समझें खेल
Read more »

पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर से राहुल गांधी की तुलना, BJP ने शेयर किया ये फोटोपाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर से राहुल गांधी की तुलना, BJP ने शेयर किया ये फोटोऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में राहुल गांधी द्वारा भारत को हुए नुकसान पर प्रश्न उठाने के बाद, भारतीय जनता पार्टी ने उन पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया है. बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को बधाई नहीं दी और वह ऐसे सवाल पूछ रहे हैं 'कि हमें कितना नुकसान हुआ ये बताइए,' जो पाकिस्तान के दावों से मिलते-जुलते हैं.
Read more »

Pakistan: पाकिस्तानी जनता के मुंह पर तमाचा मारकर शहबाज ने आसिम मुनीर को बनाया फील्ड मार्शल, जानें इस पद की ताकतPakistan: पाकिस्तानी जनता के मुंह पर तमाचा मारकर शहबाज ने आसिम मुनीर को बनाया फील्ड मार्शल, जानें इस पद की ताकतPakistan Army Chief Asim Munir becomes Field Marshal Pakistan: पाकिस्तानी जनता के मुंह पर तमाचा मारकर शहबाज ने आसिम मुनीर को बनाया फील्ड मार्शल, जानें इस पद की ताकत
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:10:12